दुष्काल : अच्छी बुरी खबरें और टीके की बातें
कोरोना को लेकर दो महत्वपूर्ण खबरें है इनमें एक चौंकाने वाली है और दूसरी राहत देनेवाली है | चौंकाने वाली खबर है, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट्स ने एक स्टडी के आधार पर बताया कि कोरोना से ठीक होने वाले हर ५ में से १ मरीज को ९० दिनों के अंदर मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों को दिमाग से जुड़ी अलग-अलग तरह की बीमारी हो रही है।राहत देने वाली खबर में एक बड़ी औषधि निर्माता कंपनी ने कहा है कि उसने कोविड-१९ महामारी का टीका बना लिया है जो ९० प्रतिशत तक प्रभावी है
कोरोना से ठीक होने वाले कई लोगों पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा शोध किया गया। इसमें पाया गया कि२० प्रतिशत लोगों में ठीक होने के बाद दिमाग से जुड़ी समस्याएं उभरने लगी हैं। ज्यादातर लोगों को एन्जायटी, डिप्रेशन और इनसोम्निया की प्रॉब्लम है।
एक बड़ी औषधि निर्माता कंपनी फाइजर ने कहा है कि उसने कोविड-19 महामारी का टीका बन...

