बापू के कितने करीब मोदी
दिल्ली की 29 जनवरी 1948 की उस कड़कती सर्दी की रात में महात्मा गांधी ने लगभग रातभर जगकर अपनी इच्छा जाहिर की थी कि अब आज़ादी का आन्दोलन तो समाप्त हो चुका है अत: अब कांग्रेस को भंग कर दिया जाये। गांधी जी की यह “अंतिम इच्छा' गॉधी जी के द्वारा ही प्रकाशित “हरिजन ' पत्रिका में उनकी हत्या के बाद प्रकाशित भी हुई थी। हिन्दी में उनकी “अंतिम इच्छा और वसीयतनामा” शीर्षक से यह ऐतिहासिक दस्तावेज 'हरिजन' के 15 फरवरी, 1948 के अंक में छपा था। दुर्भाग्यवश , गॉंधी जी द्वारा उपर्युक्त राय जाहिर करने के अगले ही दिन यानी 30 जनवरी 1948 को उनकी हत्या भी कर दी जाती है।पता नहीं दोनों घटनाओं में कोई सम्बन्ध था अथवा नहीं? बहरहाल, गांधी जी के उस सपने के 71 साल के बाद और जब सारा देश उनकी 150 वीं जयंती मना रहा है, तब कांग्रेस अपने आप ही समाप्ति की तरफ तेज़ी से बढ़ रही है। विगत लोकसभा चुनाव में कॉंग्रेस को 17 राज्यों...








