Shadow

Author: Dialogue India

म.प्र. ने जलाई हिंदी की मशाल

म.प्र. ने जलाई हिंदी की मशाल

BREAKING NEWS, Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
*डॉ. वेदप्रताप वैदिक* केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु के क्रमशः मुख्यमंत्री, मंत्री और नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि उनके प्रदेशों पर हिंदी न थोपी जाए। ऐसा उन्होंने इसलिए किया है कि संसद की राजभाषा समिति ने केंद्र सरकार की भर्ती-परीक्षाओं में हिंदी अनिवार्य करने और आईआईटी तथा आईआईएम शिक्षा संस्थाओं में भी हिंदी की पढ़ाई को अनिवार्य करने का सुझाव दिया है। एक तरफ दक्षिण भारत से हिंदी विरोध की यह आवाज उठ रही है और दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने भारत के भाषाई अंधकार में हिंदी की मशाल जला दी है। उन्होंने एक गजब का एतिहासिक कार्य करके दिखा दिया है। उनके प्रयत्नों से एमबीबीएस के पहले वर्ष की किताबों के हिंदी संस्करण तैयार हो गए हैं। उनका विमोचन भोपाल में 16 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। गृहमंत्री के तौर पर राजभाषा को बढ़ाने के लिए अमित शाह के उत्...
G20 summit: UP ready to host Biden to Putin

G20 summit: UP ready to host Biden to Putin

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
G20 summit: UP ready to host Biden to Putin  Vivek Shukla After exactly four decades when Non-Aligned summit was held at New Delhi in 1983, India is again going to host major international event when G20 summit would be held in national capital on 9-10 September 2023. India will assume the Presidency of the G20 for one year from December 1, 2022, to November 30, 2023. Apart from head of the states of G20 member nations, India is likely to invite several other countries as an observer. In nutshell, it would be a very important world event. India will position itself as a major tourism destination during its year-long Presidency of G20 with visa reforms and ease of travel. In the backdrop of G20, the Uttar Pradesh government is working overtime to attract head of the states, m...
हिजाब : भारत और ईरान में अलग सुर क्यों?*

हिजाब : भारत और ईरान में अलग सुर क्यों?*

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
हिजाब : भारत और ईरान में अलग सुर क्यों?* _-बलबीर पुंज_ आगामी दिनों में शीर्ष अदालत हिजाब मामले पर निर्णय सुना सकता है। यह सुनवाई कर्नाटक उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती देने से जुड़ी है, जिसमें उसने मुस्लिम छात्राओं की स्कूली कक्षाओं के भीतर हिजाब पहनने की अनुमति संबंधित याचिकाओं को निरस्त कर दिया था। अभी विश्व के दो देश— भारत और ईरान, हिजाब को लेकर केंद्रबिंदु में है। अपने देश में 'वाम-उदारवादी', मुस्लिम पक्षाकारों का साथ देते हुए हिजाब के समर्थन में मुख्यत: दो तर्क प्रस्तुत कर रहे है। पहला- मुस्लिम छात्राओं को क्या पहनना है— यह 'चुनने का अधिकार' उनका है और इसमें शासन-प्रशासन को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। दूसरा- हिजाब 'आवश्यक इस्लामी प्रथाओं' में से एक है, इसलिए यह मुस्लिम महिलाओं के लिए बाध्यकारी है और उनके पास इसे पहनने के अतिरिक्त कोई अन्य विकल्प नहीं है। इस दिशा में जहां 'व...
चुनाव के समय खंडित न हो भाईचारे का भाव

चुनाव के समय खंडित न हो भाईचारे का भाव

TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार
चुनाव के समय खंडित न हो भाईचारे का भाव  चुनाव में कुछ लोगों द्वारा इसे आपसी साख का प्रश्न बना लिया जाता है जो धीरे-धीरे जहर का रूप ले लेता है। बढ़ती प्रतिद्धंद्विता रिश्तों का क़त्ल करने लगती है। अगर कोई ऐसे समय साथ न दे तो मित्र भी दुश्मन लगने लग जाते है। मगर यह हमारी भूल है। कोई भी चुनाव आखरी नहीं होता है। और रिश्तों से बढ़कर तो कतई नहीं। हम पद पाने की होड़ में ये भूल जाते है कि हमसे पहले भी चुनाव हुए है और आगे भी होंगे। इसलिए कुछ वोटों के लिए परिवार के लोगों, मित्रों, सगे-सम्बन्धियों, पड़ोसियों और अन्य से दुश्मनी के भाव से पेश आना सही नहीं है। क्योंकि चुनाव की रात ढलते ही हमें अपने आगे के दिन इन्ही लोगों के साथ व्यतीत करने है। -प्रियंका सौरभ 'एकता' और 'भाईचारा' किसी प्रगतिशील समाज की मूलभूत ज़रूरत है। लेकिन सामाज विभिन्न जातियों और समुदायों में बंटा हुआ है, कई बार ये वजहे...
एक कमरे के मंदिर से शुरू हुआ था दुबई का ‘हिंदू टेंपल’

एक कमरे के मंदिर से शुरू हुआ था दुबई का ‘हिंदू टेंपल’

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Uncategorized, धर्म, राष्ट्रीय
एक कमरे के मंदिर से शुरू हुआ था दुबई का ‘हिंदू टेंपल’ *रजनीश कपूर कहते हैं कि एक बड़ी उपलब्धि कि शुरुआत छोटी सी पहल से ही होती है। दुबई का जेबेल अली इलाक़ा हाल ही में सुर्ख़ियों में था। दुनिया भर के हिंदुओं के लिए यह एक गर्व की बात है कि मुस्लिम बाहुल्य संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई में राम नवमी के दिन एक विशाल हिंदू मंदिर का लोकार्पण हुआ। इस विशाल हिंदू टेंपल की शुरुआत एक छोटे से कमरे से हुई थी। आज वही छोटा से कमरे वाला मंदिर 70 हज़ार वर्ग फ़ीट का एक विशाल मंदिर बन गया है। इस मंदिर को शांति, सद्भाव और सहिष्णुता के एक मजबूत संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है। 1958 में बने इस एक कमरे के मंदिर को गुरु दरबार सिंधी मंदिर के नाम से जाना जाता था। इस मंदिर की स्थापना रामचन्द्रन सवलानी और विक्योमल श्रॉफ़ ने की थी। ज्यों-ज्यों दुबई में बसे हिंदुओं को इस मंदिर के बारे में पता चला तब से वे ब...
“अमृतकाल में अहम होगी विज्ञान संचार और लोकप्रियकरण की भूमिका

“अमृतकाल में अहम होगी विज्ञान संचार और लोकप्रियकरण की भूमिका

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
“अमृतकाल में अहम होगी विज्ञान संचार और लोकप्रियकरण की भूमिका” नई दिल्ली, 12 अक्तूबर (इंडिया साइंस वायर): भारत को 21वीं सदी में विकसित राष्ट्र बनने का एकमात्र आधार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी होगी। वरिष्ठ विज्ञान पत्रकार एवं लेखक पल्लब बागला ने यह बात विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के स्वायत्त संगठन विज्ञान प्रसार के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित अपने विशेष व्याख्यान के दौरान कही है। विज्ञान संचार और लोकप्रियकरण के जरिये समाज में वैज्ञानिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से 11 अक्तूबर 1989 को विज्ञान प्रसार की स्थापनी हुई थी। चार दशकों की अपनी पत्रकारीय यात्रा के दौरान पल्लब बागला ने भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित बदलावों को करीब से देखा है और उन्हें कवर किया है। पल्लब बागला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि “जब हम अपने व...
समझें,संभले समाज में फैलते ‘सेक्सटॉर्शन’ से*

समझें,संभले समाज में फैलते ‘सेक्सटॉर्शन’ से*

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, सामाजिक
समझें,संभले समाज में फैलते ‘सेक्सटॉर्शन’ से* भारत में विशेषकर नगरों में बसे भारत में हर आदमी की कोशिश होती है कि समाज में उसकी इज्जत बनी रहे |व्यक्ति बच्चों व परिजनों की नजरों में न गिरे। सूचना विस्फोट के युग में जन्मे अपराध ‘सेक्सटॉर्शन’के मामले दिनोदिन बढ़ते जा रहे हैं | मध्यप्रदेश में यह मामले लगातार सुने जा रहे हैं | कुछ राज्यों में इनकी संख्या सैकड़ों में दर्ज है | हकीकत में जहां मोबाइल व इंटरनेट सुविधाओं के वाहक बने हैं, वहीं समाज में अपराधों के विस्तार की कड़ी भी बने हैं। सेक्सटॉर्शन ऑनलाइन धोखाधड़ी व ठगी का सम्मिलित रूप है | चंद सेकेंडों में लोगों की जीवन-भर की पूंजी चली जाती है। ऐसा ही एक और अपराध है अमेरिका व कनाडा से नजदीक के रिश्तेदारों के पुलिस की गिरफ्त में होने की झूठी खबर देकर पैसा वसूली की खबर साइबर क्राइम विभाग में लगातार दर्ज हो रही हैं। इसी कड़ी में साइबर अपराध ‘सेक...
विकसित देशों की तुलना में भारत में तेजी से कम हो रही है गरीबी

विकसित देशों की तुलना में भारत में तेजी से कम हो रही है गरीबी

TOP STORIES, विश्लेषण
विकसित देशों की तुलना में भारत में तेजी से कम हो रही है गरीबी विकसित देशों के कुछ अर्थशास्त्रियों ने भारत के विरुद्ध जैसे एक अभियान ही चला रखा है और भारत के आर्थिक विकास को वे पचा नहीं पा रहे हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था ने अप्रेल-जून 2022 तिमाही में 13.5 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल की है और वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत 8 प्रतिशत की विकास दर हासिल करने जा रहा है। इस प्रकार भारत न केवल आज विश्व की सबसे तेज गति से आगे बढ़ रही अर्थव्यवस्था बन गया है बल्कि भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन गया है। परंतु, फिर भी इन अर्थशास्त्रियों द्वारा मानव विकास सूचकांक में भारत को श्रीलंका से भी नीचे बताया जाना, आश्चर्य का विषय है। यह विरोधाभास इन अर्थशास्त्रियों को कहीं दिखाई नहीं दे रहा है, जबकि श्रीलंका की हालत तो जग जाहिर है एवं आर्थिक दृष्टि से भारत एवं श्रीलंका की तुलना ही न...
मन की थोथ भरने आता हर साल करवा चौथ

मन की थोथ भरने आता हर साल करवा चौथ

सामाजिक
मन की थोथ भरने आता हर साल करवा चौथ बदलते समय में खासकर नवविवाहितों के बीच पतियों ने भी अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखना शुरू कर दिया है। इस प्रकार अब, एक पुराना त्योहार ग्रामीण और शहरी सामाजिक परिवेश दोनों में अपने पुनर्निमाण के माध्यम से लोकप्रिय बना हुआ है। हमारे यहाँ करवा चौथ से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं हैं। मगर सबसे लोकप्रिय  सावित्री और सत्यवान से संबंधित है जिसमें सावित्री ने अपने पति को अपनी प्रार्थना और दृढ़ संकल्प के साथ मृत्यु के चंगुल से वापस लाया। जब भगवान यम सत्यवान की आत्मा को प्राप्त करने आए, तो सावित्री ने उन्हें जीवन प्रदान करने की भीख मांगी। जब उन्होंने मना कर दिया, तो उसने खाना-पीना बंद कर दिया और यम का पीछा किया जो उसके मृत पति को ले गया। यम ने कहा कि वह अपने पति के जीवन के अलावा कोई अन्य वरदान मांग सकती है। सावित्री ने उससे कहा कि उसे संतान की प्...
राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने देश में राष्ट्रीयता का भाव जगाया

राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने देश में राष्ट्रीयता का भाव जगाया

TOP STORIES, राष्ट्रीय
12 अक्टोबर 2022 - राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्मदिवस पर विशेष लेख    राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने देश में राष्ट्रीयता का भाव जगाया    राष्ट्र भक्ति के जज्बे एवं आध्यात्म में रची बसी राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने राजघराने की आराम भरी जिंदगी को न अपनाकर समाजसेवा की कठिन राह को अपना जीवन जीने के लिए चुना था। इस दृष्टि से आप इंदौर की महारानी अहिल्यादेवी होलकर के समकक्ष मानी जाती हैं। वैसे भी, भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए अपनी राज्य सत्ता को जनता के हित में सफलतापूर्वक चलाने के सिलसिले में भारत का इतिहास कई सफल नेत्रियों एवं महारानियों से भरा पड़ा है। इसी कड़ी में ग्वालियर राजघराने की राजमाता विजयाराजे सिंधिया का नाम भी बहुत गर्व के साथ लिया जाता है। देश के खंडकाल एवं परिस्थितियों के अंतर्गत आपको ग्वालियर राज्य पर सीधे सीधे महारानी के रूप में राज करने का अवसर तो प्राप्त नहीं हुआ परं...