आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान
आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान
*रजनीश कपूर
हाल ही में देश भर से परेशान करने वाली कुछ ऐसी खबरें आई जिनका सामना हम सभी को अपने-अपने
इलाक़े कभी न कभी करना पड़ा है। हमारे शहरों में आवारा कुत्तों की समस्या हर दिन बढ़ती जा रही है।
आम जनता को हर गली मोहल्ले में आवारा कुत्तों से खुद को बचा कर निकलना पड़ता है। यदि इन कुत्तों से
बचने के लिए हम इन्हें लाठी, डंडा या पत्थर का डर दिखाते हैं तो समाज के कुछ सभ्य लोग, जो खुद को
पशु प्रेमी कहते हैं, इसका विरोध करते हैं। कुछ जगहों पर तो ये लोग नागरिकों को पुलिस की कार्यवाही
की धमकी तक दे देते हैं। ग़नीमत है कि आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में
कुछ सुझाव आम नागरिकों के हित में दिये हैं।
सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी की खंडपीठ ने ऐसे एक मामले की
सुनवाई के समय कहा कि ‘लोगों की ...









