क्या जोड़ता है नीरज चोपड़ा-ऋषभ पंत को
क्या जोड़ता है नीरज चोपड़ा-ऋषभ पंत को
आर.के. सिन्हा
ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और चमत्कारी क्रिकेटर ऋषभ पंत उस भारत की नुमाइंदगी करते हैं, जो विश्वास से लबरेज है। वह अपने हिस्से के आसमान को छू लेना चाहते हैं । ये दोनों उस नए भारत से संबंध रखते हैं जो अपने विरोधी टीम के खिलाड़ियों की आंख में आंख डालकर खेलना जानते हैं।
ऋषभ तो बचपन से मेरे द्वारा स्थापित दि इंडियन पब्लिक स्कूल, देहरादून से ही 100 प्रतिशत स्कालरशिप पर पढ़ा है और उसने टेस्ट क्रिकेटर बनने का सपना मेरे यहाँ रहकर ही देखा है, अत: मैं जानता हूँ कि असमान छू लेने वाले खिलाडियों का जज्बा कैसा होता है I
पिछले साल टोक्यो ओलंपिक खेलों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को पूरा यकीन है कि वो इस साल के अंत तक जेवलिन थ्रो में 90 मीटर की दूरी तय कर लेंगे। उनकी प्रैक्टिस में सुधार लगातार जरी है I उधर, रूड़की...









