Shadow

Author: Dialogue India

दिल्ली पहुंची द्रौपदी मुर्मू

दिल्ली पहुंची द्रौपदी मुर्मू

BREAKING NEWS, Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, Today News, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय
दिल्ली पहुंची द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति पद के लिए कल भरेंगी अपना नामांकन" राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। शुक्रवार को मुर्मू अपना नामांकन भरेंगी। मुर्मू ओडिशा की पूर्व मंत्री हैं। ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजद ने मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद गृहमंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह से भी NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने मुलाकात की। 24 जून, शुक्रवार को वो अपना नामांकन भरेंगी। आज (गुरुवार) ही मुर्मू दिल्ली आईं हैं। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।...
वैधव्य के त्रासदीपूर्ण जीवन का कलंक मिटें

वैधव्य के त्रासदीपूर्ण जीवन का कलंक मिटें

BREAKING NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण, सामाजिक
वैधव्य के त्रासदीपूर्ण जीवन का कलंक मिटें - ललित गर्ग - किसी भी समाज में वैवाहिक जीवन साथी विशेषतः पति की मृत्यु हो जाने के बाद पत्नी की हालात काफी चिंताजनक हो जाती हैं। एक शादीशुदा महिला ने जो सपने शादी से पहले अपनी आने वाली जिंदगी के लिए देखे होते हैं, वो सब टूट जाते हैं। यही नहीं, आज भी हमारा समाज विधावाओं को उस नजर से नहीं देखता है, जिसकी वो असल में हकदार हैं। इससे उत्पन्न पारिवारिक, सामाजिक, वित्तीय और आर्थिक समस्याएं तो कई बार इतनी बड़ी हो जाती हैं कि उनका समाधान बहुत मुश्किल नजर आता है। ऐसे में इस समाज की जिम्मेदारी बनती है कि विधवाओं को भी बाकी सामान्य लोगों की तरह सम्मानजनक जीवन जीने का दर्जा मिले। इस दृष्टि से विश्वस्तर पर हर साल 23 जून को अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाता है। दरअसल, सभी उम्र, क्षेत्र और संस्कृति की विधावाओं की स्थिति को विशेष पहचान दिलाने के लिए 23 जून 201...
हिंसा से क्या हासिल होगा?

हिंसा से क्या हासिल होगा?

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
हिंसा से क्या हासिल होगा? *रजनीश कपूर पिछले कुछ दिनों से केंद्र सरकार की सैन्य बलों में भर्ती की नयी योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ देश भर से विरोध-प्रदर्शन की खबरें आ रहीं हैं। युवाओं में इस योजना को लेकर काफ़ी आक्रोश है। पक्ष हो या विपक्ष सभी दलों के नेता युवाओं से शांतिपूर्ण ढंग से अपने विरोध को ज़ाहिर करने की अपील कर रहे हैं। परंतु हिंसा और सरकारी संपत्ति का नुक़सान रुक नहीं रहा। तमाम टीवी चैनलों पर भी इसी मुद्दे को लेकर तीखी बहस जारी है। सरकारी पक्ष के लोग इस योजना के फ़ायदे गिनाते हुए नहीं थक रहे। वहीं इस योजना के विरोधी इस योजना को घातक बता कर सरकार की आलोचना करने मेन जुटे हैं। इन विरोधों के बीच रक्षा मंत्रालय द्वारा यह घोषणा भी की गई कि अग्निपथ योजना वापिस नहीं ली जाएगी। इस घोषणा ने जहां आग में घी डालने का काम किया है, वहीं इससे मोदी सरकार के इस फ़ैसले पर अड़े रहने का भी संकेत ...
प्रिय संजय राउत, डॉन कोर्लिओन से सीखो दुश्मनी निभाना!

प्रिय संजय राउत, डॉन कोर्लिओन से सीखो दुश्मनी निभाना!

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, विश्लेषण
प्रिय संजय राउत, डॉन कोर्लिओन से सीखो दुश्मनी निभाना! नीरज बधवार महाराष्ट्र में बगावत के पहले दिन संजय राउत से जब टीवी रिपोर्टर ने एकनाथ शिंदे के बारे में पूछा, तो राउत का कहना था कि अरे शिंदे जी, तो मेरे भाई समान हैं। हम लोगों ने सालों-साल मिलकर शिवसेना के लिए काम किया है। वो तो पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं… और भी न जाने क्या-क्या…इसके सिर्फ एक मिनट बाद रिपोर्टर ने पूछा, क्या पार्टी एकनाथ शिंदे के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी? और राउत तपाक से बोले, बिल्कुल…पार्टी उन्हें मंत्री पद से हटा भी सकती है! उनका जवाब सुनते ही मैं हैरान रह गया। मैंने सोचा जो शख्स महज़ एक मिनट पहले एकनाथ शिंदे को अपना छोटा भाई बता रहा था वो एकदम से उनके खिलाफ एक्शन लेने की बात कैसे कर सकता है। वो भी तब जब वो आदमी अपने साथ 25-30 एमएलए लेकर गया हो और उससे ज़्यादा आपको उसकी ज़रूरत हो। अगले दिन फिर वही हुआ। सुबह-सु...
प्रधानमंत्री ने ‘इंफ्रा गति के 8 साल’ का विवरण साझा किया

प्रधानमंत्री ने ‘इंफ्रा गति के 8 साल’ का विवरण साझा किया

addtop, BREAKING NEWS, Current Affaires, Today News, समाचार
प्रधानमंत्री ने 'इंफ्रा गति के 8 साल' का विवरण साझा किया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हैशटैग #8YearsOfInfraGati के तहत सरकार के 8 वर्षों के दौरान बुनियादी ढांचे के विकास का विवरण साझा किया है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा: “बेहतर हवाई संपर्क। मेट्रो परिवहन सुविधा सहित और भी अधिक शहर। इंफ्रा के लिए अभूतपूर्व जोर। रेलवे का आधुनिकीकरण। कैसे भारत अपने लोगों के लिए अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है, उसकी एक झलक। #8YearsOfInfraGati “8 वर्षों के दौरान जिस प्रकार इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तेज विकास किया है, वो न्यू इंडिया के दमखम को प्रदर्शित करता है। सड़कें, हवाई अड्डे, रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं बंदरगाहों के निर्माण के साथ ही आज पीएम गति शक्ति के जरिए इस क्षेत्र को नई गति मिल रही है। #8YearsOfInfraGati”     ...
रहने दो गांधी जी को ही नोटों में

रहने दो गांधी जी को ही नोटों में

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय, विश्लेषण
रहने दो गांधी जी को ही नोटों में आर.के. सिन्हा  राजधानी के संसद मार्ग पर बनी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई)  बिल्डिंग के बाहर लगी यक्ष और यक्षिणी की मूर्तियों के पास खड़े होकर बैंक के कुछ मुलाजिम बात कर रहे हैं कि अगर उनके बैंक ने कुछ करैंसी नोटों पर गांधी जी के जल चित्रों के अलावा किसी अन्य महापुरुष के चित्रों को भी जगह देनी शुरू कर दी तो क्या होगा?  दरअसल रिजर्व बैंक के मुंबई, दिल्ली, कानपुर आदि के दफ्तरों में आजकल इस तरह की चर्चाएं चल रही हैं।  इसकी   वज़ह   य़ह  है  कि रिजर्व बैंक  में शीर्ष स्तर पर विचार हो रहा है कि कुछ नोटों पर कुछ अन्य महापुरुषों के  जल चित्र भी शामिल कर लिए जाएँ। यानी गांधी जी के साथ कुछ करैंसी नोटो में कुछ अन्य महापुरुषों को भी जगह मिल जाए।  अगर यह होता है तो फिर तमाम दूसरी हस्तियों के जल चित्र भी आरबीआई की तरफ से जारी होने वाले नोटों पर शामिल करने की...
डीआरडीओ द्वारा प्रौद्योगिकी विकास के लिए दिये जाने वाले अनुदान में पाँच गुनी वृद्धि

डीआरडीओ द्वारा प्रौद्योगिकी विकास के लिए दिये जाने वाले अनुदान में पाँच गुनी वृद्धि

addtop, BREAKING NEWS, Current Affaires, TOP STORIES, राष्ट्रीय
डीआरडीओ द्वारा प्रौद्योगिकी विकास के लिए दिये जाने वाले अनुदान में पाँच गुनी वृद्धि नई दिल्ली, 08 जून (इंडिया साइंस वायर): रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना (टीडीएफ) के अंतर्गत प्रदान किया जाने वाला अनुदान बढ़ाकर पाँच गुना कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाले 10 करोड़ रुपये की अनुदान राशि बढ़कर अब 50 करोड़ रुपये प्रति परियोजना कर दी गई है। प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना का उद्देश्य रक्षा अनुप्रयोगों के लिए अत्याधुनिक स्वदेशी प्रणालियों का निर्माण और रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है। यह कार्यक्रम डीआरडीओ द्वारा कार्यान्वयित किया जा रहा है, जो थलसेना, नौसेना, वायुसेना और डीआरडीओ की आवश्यकताओं को पूरा करता है। रक्षा मंत्रालय का यह कार्यक्र...
प्रदेश में फर्क साफ है -आतंकियों को मिल रही सजा, माफिया पर हो रही कार्यवाही

प्रदेश में फर्क साफ है -आतंकियों को मिल रही सजा, माफिया पर हो रही कार्यवाही

BREAKING NEWS, Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, राज्य, सामाजिक
प्रदेश में फर्क साफ है -आतंकियों को मिल रही सजा, माफिया पर हो रही कार्यवाही मृत्युंजय दीक्षित प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में भी कानून व्यवस्था को लेकर बहुत सख्त तेवर अपना रही है और जिसके परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहे हैं। अपराधी या तो आत्मसमर्पण कर रहे है या फिर पकड़े जा रहे हैं जबकि माफियाओं की संपत्ति जब्त हो रही है । बुलडोजर नीति हो या तकनीक का प्रयोग करके पहचाने गए बलवाईयों के पोस्टर शहर के चौराहों पर चिपकाने की कार्यवाही इनके कारण अपराधियों, दंगाईयों , आतंकियों व धमकीबाजों में कुछ हद तक खौफ दिख रहा है लेकिन उनके संरक्षणदाता तथाकथित राजनैतिक दलों में छटपटाहाट व बैचेनी दिखाई पड़ रही है। बड़े अपराधी व माफिया आज प्रदेश में जिस तरह से बैचेनी का अनुभव कर रहे हैं और प्रदेश का वातावरण दूषित करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे है उसे देखकर, प्रदेश...
बायोटेक स्टार्टअप एक्स्पो में दिखेगी जैव प्रौद्योगिकी की उपलब्धियाँ

बायोटेक स्टार्टअप एक्स्पो में दिखेगी जैव प्रौद्योगिकी की उपलब्धियाँ

addtop, BREAKING NEWS, जीवन शैली / फिल्में / टीवी
नई दिल्ली, 07 जून (इंडिया साइंस वायर): कोरोना वायरस के प्रकोप के दौरान कोविड-19 से लड़ने के लिए बेहद कम समय में वैक्सीन का निर्माण, और उसके लिए वैश्विक मान्यता हासिल करके भारत के जैव प्रौद्योगिकी उद्योग ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है। हरित क्रांति से लेकर कोविड-19 वैक्सीन विकसित करने तक जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की यात्रा उपलब्धियों से भरी रही है। अब जैव प्रौद्योगिकी स्टार्टअप इनोवेशन सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का एक नया मंत्र बनकर उभर रहा है। आगामी 09-10 जून को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय बायोटेक स्टार्टअप एक्स्पो-2022 में इसकी झलक देखने को मिल सकती है। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) से सम्बद्ध जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बाइरैक) द्वारा बायोटेक स्टार्टअप एक्स्पो आयो...
मोहन भागवत की बोध-दृष्टि में ज्ञानवापी

मोहन भागवत की बोध-दृष्टि में ज्ञानवापी

Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS
मोहन भागवत की बोध-दृष्टि में ज्ञानवापी -ललित गर्ग - किसी भी देश की माटी को प्रणम्य बनाने, राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने एवं कालखंड को अमरता प्रदान करने में राष्ट्रनायकों की अहंभूमिका होती है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक होते हुए भी मोहन भागवत ने भारत की वसुधैव कुटुम्बकम् एवं सर्वधर्म समभाव की संस्कृति एवं सिद्धान्तों को निरन्तर बल दिया है। संघ की जीवन-दृष्टि व्यापक एवं सर्वसमावेशक रही है। इसी दृष्टि-बोध का सन्देश है भागवत द्वारा ज्ञानवापी के सन्दर्भ में दिया गया बयान। श्री भागवत ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि काशी के ज्ञानवापी क्षेत्र के मुद्दे पर कोई नया आन्दोलन चलाने का संघ का कोई इरादा नहीं है और यह मसला अदालत के समक्ष रखे गये साक्ष्यों के आधार पर ही सुलझना चाहिए, जिसे हिन्दू व मुसलमान दोनों ही पक्षों को मानना चाहिए और सामाजिक सौहार्दता बनाये रखने में योगदान करना चाहिए-यह प...