Shadow

Author: Dialogue India

खफा अरब, क्यों भारत के लिए खास आसियान

खफा अरब, क्यों भारत के लिए खास आसियान

BREAKING NEWS, Current Affaires, TOP STORIES, विश्लेषण
खफा अरब, क्यों भारत के लिए खास आसियान आर.के. सिन्हा राजधानी के दिल लुटियन दिल्ली के तुगलक क्रिसेंट में बना सुंदर भारत-आसियान मैत्री पार्क गवाही है कि भारत आसियान देशों से अपने संबंधों को खास अहमियत देता है। इसका उदघाटन तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सन 2018 में किया था। राजधानी में बीते दिनों आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की भारत ने मेजबानी की। इसमें भारत-आसियान देशों के आपसी संबंधों पर चर्चा हुई। महत्वपूर्ण ये भी है कि ये सम्मेलन तब हुआ जब दुनिया के कई इस्लामिक देशों ने नुपुर शर्मा की हजरत मोहम्मद पर की गई ओछी टिप्पणी पर अपना विरोध जताया था। इनमें इंडोनेशिया और मलेशिया भी हैं। ये आसियान के सदस्य होने के साथ-साथ इस्लामिक देश भी हैं। आगे बढ़ने से पहले बता दें किआसियान दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन है। इसका मकसद है आपस में आर्थिक विकास और स...
ओबीसी के साथ क्रीमीलेयर का भेदभाव क्यों?

ओबीसी के साथ क्रीमीलेयर का भेदभाव क्यों?

addtop, BREAKING NEWS, Current Affaires, विश्लेषण, सामाजिक
ओबीसी के साथ क्रीमीलेयर का भेदभाव क्यों? (केवल आर्थिक आधार पर क्रीमी लेयर का निर्धारण करना गलत होगा। सामाजिक स्थिति में बढ़ोतरी, शिक्षा, रोजगार, आर्थिक हैसियत जैसे कई तरह के कारक मिलकर किसी की सामाजिक वंचना दूर करते हैं। अगर इस बहस को ईमानदारी से शांत करना है तो सरकार को चाहिए कि वह जातिगत जनगणना करवाए। उसके आधार पर नीति बनाए।) - सत्यवान 'सौरभ' आरक्षण, सात दशकों के बावजूद, हमारे विषम समाज में कई समूहों के लिए लाभों के समान वितरण में अनुवादित नहीं हुआ है। नतीजतन, कई समूहों को छोड़ दिया गया है। आरक्षण का लाभ नहीं उठा पाने वाले हाशिए के तबके के लोगों की जोरदार मांग है। इसके लिए कुछ नीति विकल्प तैयार करने की आवश्यकता है जो आरक्षण की मौजूदा प्रणाली को पूरा करने में सक्षम हो सकते हैं। इसका विस्तार से अध्ययन करने के लिए न्यायमूर्ति रोहिणी आयोग का गठन किया गया। न्यायमूर्ति जी. रोहिणी आयोग की ...
कब टाटा ग्रुप में महिला पेशेवर भी बनेंगी सीईओ

कब टाटा ग्रुप में महिला पेशेवर भी बनेंगी सीईओ

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय
कब टाटा ग्रुप में महिला पेशेवर भी बनेंगी सीईओ आर.के. सिन्हा टाटा ग्रुप ने अपनी इस तरह की छवि बनाई है, जिसके चलते उसे सिर्फ मुनाफा कमाने वाले  ग्रुप के रूप में ही नहीं देखा जाता है। यह एक सामान्य बात तो नहीं है। टाटा ग्रुप  को भारत के विकास तथा प्रगति से भी जोड़कर देखा जाता है। पर, यह समझ नहीं आता कि नमक से स्टील का उत्पादन करने वाले और अपनी कई एयरलाइन तक चलाने वाले टाटा ग्रुप की किसी भी कंपनी में कोई महिला पेशेवर मैनेजिंग डायरेक्टर या सीईओ के ओहदे पर अभी तक अपनी जगह क्यों जगह नहीं बना सकी?  टाटा ग्रुप की 100 से अधिक छोटी बड़ी कंपनियां बताई जाती हैं। आमतौर पर टाटा ग्रुप की कंपनियों की चर्चा होने लगती है तो टाटा स्टील,टाटा मोटर्स, वोल्टास, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), जागुआर मोटर्स जैसी कंपनियों का ही ज्यादा जिक्र होता है। पर इसका हिस्सा तो बहुत सी श्रेष्ठ कंपनियां हैं। जिसे टाटा समू...
पिता संस्कारदाता ही नहीं, जीवन-निर्माता भी है

पिता संस्कारदाता ही नहीं, जीवन-निर्माता भी है

संस्कृति और अध्यात्म
पिता संस्कारदाता ही नहीं, जीवन-निर्माता भी है - ललित गर्ग- जून महीने के तीसरे रविवार को अंतर्राष्ट्रीय पिता दिवस यानी फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल 19 जून 2022 को भारत समेत विश्वभर में यह दिवस मनाया जायेगा। पिता दिवस की शुरुआत बीसवीं सदी के प्रारंभ में पिताधर्म तथा पुरुषों द्वारा परवरिश का सम्मान करने के लिये मातृ-दिवस के पूरक उत्सव के रूप में हुई। यह हमारे पूर्वजों की स्मृति और उनके सम्मान में भी मनाया जाता है। दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग दिन और विविध परंपराओं के कारण उत्साह एवं उमंग से यह दिवस मनाया जाता है। हिन्दू परंपरा के मुताबिक पितृ दिवस भाद्रपद महीने की सर्वपितृ अमावस्या के दिन होता है। पिता एक ऐसा शब्द जिसके बिना किसी के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। एक ऐसा पवित्र रिश्ता जिसकी तुलना किसी और रिश्ते से नहीं हो सकती। बचपन में जब कोई बच्चा चलना सीखता है तो सबसे पहले...
5G इंटरनेट सेवा…. विस्तृत रिपोर्ट….9 महीने बाद 10 गुना बढ़ जाएगी इंटरनेट स्पीड : भारत में 4G से भी सस्ता पड़ेगा 5G का 1GB डेटा, लेकिन मंथली पैक 40% तक महंगे होंगे

5G इंटरनेट सेवा…. विस्तृत रिपोर्ट….9 महीने बाद 10 गुना बढ़ जाएगी इंटरनेट स्पीड : भारत में 4G से भी सस्ता पड़ेगा 5G का 1GB डेटा, लेकिन मंथली पैक 40% तक महंगे होंगे

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
भारत में मार्च 2023 से इंटरनेट की स्पीड 10 गुना तक बढ़ जाएगी। केंद्र सरकार ने अगले 20 साल के लिए 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि मार्च 2023 से देश को 5G सर्विस मिल जाएगी। इस बीच सबसे बड़ा सवाल है कि लोगों को 5G सर्विस के लिए कितने पैसे देने पड़ेंगे? फर्स्ट फेज में देश के 13 शहरों में होगी 5G इंटरनेट की शुरुआत 5G शुरू करने वाली 3 टेलीकॉम कंपनियां भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया काम कर रही हैं। इन कंपनियों ने टेस्ट और ट्रायल कर लिया है। 5G इंटरनेट किस तारीख से शुरू किया जाएगा इसका आखिरी फैसला टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI को लेना है। स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं होने की वजह से यह यह प्रोजेक्ट रुका हुआ था, लेकिन अब नीलामी की मंजूरी मिलने के बाद 5G इंटरनेट शुरू करने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। रिपोर्ट ...
बुलडोज़र बनाम क़ानून

बुलडोज़र बनाम क़ानून

राज्य, विश्लेषण, सामाजिक
बुलडोज़र बनाम क़ानून विनीत नारायण प्रयागराज में मोहम्मद जावेद की पत्नी की मिल्कियत वाला मकान प्रशासन ने बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया। जावेद पर प्रयागराज में पत्थरबाज़ी करवाने व दंगे भड़काने का आरोप है। आरोप सिद्ध होने तक वो फ़िलहाल हिरासत में है। प्रशासन की इस कार्यवाही से कई क़ानूनी सवाल पैदा हो गए हैं। इस विषय में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गोविंद माथुर ने एक अख़बार से हुई बातचीत में बताया कि, 'ये पूरी तरह से गैरकानूनी है। भले ही आप एक पल के लिए भी मान लें कि निर्माण अवैध था, लेकिन करोड़ों भारतीय भी ऐसे ही रहते हैं, यह अनुमति नहीं है कि आप रविवार को एक घर को ध्वस्त कर दें जब उस घर का निवासी हिरासत में हों। यह कोई तकनीकी मुद्दा नहीं है बल्कि कानून के शासन का सवाल है।' जस्टिस माथुर ने समझाया कि प्रशासन द्वारा बुलडोज़र से केवल किसी संपत्ति...
स्त्री स्वच्छता हर महीने समान सम्मान और अधिकारों का आनंद लें।

स्त्री स्वच्छता हर महीने समान सम्मान और अधिकारों का आनंद लें।

TOP STORIES, विश्लेषण, सामाजिक
स्त्री स्वच्छता हर महीने समान सम्मान और अधिकारों का आनंद लें। (सभी उम्र के महिलाओं और पुरुषों को इस अक्सर अनकहे मुद्दे के साथ जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए घर और स्कूल में खुले संवाद और शिक्षा के माध्यम से मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। ) -प्रियंका 'सौरभ' मासिक धर्म के बारे में जागरूकता पैदा करना, लड़कियों को सुरक्षित और स्वास्थ्यकर अभ्यास प्रदान करना और वर्जनाओं का बुलबुला फोड़ना, विश्व मासिक धर्म स्वच्छता धर्म चक्र का प्रतीक है। दुनिया के कई हिस्सों में मासिक धर्म अभी भी वर्जित है। जबकि यह एक प्राकृतिक घटना है जो यौवन के बाद हर लड़की के साथ होती है, इसे अभी तक 'सामान्य' के रूप में संबोधित नहीं किया गया है। एक महिला के जीवन में मासिक धर्म अतिमहत्वपूर्ण है, क्योंकि यह स्त्री को जननी बनने के लिए तैयार करता है। इस दौरान नारी में बड़े नाजुक परिवर्तन ह...
अग्निपथ योजना – दूरदर्शी एवं क्रांतिकारी योजना

अग्निपथ योजना – दूरदर्शी एवं क्रांतिकारी योजना

Current Affaires, TOP STORIES, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, विश्लेषण
अग्निपथ योजना – दूरदर्शी एवं क्रांतिकारी योजना युवाओं को मिलेंगे बेहतर अवसर व अनेक लाभ मृत्युंजय दीक्षित रक्षा मंत्रालय द्वारा अग्निपथ योजना की घोषणा के साथ ही बिहार सहित देश के कई राज्यों में इस योजना का हिंसक विरोध प्रारम्भ हो गया जो प्रथम दृष्टया सुनियोजित और एक बड़े षड़यंत्र का हिस्सा प्रतीत हो रहा है, विगत दो तीन सप्ताह से नूपुर शर्मा के बयान को लेकर जिस प्रकार हिंसा की गयी, फिर राहुल गाँधी की प्रवर्तन निदेशालय में पेशी को लेकर कांग्रेस ने हिंसक प्रदर्शन किए वर्तमान अग्निपथ विरोधी हिंसा भी उसी पुस्तक का एक अन्य अध्याय लग रही है। भाजपा और विशेषकर मोदी विरोधी राजनैतिक दल जिस प्रकार चिड़िया उड़ का खेल खेल रहे हैं तथा छात्रों को भड़का रहे हैं वह किसी देशद्रोह से कम नहीं है। वास्तविकता यह है कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत जिन अग्निवीरों की भर्ती होगी उनमें से 25 प्रतिशत तो सेना में ही आगे बढ़ ज...
योग से संभव है संतुलित एवं स्वस्थ जीवन

योग से संभव है संतुलित एवं स्वस्थ जीवन

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राज्य
योग से संभव है संतुलित एवं स्वस्थ जीवन  - ललित गर्ग - भारतीय योग एवं ध्यान के माध्यम से भारत दुनिया में गुरु का दर्जा एवं एक अनूठी पहचान हासिल करने में सफल हो रहा है। इसीलिये समूची दुनिया के लिये अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वीकार्य हुआ है। आज हर व्यक्ति एवं परिवार अपने दैनिक जीवन में अत्यधिक तनाव/दबाव महसूस कर रहा है। हर आदमी संदेह, अंतर्द्वंद्व और मानसिक उथल-पुथल की जिंदगी जी रहा है। मनुष्य के सम्मुख जीवन का संकट खड़ा है। मानसिक संतुलन अस्त-व्यस्त हो रहा है। मानसिक संतुलन का अर्थ है विभिन्न परिस्थितियों में तालमेल स्थापित करना, जिसका सशक्त एवं प्रभावी माध्यम योग ही है। योग एक ऐसी तकनीक है, एक विज्ञान है जो हमारे शरीर, मन, विचार एवं आत्मा को स्वस्थ करती है। यह हमारे तनाव एवं कुंठा को दूर करती है। जब हम योग करते हैं, श्वासों पर ध्यान केन्द्रित करते हैं, प्राणायाम और कसरत क...
क्या वैवाहिक बलात्कार करने वालों को दंडित किया जाना चाहिए?

क्या वैवाहिक बलात्कार करने वालों को दंडित किया जाना चाहिए?

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, विश्लेषण, सामाजिक
क्या वैवाहिक बलात्कार करने वालों को दंडित किया जाना चाहिए? (यौन सहमति पुरुषों की तरह हर महिला का अधिकार है चाहे वो विवाहित हो या अविवाहित  और गैर-सहमति वाले सेक्स के लिए बलात्कार की तरह आपराधिक कानून होने चाहिए, चाहे अपराधी का पीड़ित के साथ संबंध कुछ भी हो। इसकी सुरक्षा के लिए कानून का न होना मानव अधिकार का उल्लंघन है और महिलाओं के प्रति अन्याय है।) -प्रियंका 'सौरभ' वैवाहिक बलात्कार पर हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा एक फैसला दिया गया। भारतीय बलात्कार कानून विवाह को एक अपवाद के रूप में मानते हैं, और मानवाधिकार संगठन वैवाहिक बलात्कार को अपराधीकरण करने के लिए लड़ रहे हैं। क्या सच में शादी आपको अपने पार्टनर के साथ जब चाहे तब सेक्स करने का लाइसेंस देती है? नहीं। विवाह में भी सहमति महत्वपूर्ण है, और यह केवल समय है कि हम इसे कानूनी रूप से भी पहचानें। वैवाहिक बलात्कार के अपराधीकरण पर ...