Shadow

Author: dindiaadmin

संयुक्त राज्य अमेरिका अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 101वां सदस्य देश बना

संयुक्त राज्य अमेरिका अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 101वां सदस्य देश बना

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, आर्थिक, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
दुनियाभर में सौर ऊर्जा को अपनाने की दिशा में तेजी लाने के क्रम में, अमेरिका भी एक सदस्य देश के रूप में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) में शामिल हो गया। यूएनएफसीसीसी सीओपी26 जलवायु सम्मेलन में आज अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी ने यह घोषणा की। सौर ऊर्जा वाले अप्रोच के जरिए वैश्विक ऊर्जा संक्रमण में तेजी लाने के लिए आईएसए की रूपरेखा वाले समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला अमेरिका 101वां देश बन गया है। आईएसए के 101वें सदस्य के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका का स्वागत करते हुए केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह कदम आईएसए को मजबूत करेगा और दुनिया को ऊर्जा का एक स्वच्छ स्रोत प्रदान करने को लेकर भविष्य की कार्रवाई को आगे बढ़ाएगा। आईएसए के महानिदेशक डॉ. अजय माथुर ने कहा, 'आईएसए के ढांचे और दृष्टिकोण को अमेरिका का समर्थन एक उत्साहजनक...
भारत ने ‘कॉप26’ में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर ‘ई-अमृत’ पोर्टल लॉन्च किया

भारत ने ‘कॉप26’ में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर ‘ई-अमृत’ पोर्टल लॉन्च किया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, आर्थिक, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
भारत ने  ब्रिटेन के ग्लासगो में जारी कॉप26 शिखर सम्मेलन में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर एक वेब पोर्टल ‘ई-अमृत’ लॉन्च किया। ‘ई-अमृत’ दरअसल इलेक्ट्रिक वाहनों से संबंधित समस्‍त सूचनाओं के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन या पोर्टल है जहां इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपनाने, उनकी खरीदारी करने, निवेश के अवसरों, नीतियों, सब्सिडी, इत्‍यादि के बारे में समस्‍त मिथक या भ्रम पूरी तरह से दूर कर दिए गए हैं। इस  पोर्टल को ब्रिटिश सरकार के साथ एक सहयोगात्मक ज्ञान आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा विकसित और होस्ट किया गया है। इतना ही नहीं,  यह  पोर्टल उस ब्रिटेन-भारत संयुक्त रोडमैप 2030  का हिस्सा है जिस पर इन दोनों ही देशों के प्रधानमंत्रियों के हस्ताक्षर हैं। ‘ई-अमृत’ दरअसल इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लाभों से उपभोक्ताओं को अवगत कराने के लिए सरका...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज वृंदावन में “हुनर हाट” के 31वें संस्करण, “कौशल कुबेर का कुंभ” और “ब्रज राज उत्सव” का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज वृंदावन में “हुनर हाट” के 31वें संस्करण, “कौशल कुबेर का कुंभ” और “ब्रज राज उत्सव” का उद्घाटन किया

राज्य, संस्कृति और अध्यात्म, सामाजिक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज वृंदावन में “हुनर हाट” के 31वें संस्करण, “कौशल कुबेर का कुंभ” और "ब्रज राज उत्सव" का उद्घाटन किया और कहा कि “हुनर हाट” के कारीगर और शिल्पकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के "आत्मनिर्भर भारत" के दृष्टिकोण को मजबूत कर रहे हैं। उद्घाटन के बाद श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने “ब्रज राज उत्सव” के साथ-साथ देश की प्रतिभा को भी एक मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी जाति, पंथ या धर्म तक ही सीमित नहीं है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमें कुछ "मंत्र" दिए थे। श्री मोदी ने हर जरूरतमंद के जीवन और उसकी आजीविका को बचाने के संकल्प के साथ काम किया और "आत्मनिर्भर भारत" का नारा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “हुनर हाट” के कारीगर और शिल्पकार “आत्मनिर्भर भारत” के दृष्टिकोण को मजबूत ...
वायु सेना कमांडरों का सम्मेलन नवंबर 2021

वायु सेना कमांडरों का सम्मेलन नवंबर 2021

EXCLUSIVE NEWS, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
भारतीय वायु सेना कमांडरों के दूसरे अर्द्धवार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन रक्षा मंत्री द्वारा 10 नवंबर 21 को वायु सेना मुख्यालय (वायु भवन) में किया गया। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी पीवीएसएम एवीएसएम वीएम एडीसी ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत पीवीएसएम यूवाईएसएम एवीएसएम वाईएसएम एसएम वीएसएम एडीसी और रक्षा उत्पादन सचिव श्री राज कुमार का स्वागत किया। वायु सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री से कमांडरों का परिचय करवाया।   सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर रक्षा मंत्री ने वायु सेना कमांडरों को संबोधित किया। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में उच्च स्तर की तैयारियों को बनाए रखने, अल्प सूचना पर त्वरित कार्रवाई की क्षमता और परिचालन तथा शांति काल के कर्तव्यों को पूरा करने में व्यावसायिकता के उच्च मानकों को प्रदर्शित करने के लिए भारतीय वायुसेना की सराहना की। रक्...
भारतीय सेना ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय सेना ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय, सामाजिक
09 नवंबर, 2021 को राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू), गांधीनगर में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह के दौरान भारतीय सेना ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) के साथ नवाचार, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी ऊष्मायन, संयुक्त परियोजनाओं, प्रकाशन और पेटेंट, सेना में प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा और दूरस्थ शिक्षा के तालमेल के लिए एक समझौता ज्ञापन किया। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत स्थापित राष्ट्रीय महत्व का एक संस्थान है। आरआरयू सुरक्षा, सैन्य और नागरिक समाज से नवाचार, शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण संवर्ग के निरंतर वृद्धि और विकास के माध्यम से राष्ट्रीय, रणनीतिक और सुरक्षा संस्कृति के राज्य शिल्प की पहचान करने, तैयार करने और बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभा को संबोधित किया जिसमें उन्होंने इस बात...
सार्वजनिक परामर्श के लिए मध्यस्थता विधेयक का मसौदा जारी

सार्वजनिक परामर्श के लिए मध्यस्थता विधेयक का मसौदा जारी

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
पारंपरिक अदालत प्रणालियों से अलग, विवादों के त्वरित निपटान के लिए भारत सरकार, मौजूदा कानूनों में संशोधन और नए अधिनियमों के माध्यम से वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) तंत्र को बढ़ावा देने तथा मजबूत करने के लिए विभिन्न नीतिगत पहल कर रही है। इसी के एक भाग के रूप में, मध्यस्थता के लिए एक विशेष कानून लाने पर विचार किया गया है। चूंकि मध्यस्थता संबंधी कानून नियमों और विनियमों समेत कई अधिनियमों में निहित हैं, इसलिए यह आवश्यक समझा गया कि मध्यस्थता पर वर्तमान वैधानिक रूपरेखा को निर्धारित किया जाए और मौजूदा कानूनों में संशोधन के साथ एक व्यापक कानून पेश किया जाए। विधेयक में 'सुलह' और 'मध्यस्थता' शब्दों को परस्पर एक-दूसरे के स्थान पर उपयोग करने की अंतर्राष्ट्रीय प्रथा पर विचार किया गया है। भारत ने सिंगापुर मध्यस्थता समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं, इसलिए घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता के मुद्दों पर मध्...
52वें आईएफएफआई, 2021 के लिए भारतीय पैनोरमा के आधिकारिक चयन की घोषणा

52वें आईएफएफआई, 2021 के लिए भारतीय पैनोरमा के आधिकारिक चयन की घोषणा

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) ने गोवा में अपने 52वें संस्करण के दौरान भारतीय पैनोरमा खंड में प्रदर्शित की जाने वाली फिल्मों के चयन की घोषणा की है। इस महोत्सव का आयोजन भारत के फिल्म समारोह निदेशालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गोवा राज्य सरकार के सहयोग से 20 से 28 नवंबर, 2021 तक किया जा रहा है। महोत्सव के लिए पंजीकरण कराने वाले सभी लोग चयनित फिल्मों का आनंद उठा सकते हैं। गोवा में नौ दिनों तक चलने वाले फिल्म महोत्सव के दौरान सभी पंजीकृत डेलीगेटों तथा चयनित फिल्मों के प्रतिनिधि फिल्मों की स्क्रीनिंग में उपस्थित होंगे। भारतीय पैनोरमा का प्राथमिक उद्देश्य विभिन्न श्रेणियों के तहत इन फिल्मों की गैर-लाभकारी स्क्रीनिंग के माध्यम से फिल्म कला को बढ़ावा देने के लिए सिनेमाई, विषयगत और सौंदर्य उत्कृष्टता की फीचर और गैर-फीचर फिल्मों का चयन करना है। अपनी स्थापना क...
राष्ट्रपति ने वर्ष 2021 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति ने वर्ष 2021 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द ने आज सुबह (9 नवंबर, 2021) राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक पुरस्कार समारोह -1 में वर्ष 2021 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री ने भाग लिया। यह वर्ष 2021 के लिए पुरस्कारों की पहली श्रेणी थी। इन पुरस्कारों की दूसरी श्रेणी आज शाम आयोजित होने वाले नागरिक पुरस्कार समारोह- II में प्रदान किए जाएंगे।...
देशभर में खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट का रूझान

देशभर में खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट का रूझान

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, आर्थिक, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, समाचार
सरकार ने पिछले एक साल से खाना पकाने के तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि को नियंत्रित करने के उद्देश्य से कच्चे पाम तेल, कच्चे सोयाबीन के तेल और कच्चे सूरजमुखी के तेल पर बेसिक ड्यूटी को 2.5 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया है। इन तेलों पर कृषि उपकर को कच्चे पाम तेल के लिए 20 प्रतिशत से घटाकर 7.5 प्रतिशत और कच्चे सोयाबीन तेल एवं कच्चे सूरजमुखी तेल के लिए घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। उपरोक्त कटौती के परिणामस्वरूप, कच्चे पाम तेल के लिए कुल शुल्क 7.5 प्रतिशत और कच्चे सोयाबीन के तेल एवं कच्चे सूरजमुखी के तेल के लिए 5 प्रतिशत है। आरबीडी पामोलिन तेल, रिफाइंड सोयाबीन और रिफाइंड सूरजमुखी के तेल पर बेसिक ड्यूटी मौजूदा 32.5 प्रतिशत से घटाकर 17.5 प्रतिशत कर दी गई है। कटौती से पहले, कच्चे खाद्य तेलों के सभी किस्मों पर कृषि अवसंरचना उपकर 20 प्रतिशत था। कटौती के बाद कच्चे पाम तेल पर 8.25 प्रतिशत,कच्...
आईआईटी दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी से जुड़ी तीन नई प्रयोगशालाएं

आईआईटी दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी से जुड़ी तीन नई प्रयोगशालाएं

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, आर्थिक, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, विश्लेषण, समाचार, सामाजिक
आईआईटी दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी से जुड़ी तीन नई प्रयोगशालाएं:- जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण के बढ़ते दबाव के चलते इलेक्ट्रिक वाहन वर्तमान युग की एक अनिवार्य आवश्यकता बनकर उभरे हैं। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते उपयोग को देखते हुए चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी से संबंधित शोध एवं विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों पर शोध एवं विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन नई अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं शुरू की गई हैं। इनमें बैटरी अनुसंधान प्रयोगशाला, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रयोगशाला और ऑटोमोटिव हेल्थ मॉनिटरिंग (एएचएम) प्रयोगशाला शामिल है। आईआईटी दिल्ली के सेंटर फॉर ऑटोमोटिव रिसर्च ऐंड ट्राइबोलॉजी (कार्ट) में ये तीनों प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। प्रोफेसर वी. रामगोपाल ...