
सात शरीर,सात जगत और सात चक्र
आत्मा के सात शरीर होते हैं और जिन जिन परमाणुओं से वे सातों शरीर निर्मित होते हैं,उन्ही-उन्ही परमाणुओं से सात लोकों का भी निर्माण हुआ है जो निम्न लिखित हैं--1. *स्थूल परमाणु(physical atom)* से स्थूल शरीर(physical body)की रचना होती है और वह स्थूल जगत(physical world) में इसी शरीर से रहती है। इसी प्रकार सभी परमाणु, सभी शरीर और सभी लोकों को समझना चाहिए।----1 *स्थूल या भौतिक या पार्थिव(physical)*2. *वासना या प्रेत (ether)*3. *सूक्ष्म या प्राण(astral)*4. *मनोमय(mental)*5. *आत्म(spiritual)*6. *ब्रह्म(cosmic)*7. *निर्वाण(bodiless)।*इन सातों लोकों से मनुष्य के सातों शरीरों का सम्बन्ध होता है जिनके प्रवेश द्वारा मानव शरीर में सात चक्र के रूप में विद्यमान होते हैं।
ये चक्र प्रवेश के द्वार होने के साथ साथ शक्ति के केंद्र और पदार्थों के केंद्र भी होते हैं।1. *भौतिक शरीर* और भौतिक जगत का सम्बन्ध पृथ्वी...