भारतीय भाषाओं में अच्छी गुणवत्ता का वैज्ञानिक साहित्य जरूरी
“भारतीय भाषाओं में अच्छी गुणवत्ता का वैज्ञानिक साहित्य जरूरी”
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारतीय भाषाओं में उच्च स्तर के प्रकाशन और अच्छी गुणवत्ता वाले वैज्ञानिक साहित्य तैयार करने के लिए आह्वान किया है।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के शोध छात्र सबरीश पी.ए. की पुस्तक "ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ साइंस इन इंडिया" का सोमवार को औपचारिक विमोचन करते हुए डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन में विज्ञान ने न केवल मानव जीवन के हर क्षेत्र छुआ है, बल्कि यह जीवन को आसान बनाने का साधन भी बनकर उभरा है। इस अवसर पर जेएनयू की नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री पंडित और अन्य शिक्षक उ...








