*देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो:आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रेजीडेंसी में रूस के 500 ड्रोन का हुआ प्रदर्शन*
भारत की आज़ादी के 75 वर्ष के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के अब तक के सबसे बड़े ड्रोन शो का आयोजन लखनऊ में 1857 की प्रथम क्रांति का साक्षी बनी रेज़िडेन्सी में किया गया.इसकी थीम प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम सन 1857 से लेकर सन 1947 तक की गाथा को आसमान में एकसाथ 500 ड्रोन के माध्यम से संगीत, लेजर लाइट, रंग बिरंगे ड्रोन की कलाबाज़ियों द्वारा प्रस्तुत की गयी .आज़ादी के अमृत महोत्सव एवम् चौरी चौरा शताब्दी समारोह के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, पर्यटन एवम् संस्कृति विभाग उत्तरप्रदेश तथा ज़िला प्रशासन लखनऊ द्वारा आयोजित किए गए. भारत के सबसे बड़े मेगा ड्रोन शो के आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए । साथ ही उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, भारत सरकार की संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी एवं अन्य मंत्रीगणों ने हिस्सा लिया ।इस मौके पर प्रथम स्वतंत्रत...









