Shadow

धर्म

<strong>दिवाली ने कैसे लांघा हिंदू धर्म की सीमाओं को</strong>

दिवाली ने कैसे लांघा हिंदू धर्म की सीमाओं को

BREAKING NEWS, TOP STORIES, धर्म, संस्कृति और अध्यात्म
आर.के. सिन्हा दीपोत्सव मूलत: और अंतत: हिन्दू पर्व होते हुए अपने आप में व्यापक अर्थ लिए हुए हैं। यह तो अंधकार से प्रकाश की तरफ लेकर जाने वाला अनोखा त्योहार है। अंधकार व्यापक है, रोशनी की अपेक्षा। क्योंकि, अंधेरा अधिक काल। दिन के पीछे भी अंधेरा है रात का। दिन के आगे भी अंधेरा है रात का । दिवाली को ईसाई, मुसलमान और यहूदी भी अपने-अपने तरीके से मनाएंगे। सिख, बुद्ध और जैन धर्मावलंबियों के लिए तो इस दिन का खास महत्व तो है ही। राजधानी दिल्ली के बिशप हाउस पर दिवाली पर आलोक सज्जा की जाएगी। दीए भी जलाए जाएंगे। यह ही है भारत की विशेषता। क्या है बिशप हाउस? ये देश के प्रोटेस्टेंट ईसाई समाज के प्रमुख बिशप का मुख्यालय है। यह नई दिल्ली के जयसिंह रोड पर। दरअसल प्रकाश पर्व हमें अपने देश के पवित्र मूल्यों, जरूरतमंद लोगों के प्रति मदद का हाथ बढ़ाने की हमारी जिम्मेदारी...
भारत की पहचान है सनातन धर्म : विजयेन्द्र सरस्वती

भारत की पहचान है सनातन धर्म : विजयेन्द्र सरस्वती

BREAKING NEWS, TOP STORIES, धर्म, सामाजिक
भारत की पहचान है सनातन धर्म : विजयेन्द्र सरस्वती शास्त्रीय तरीके से होना चाहिए अयोध्या धाम का विकासलखनऊ, 07 नवम्बर । श्री कांची कामकोटि पीठ के 70वें आचार्य जगद्गुरु श्री शंकर विजयेन्द्र सरस्वती शंकराचार्य स्वामी जी ने माधव सभागार निरालानगर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अयोध्या धाम का विकास शास्त्रीय तरीके से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या प्राचीन नगरी है। इसलिए अयोध्या नगर का विकास प्राचीन संस्कृति को ध्यान में रखकर करना चाहिए जिससे नगर की पौराणिकता कायम रहे। शंकराचार्य ने कहा कि अयोध्या के छोटे मंदिरों का भी जीणोद्धार होना चाहिए। अयोध्या नगर में होटलों व अन्य निर्माण के साथ ही साथ पुरानी धर्मशालाओं व भवनों का भी जीणोद्धार होना चाहिए। इसके साथ ही अयोध्या में शास्त्र विद्या, संगीत विद्या और शिल्प शास्त्र की शिक्षा की भी व्यवस्था होनी चाहिए। भारत की पहचान है सनातन धर्मजगद्गु...
दशहरा : केवल उत्सव ही नहीं समाज और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

दशहरा : केवल उत्सव ही नहीं समाज और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

BREAKING NEWS, TOP STORIES, धर्म, विश्लेषण
सत्य की स्थापना के लिये शक्ति, शस्त्र और सक्षमता आवश्यक --रमेश शर्मा सनातन परंपरा में मनाये जाने वाले तीज त्यौहार केवल उत्सव भर नहीं होते । उनमें जीवन को सुन्दर बनाने का संदेश होता है । दशहरा उत्सव में भी संदेह है । यह संदेश है व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र की समृद्धि का जो इसकी कथा और उसे मनाने के तरीके से बहुत स्पष्ट है ।विजय दशमी उत्सव पूरे देश में मनाया जाता है । विभिन्न प्रदेशों में इस उत्सव के नाम अलग हैं मनाने के तरीके भी विभिन्न हैं पर सबमें शक्ति पूजा ही प्रमुख अभीष्ट है । इस उत्सव के दो नाम हैं। एक दशहरा और दूसरा "विजय दशमीं" । इस आयोजन का एक आदर्श वाक्य है- "असत्य पर सत्य की विजय" । पुराण कथाओं के अनुसार दो महासंग्राम इस उत्सव की पृष्ठभूमि है । एक भगवान राम और रावण के बीच महायुद्ध । यह युद्ध नौ दिन चला और दसवें दिन रामजी को विजय मिली। दूसरी कथा है माता शक्ति भवानी ...
आत्म शक्ति जाग्रत कर आरोग्य और यूनीवर्स की इनर्जी से जुड़ने की अवधि है नवरात्र

आत्म शक्ति जाग्रत कर आरोग्य और यूनीवर्स की इनर्जी से जुड़ने की अवधि है नवरात्र

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, धर्म, राष्ट्रीय, संस्कृति और अध्यात्म
--रमेश शर्मा भारतीय चिंतन में तीज त्यौहार केवल धर्मिक अनुष्ठान और परमात्मा की कृपा प्राप्त करने तक सीमित नहीं है । परमात्मा के रूप में परम् शक्ति की कृपा आंकाक्षा तो है ही साथ ही इस जीवन को सुन्दर और सक्षम बनाने का भी निमित्त तीज त्यौहार हैं । इसी सिद्धांत नवरात्र अनुष्ठान परंपरा में है । इन नौ दिनों में मनुष्य की आंतरिक ऊर्जा को सृष्टि की अनंत ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में चिंतन है । आधुनिक विज्ञान के अनुसंधान भी इस निष्कर्ष पर पहुंच गये हैं कि व्यक्ति में दो मस्तिष्क होते हैं। एक चेतन और दूसरा अवचेतन। इसे विज्ञान की भाषा में "कॉन्शस" और "अनकाॅन्शस" कहा गया है व्यक्ति का अवचेतन मष्तिष्क सृष्टि की अनंत ऊर्जा से जुड़ा होता है । जबकि चेतन मस्तिष्क संसार से । हम चेतन मस्तिष्क से सभी काम करते हैं पर उसकी क्षमता केवल पन्द्रह प्रतिशत ही है । जबकि अवचेतन की सामर्थ्य 85% है । सुसुप्त अवस्था ...
नारों से नहीं आचरण से बचेगा सनातन हिंदू धर्म

नारों से नहीं आचरण से बचेगा सनातन हिंदू धर्म

TOP STORIES, धर्म, विश्लेषण, साहित्य संवाद
-विनीत नारायणजब से सोशल मीडिया घर-घर पहुँचा है सब ने अपने परिवारों और मित्रों के ह्वाट्सऐप ग्रुप बना लिए हैं।जिनमें पारिवारिक समाचार से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रात-दिन बहस चलती रहती है।हमारे परिवार के भी चार पीढ़ी के सदस्य, जो भारत सहित दुनिया के कई देशों में रहते हैं, ऐसे ग्रुप केसदस्य हैं। हमारे इस समूह में तीन ख़ेमे बटे हुए हैं; पहला जो मोदी जी के अंधभक्त हैं। दूसरा जो हिंदुत्व केघोर समर्थक हैं और तीसरा वो जो ईश्वर में तो आस्था रखते हैं परंतु हिंदू रीति रिवाजों या मंदिर जाने मेंउनकी श्रद्धा नहीं है।आजकल टीवी मीडिया में रोज़ाना जिस तरह का धार्मिक उन्माद पैदा किया जाता है उसे देख करप्रभावित हुए हमारे इस समूह में चौथी पीढ़ी के एक युवा ने पिछले दिनों एक पोस्ट डाली, जिसमें उसनेलिखा कि, “हमें भी अपना सनातनी ईको-सिस्टम बनाना चाहिए।” उसकी यह पोस्ट मुझे बहुत रोचकलगी। मैंने पल...
विराट अध्ययनशीलता, प्रशान्त विवेक और निर्भय सर्जना: श्री गुरूदत्त जी

विराट अध्ययनशीलता, प्रशान्त विवेक और निर्भय सर्जना: श्री गुरूदत्त जी

TOP STORIES, धर्म, साहित्य संवाद
-प्रो. रामेश्वर मिश्र पंकज (30 सितम्बर 2023 को भारतीय धरोहर द्वारा आयोजित स्वर्गीय गुरूदत्त जी के सम्मान समारोह में दिये गये वक्तव्य का सार)पितृपक्ष के इस प्रथम दिन में हमारे पूज्य पितरों को श्रद्धांजलि देने की परंपरा के क्रम में भारतीय धरोहर ने संस्कृति की रक्षा के लिये किये गये पुरूषार्थी लोगों के सम्मान समारोह का एक क्रम चलाया है, जिसमें आज स्वर्गीय श्री गुरूदत्त जी को श्रद्धांजलि देेते हुये गौरव का अनुभव हो रहा है। वार्षिक सम्मान पितृपक्ष में ही दिया जाये, ऐसी कोई परंपरा नहीं है परंतु इस बार का संयोग जो जुट गया है, वह स्वयं में प्रसन्नता की बात है। भारतीय धरोहर के सभी न्यासियों और संरक्षकों तथा अधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित सभी आयोजकों कों साधुवाद। 1945-50 ईस्वी के बाद हिन्दी में जो भी प्रसिद्ध लेखक हुये उनमें विज्ञान के विधिवत अध्येता दो ही प्रसिद्ध हैं, स्वर्गीय श्री गुरूदत्...
<strong>गणेश हैं विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता और उन्नत राष्ट्र-निर्माता</strong>

गणेश हैं विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता और उन्नत राष्ट्र-निर्माता

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, धर्म, राष्ट्रीय, साहित्य संवाद
गणेश चतुर्थी- 19 सितम्बर 2023 पर विशेष-ललित गर्ग-गणेश भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग हैं, वे विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता सात्विक देवता हैं और उन्नत राष्ट्र-निर्माता हैं। वे न केवल भारतीय संस्कृति एवं जीवनशैली के कण-कण में व्याप्त है बल्कि विदेशों में भी घर-कारों-कार्यालयों एवं उत्पाद केन्द्रों में विद्यमान हैं। हर तरफ गणेश ही गणेश छाए हुए है। मनुष्य के दैनिक कार्यों में सफलता, सुख-समृद्धि की कामना, बुद्धि एवं ज्ञान के विकास एवं किसी भी मंगल कार्य को निर्विघ्न सम्पन्न करने हेतु गणेशजी को ही सर्वप्रथम पूजा जाता है, याद किया जाता है। प्रथम देव होने के साथ-साथ उनका व्यक्तित्व बहुआयामी है, लोकनायक का चरित्र हैं। गणेश शिवजी और पार्वती के पुत्र हैं, ऐसे सार्वभौमिक, सार्वकालिक एवं सार्वदैशिक लोकप्रियता वाले देव का जन्मोत्सव भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को सम्पूर्ण दुनिया में उमंग एवं हर्षोल्ल...
ऋषि सुनक के राम अथवा क्यों राम भक्त हैं ऋषि सुनक

ऋषि सुनक के राम अथवा क्यों राम भक्त हैं ऋषि सुनक

BREAKING NEWS, TOP STORIES, धर्म
आर.के. सिन्हा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का हाल ही में राम कथा में शामिल होना और भगवान राम के प्रति आस्था की सार्वजनिक अभिव्यक्ति अनुकरणीय है। यह  साफ है कि जो जितने अंश में ही हिन्दू है, उसका उतने अंश में ही स्वागत हो। ऋषि सुनक ने न केवल अपने देश ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में राम कथा में “जय सिया राम” का उद्घोष किया बल्कि वैश्विक समस्याओं से निपटने के लिये हिन्दू धर्म के सहारे कार्य करते रहने का प्रण भी लिया। आज पूरे यूरोप में हिन्दुओं और हिंदू धर्म को करीब से जानने की जिज्ञासा बढ़ती जा रही है। राम कथा के बाद कई घण्टों तक ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक भगवान श्री राम के प्रसाद का वितरण करते रहे। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में मुरारी जी बापू की राम कथा में ऋषि सुनक ने भाग लेकर सही संदेश दिया कि वे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ-साथ एक आस्थावान सनातनी हिंदू भी है...
हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाते योगी आदित्यनाथ

हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाते योगी आदित्यनाथ

BREAKING NEWS, TOP STORIES, धर्म, राज्य
विधानसभा सत्र में योगी जी ने विरोधी दलों पर बनाई मनोवैज्ञानिक बढ़त !मृत्युंजय दीक्षितउत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र संपन्न हुआ। इस सत्र में जहाँ एक ओर कई ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण विधेयक पारित हुए वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन ने प्रदेश के विपक्ष को चिंता में डाल दिया। केंद्र में आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया और प्रधानमंत्री जी के उत्तर के बीच में स्वयं ही बहिर्गमन कर अपनी किरकिरी करा ली, इसका प्रभाव विधानसभा सत्र पर भी दिखा।संसद में आई.एन.डी.आई.ए का अविश्वास प्रस्ताव गिर जाने के बाद विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सियासी तंज कसे और कहा कि हम 2024 ही नहीं अपितु 27 व 32 भी जीतेंगें। योगी जी की इस भविष्यवाणी से विरोधी दल के नेता सकपका गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में जहां प्...
भगवान श्रीराम का लक्ष्मणजी से क्रियायोग का वर्णन करना

भगवान श्रीराम का लक्ष्मणजी से क्रियायोग का वर्णन करना

धर्म
श्रीरामकथा के अल्पज्ञात दुर्लभ प्रसंगभगवान श्रीराम का लक्ष्मणजी से क्रियायोग का वर्णन करनाश्रीराम जब पंचवटी में सीताजी एवं लक्ष्मण सहित निवास कर रहे थे तब लक्ष्मणजी ने एकान्त में बैठे हुए भगवान श्रीराम के साथ अत्यन्त ही नम्रतापूर्वक पूछा- भगवान मैं आपके मुख से मोक्ष का निश्चित साधन सुनना चाहता हूँ। अत: हे कमलनयन आप उसका संक्षेप में वर्णन कीजिए। हे रघुकुल श्रेष्ठ! आप मुझे भक्ति और वैराग्य से सना हुआ (युक्त) विज्ञानयुक्त ज्ञान सुनाइये। इस संसार में आपके अतिरिक्त इस गहन विषय का उपदेश करने वाला और कोई नहीं है। श्रीराम ने भी गुह्य से गुह्य यह परम रहस्य लक्ष्मण को सुनाया जिसका अध्यात्म-रामायण के अरण्यकाण्ड में चतुर्थ सर्ग में विस्तारपूर्वक बताया गया है।किष्किन्धाकाण्ड में पुन: लक्ष्मणजी ने एक दिन एकांत में ध्यान करते हुए भगवान श्रीराम से उनके समाधि खुलने पर लक्ष्मणजी अत्यन्त प्रेम और भक्तिभाव स...