उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज वृंदावन में “हुनर हाट” के 31वें संस्करण, “कौशल कुबेर का कुंभ” और “ब्रज राज उत्सव” का उद्घाटन किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज वृंदावन में “हुनर हाट” के 31वें संस्करण, “कौशल कुबेर का कुंभ” और "ब्रज राज उत्सव" का उद्घाटन किया और कहा कि “हुनर हाट” के कारीगर और शिल्पकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के "आत्मनिर्भर भारत" के दृष्टिकोण को मजबूत कर रहे हैं।
उद्घाटन के बाद श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने “ब्रज राज उत्सव” के साथ-साथ देश की प्रतिभा को भी एक मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी जाति, पंथ या धर्म तक ही सीमित नहीं है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमें कुछ "मंत्र" दिए थे। श्री मोदी ने हर जरूरतमंद के जीवन और उसकी आजीविका को बचाने के संकल्प के साथ काम किया और "आत्मनिर्भर भारत" का नारा दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “हुनर हाट” के कारीगर और शिल्पकार “आत्मनिर्भर भारत” के दृष्टिकोण को मजबूत ...








