
शिवराज सिंह की उड़ान के नये पंख
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार शिवराज सिंह चैहान ने चैथी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पारी शुरु करने जा रहे हैं। भले ही उनकी यह पारी अनेक चुनौतियों का ताज हो, लेकिन उनके कद एवं राजनीतिक कौशल से संभावनाएं की जा रही है कि वे इस पारी में भी सफल होंगे और एक नया इतिहास रचेंगे। उन्होंने अपने चैथे कार्यकाल के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा में सर्वसम्मति से विश्वास प्रस्ताव हासिल कर अपने हौसलों की उड़ान को पंख दिये हैं। उनकी यह उड़ान न केवल मध्यप्रदेश में भाजपा की स्थिति को मजबूत करेंगी बल्कि राष्ट्रव्यापी स्तर पर इसके सकारात्मक परिदृश्य निर्मित होंगे।
शिवराज सिंह चैहान लंबी पारी, विलक्षण पारी खेलने वाले मुख्यमंत्रियों में से हैं। वे शांत एवं शालीन होकर भी आक्रामक राजनीति करने में माहिर हैं। जिस तरह येदियुरप्पा ने सवा साल में ही कांग्रेस-जेडीएस की सरकार के मुख्यमंत्री एचडी...