Shadow

राष्ट्रीय

सामाजिक सरोकार और लोकतांत्रिक मूल्य

सामाजिक सरोकार और लोकतांत्रिक मूल्य

Current Affaires, राष्ट्रीय, विश्लेषण, समाचार, सामाजिक
सामाजिक सरोकार और लोकतांत्रिक मूल्य भारतीय राजनीति का महत्वपूर्ण पहलू स्वतंत्रता आंदोलन के महान आदर्शवाद से उस स्थिति में परिवर्तन है जिसमें वह वर्तमान में खुद को पाता है। प्रत्येक व्यक्ति समाज के साथ अपने व्यवहार में स्वार्थ से शासित होता है। लेकिन जब इस स्वार्थ को बड़े पैमाने पर देश के हितों से ऊपर रखा जाता है, तो यह लोकतंत्र के अस्तित्व और देश की एकता और अखंडता के लिए एक संभावित खतरा बन जाता है। इसके अलावा, यदि जाति, समुदाय, धर्म, भाषा और क्षेत्र के आधार पर सांप्रदायिक वैमनस्य और कृत्रिम अवरोध पैदा किए जाते हैं और अगर संवैधानिक रूपों को प्राथमिकता देने के लिए आंदोलन का इस्तेमाल किया जाता है, तो ये सार्वजनिक जीवन में अनुशासनहीनता का कारण बनते हैं। जबकि संवैधानिक प्रावधान स्पष्ट रूप से नागरिकों को प्रोत्साहित करते हैं और उन्हें खुद को शालीनता से आचरण करने के लिए प्रेरित करते हैं, यह दु...
संसदीय लोकतंत्र में “प्रश्न पूछने” का महत्व

संसदीय लोकतंत्र में “प्रश्न पूछने” का महत्व

Current Affaires, राष्ट्रीय, विश्लेषण, सामाजिक
संसदीय लोकतंत्र में "प्रश्न पूछने" का महत्व संसदीय लोकतंत्र के बारे में सबसे महत्वपूर्ण धारणा यह है कि संसद सरकार और लोगों के बीच एक कड़ी है। सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और यह जवाबदेही जनता द्वारा संसद में अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से सुरक्षित की जाती है। लोकतंत्र के स्वरूप की परवाह किए बिना जवाबदेही सरकार का एक महत्वपूर्ण सहायक है। हमारे संविधान में विभिन्न तरीकों से जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित की गई है। ऐसी संस्थाएँ स्थापित की गई हैं जो सरकार के कामकाज पर नज़र रखती हैं और उसकी निगरानी करती हैं। यह देखने के लिए कि क्या सरकार ठीक से काम कर रही है, सवाल पूछने के अलावा कोई अन्य मजबूत रास्ता नहीं है। संसदीय लोकतंत्र की सफलता के लिए सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता संसद में प्रश्न पूछने की स्वतंत्रता को बनाए रखना है। यदि उस स्वतंत्रता को सीमित कर दिया जाए तो प्रश्न का महत्व कम हो ...
नारी’ की पूजा तो फिर अत्याचार क्यों?

नारी’ की पूजा तो फिर अत्याचार क्यों?

Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
‘नारी’ की पूजा तो फिर अत्याचार क्यों? -ललित गर्ग - नारी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन तथा मातृशक्ति की अभिवंदना का एक स्वर्णिम अवसर है विश्व नारी दिवस, यह नारी की महिमा को उजागर करने वाला ऐतिहासिक दिन है। आखिर नारी को ही ‘माँ’ का महत्त्वपूर्ण पद और संबोधन मिला। कारण की मीमांसा करते हुए अनुभवविदों ने बताया-हमारी भारतीय परंपरा में भारतमाता, राजमाता, गौमाता की तरह धरती को भी माता कहा जाता है। वह इसलिए कि धरती पैदा करती है। वह निर्मात्री है, सृष्टा है, संरक्षण देती है, पोषण करती है, बीज को विस्तार देती है, अनाम उत्सर्ग करती है, समर्पण का सितार बजाती है, आश्रम देती है, ममता के आँचल में सबको समेट लेती है और सब कुछ चुपचाप सह लेती है। इसीलिए उसे ‘माता’ का गौरवपूर्ण पद मिला। माँ की भूमिका यही है।‘मातृदेवो भवः’ यह सूक्त भारतीय संस्कृति का परिचय-पत्र है।  ऋषि-महर्षियों की तपः पूत स...
आत्मनिर्भरता का प्रतीक है वैज्ञानिक कुशलता

आत्मनिर्भरता का प्रतीक है वैज्ञानिक कुशलता

Current Affaires, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
आत्मनिर्भरता का प्रतीक है वैज्ञानिक कुशलता या वैज्ञानिक कुशलता का परिचायक है एकीकृत दृष्टिकोण डॉ. शंकर सुवन सिंह वास्तविक ज्ञान ही विज्ञान है। प्राकृतिक विज्ञान प्रकृति और भौतिक दुनिया का व्यवस्थित ज्ञान होता है,या फ़िर इसका अध्ययन करने वाली इसकी कोई शाखा। असल में विज्ञान शब्द का उपयोग लगभग हमेशा प्राकृतिक विज्ञानों के लिये ही किया जाता है। इसकी तीन मुख्य शाखाएँ हैं : भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान। रसायन का वास्तविक ज्ञान, रसायन विज्ञान है। भौतिकी का वास्तविक ज्ञान, भौतिक विज्ञान है। जीव का वास्तविक ज्ञान, जीव विज्ञान है। कृषि का वास्तविक ज्ञान, कृषि विज्ञान है। खाद्य का वास्तविक ज्ञान, खाद्य विज्ञान है। दुग्ध का वास्तविक ज्ञान दुग्ध विज्ञान है। आदि ऐसे अनेक क्षेत्रों में विज्ञान है। रसायन, भौतिकी, जीव-जंतु, कृषि, खाद्य, दुग्ध, आदि अनेक क्षेत्रों के वास्तविक ज्ञान से राष्ट्रहि...
युद्ध के विरूद्ध खड़ा हो भारत

युद्ध के विरूद्ध खड़ा हो भारत

Current Affaires, राष्ट्रीय, विश्लेषण, सामाजिक
युद्ध के विरूद्ध खड़ा हो भारत आर.के. सिन्हा रूस के हमलों से तार-तार हो रहे यूक्रेन से आ रही खबरें और तस्वीरों को देखकर किसी भी सॅंवेदनशील व्यक्ति का दिल दहल रहा है। रूसी सेनाएं लगातार हमले बोल रही है। उससे जान-माल की बड़े स्तर पर तबाही हो रही है। बम वर्षा से मानवता मर रही है। विश्व बिरादरी की तमाम अपीलों से बेरपवाह रूस यूक्रेन पर हल्ला बोल रहा है। क्यों नहीं किसी भी मसले का हल वार्ता से निकलता। अगर बातचीत के बाद हल नहीं निकल रहा है, तो समझ लें दोनों में से कोई पक्ष शांति और अमन को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने दुनिया के हर अहम शहर में बने उन कब्रिस्तानों को नहीं देखा जहां पर पहले,दूसरे विश्व युद्ध या फिर किसी अन्य जंग के शहीद चिर निद्रा में हैं। पिछले 100-125 सालों में विभिन्न जंगों में करोड़ों लोगों की जान गई है। आखिर किसी को क्या मिल गया इतने लोगों को मार देने के बाद भी। युद्ध के विरूद्...
स्टडी इन इंडिया मीट 2022 का उद्घाटन ढाका में हुआ

स्टडी इन इंडिया मीट 2022 का उद्घाटन ढाका में हुआ

BREAKING NEWS, Current Affaires, TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
दो दिवसीय स्टडी इन इंडिया (Study in India - SII) 2022 बैठक का उद्घाटन ढाका, बांग्लादेश में किया गया। भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बांग्लादेश के शिक्षा मंत्री डॉ दीपू मोनी (Dipu Moni) और बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी (Vikram Doraiswami) ने किया। बांग्लादेश के शिक्षा मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच शैक्षिक आदान-प्रदान से दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि आज के छात्रों की जिम्मेदारी है कि वे दक्षिण एशिया के देशों द्वारा सामना की जा रही गरीबी जैसे सामान्य मुद्दों का समाधान खोजें। प्रमुख बिंदु: कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उन्होंने भारत के कुछ बेहतरीन कॉलेजों और विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान किए गए विदेश में अध्ययन के अवसर का पता लगाया। ढाका में शिक्षा...
उपराष्ट्रपति ने शिक्षा के क्षेत्र में भारत को एक बार फिर विश्वगुरु बनाने का आह्वाहन किया

उपराष्ट्रपति ने शिक्षा के क्षेत्र में भारत को एक बार फिर विश्वगुरु बनाने का आह्वाहन किया

BREAKING NEWS, Today News, राष्ट्रीय, सामाजिक
उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने आज भारत को शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर से विश्वगुरु बनाने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) - 2020 इस दिशा में उठाया गया एक कदम है। उपराष्ट्रपति ने आज गुंटूर में आंध्र प्रदेश के कृष्णा और गुंटूर जिलों के पड़ोसी मंडलों के सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित किया। इस समारोह का आयोजन रामिनेनी फाउंडेशन ने किया। उन्होंने कहा कि एनईपी, भारतीय संस्कृति में निहित मूल्य आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना चाहती है। उन्होंने कहा कि व्यक्तियों में उत्कृष्टता की पहचान और उनका सम्मान करना भारतीय परंपरा व संस्कृति का हिस्सा है। यह दूसरों को उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और नई ऊंचाइयों की प्राप्ति को लेकर प्रेरित करने के लिए भी है। उन...
यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए “ऑपरेशन गंगा” के हिस्से के रूप में 182 भारतीय नागरिकों को लेकर 7वीं उड़ान मुंबई पहुंची

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए “ऑपरेशन गंगा” के हिस्से के रूप में 182 भारतीय नागरिकों को लेकर 7वीं उड़ान मुंबई पहुंची

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय, सामाजिक
यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए भारत सरकार के ऑपरेशन गंगा के हिस्से के रूप में सातवीं उड़ान द्वारा यूक्रेन से 182 भारतीय नागरिकों को भारत वापस लाया गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की विशेष उड़ान आज सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री नारायण राणे ने हवाई अड्डे पर वहां से लाए गए लोगों का स्वागत किया, जिनमें से अधिकांश छात्र थे। श्री नारायण राणे ने कहा कि सरकार यूक्रेन से सभी भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि यूक्रेन में उनके दोस्तों और सहयोगियों को भी जल्द ही  सुरक्षित रूप से निकाल कर लाया जाएगा। मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युद्धग्रस्त क्षेत्र से लौटने के बाद छात्र  घबराहट महसूस कर रहे थे तथा चिंतित थे और उन्होंने ...
एयर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकरण ने भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान का प्रभार संभाला

एयर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकरण ने भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान का प्रभार संभाला

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
एयर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकरण ने 01 मार्च 2022 को दिल्ली स्थित पश्चिम वायु कमान के वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभाला। एयर मार्शल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे से स्नातक हैं और उन्होने भारतीय वायुसेना मे लड़ाकू पायलट के रूप में 22 दिसंबर 1983 को कमीशन प्राप्त किया । वह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं। एक अनुभवी मिग-21 पायलट और श्रेणी “A” योग्यता के उड़ान प्रशिक्षक, एयर मार्शल प्रभाकरण को लगभग 5000 घंटे की उड़ान का अनुभव है। 38 वर्षों से अधिक सेवाकाल में, एयर मार्शल प्रभाकरण ने महत्वपूर्ण कमान और स्टाफ नियुक्तियाँ की हैं, जिसमें दो फ्लाइंग बेस की कमांड एवम भारतीय वायु सेना की ‘सूर्यकिरण' ऐरोबाटिक टीम शामिल हैं। वह स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में प्रशिक्षक और कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर (CAW) के कमांडेंट रह चुके हैं। वह काहिरा, मिस्र ...
भारतीय मूल के अनेक वैज्ञानिक विदेशों से स्वदेश वापस आना चाहते हैं और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को जाता है जिन्होंने सक्षम माहौल बनाया है: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

भारतीय मूल के अनेक वैज्ञानिक विदेशों से स्वदेश वापस आना चाहते हैं और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को जाता है जिन्होंने सक्षम माहौल बनाया है: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
भारतीय मूल के अनेक वैज्ञानिक विदेशों से स्वदेश वापस आना चाहते हैं और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को जाता है जिन्होंने सक्षम माहौल बनाया है: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत आज एक तरह का रिवर्स ब्रेन ड्रेन अर्थात विपरीत दिशा में प्रतिभा पलायन देख रहा है, जिसमें भारतीय मूल के अनेक वैज्ञानिक स्वदेश लौटना चाहते हैं और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को जाता है जिन्होंने देश में सक्षम माहौल बनाया है। केंद्रीय मंत्री हरियाणा के फरीदाबाद के रीजनल सेंटर ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। ...