Shadow

राष्ट्रीय

डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन की मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में नियुक्ति

डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन की मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में नियुक्ति

BREAKING NEWS, TOP STORIES, आर्थिक, राष्ट्रीय, सामाजिक
सरकार ने डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है और उन्होंने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस नियुक्ति से पहले, डॉ. नागेश्वरन एक रचनाकार, लेखक, शिक्षक और सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने भारत और सिंगापुर के कई बिजनेस स्कूलों तथा प्रबंधन संस्थानों में पढ़ाया है और आर्थिक विषयों पर उनके विचार बड़े पैमाने पर प्रकाशित हुए हैं। डॉ. नागेश्वरन आईएफएमआर ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन और करा विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के एक सम्मानित विजिटिंग प्रोफेसर रहे हैं। वह 2019 से लेकर 2021 तक भारत के प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद से प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और एमहर्स्ट स्थित मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की है।...
भारत – मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की प्रथम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्घाटन भाषण

भारत – मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की प्रथम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्घाटन भाषण

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, राष्ट्रीय, समाचार
पहले India-Central Asia शिखर सम्मेलन में आप सभी का स्वागत है। भारत और Central Asia देशों के डिप्लोमेटिक संबंधों ने 30 सार्थक वर्ष पूरे कर लिए हैं। पिछले तीन दशकों में हमारे सहयोग ने कई सफलताएं हासिल की हैं। और अब, इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर, हमें आने वाले सालों के लिए भी एक महत्वकांक्षी vision परिभाषित करना चाहिए। ऐसा vision, जो बदलते विश्व में हमारे लोगों की, विशेषकर युवा पीढ़ी की, आकांक्षाओं को पूरा कर सके। Excellencies, द्विपक्षीय स्तर पर भारत के आप सभी Central Asian देशों के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। Excellencies, कज़ाकिस्तान भारत की energy security के लिए एक महत्वपूर्ण partner बन गया है। मैं कज़ाकिस्तान में हाल में हुई जान-माल की हानि के लिए संवेदना प्रकट करता हूँ। उज्बेकिस्तान के साथ हमारे बढ़ते सहयोग में हमारी राज्य सरकारें भी active भागीदार हैं। इनमें मेरा home stat...
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई दी

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई दी

BREAKING NEWS, Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः “आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!”
भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द का 73वें गणतंत्र दिवस 2022 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश

भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द का 73वें गणतंत्र दिवस 2022 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय, सामाजिक
प्यारे देशवासियो! नमस्कार! तिहत्तरवें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, देश और विदेश में रहने वाले आप सभी भारत के लोगों को मेरी हार्दिक बधाई! हम सबको एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के गौरव का यह उत्सव है। सन 1950 में आज ही के दिन हम सब की इस गौरवशाली पहचान को औपचारिक स्वरूप प्राप्त हुआ था। उस दिन, भारत विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ और हम, भारत के लोगों ने एक ऐसा संविधान लागू किया जो हमारी सामूहिक चेतना का जीवंत दस्तावेज है। हमारे विविधतापूर्ण और सफल लोकतंत्र की सराहना पूरी दुनिया में की जाती है। हर साल गणतंत्र दिवस के दिन हम अपने गतिशील लोकतन्त्र तथा राष्ट्रीय एकता की भावना का उत्सव मनाते हैं। महामारी के कारण इस वर्ष के उत्सव में धूम-धाम भले ही कुछ कम हो परंतु हमारी भावना हमेशा की तरह सशक्त है। गणतन्त्र दिवस का यह दिन उन महानायकों को याद करने का अवसर भी है ज...
भारत और फ्रांस के बीच विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सीएसआईआर एवं इंस्टीट्यूट पाश्चर ने मानव स्वास्थ्य में प्रगति की दिशा में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत और फ्रांस के बीच विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सीएसआईआर एवं इंस्टीट्यूट पाश्चर ने मानव स्वास्थ्य में प्रगति की दिशा में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
भारत और फ्रांस के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में  वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और इंस्टीट्यूट पाश्चर के बीच स्वास्थ्य अनुसंधान में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर कल 25 जनवरी 2022 को  हस्ताक्षर किए गए। अब सीएसआईआर और इंस्टिट्यूट पाश्चर नए उभरते तथा फिर से उभरने वाले संक्रामक रोगों और वंशानुगत विकारों पर संयुक्त रूप से शोध और ध्यान केंद्रित करेंगे तथा न केवल भारत और फ्रांस के लोगों के लिए बल्कि समग्र वैश्विक कल्याण के लिए प्रभावी तथा किफायती स्वास्थ्य देखभाल समाधान प्रदान करने में सक्षम होंगे। यह समझौता ज्ञापन सीएसआईआर एवं  इंस्टीट्यूट पाश्चर और इसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के वैज्ञानिकों तथा संस्थानों/प्रयोगशालाओं के बीच मानव स्वास्थ्य के उन्नत और उभरते क्षेत्रों में संभावित वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग तथा नेटवर्किंग विकसित करने का प्राव...
29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2022 प्रदान किया गया

29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2022 प्रदान किया गया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, सामाजिक
इस साल 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये बच्चे देश के सभी क्षेत्रों से नवाचार (7), सामाजिक सेवा (4), शैक्षिक (1), खेल (8), कला और संस्कृति (6) और वीरता (3) श्रेणियों में अपनी असाधारण उपलब्धियों के लिए चुने गए हैं। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के इन पुरस्कार विजेताओं में 15 लड़के और 14 लड़कियां हैं। देश में कोविड-19 के चलते उत्पन्न हुई अभूतपूर्व परिस्थितियों को देखते हुए नई दिल्ली में नियमित तौर पर उपस्थिति के साथ समारोह आयोजित करना संभव नहीं था। बच्चों के असाधारण कार्यों को सम्मानित करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर और आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में एक वर्चुअल समारोह आयोजित किया गया था। पीएमआरबीपी 2021और 2022 के पुरस्कार विजेता अपने माता-पिता और अपने-अपने जिले के जिला मजिस्ट्रेट के साथ संब...
वी.ओ. चिदंबरनार पत्तन ने सबसे लंबे पवन चक्की ब्लेड की हैंडलिंग की

वी.ओ. चिदंबरनार पत्तन ने सबसे लंबे पवन चक्की ब्लेड की हैंडलिंग की

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
वी.ओ. चिदंबरनार पत्तन ने सबसे लंबे पवन चक्की ब्लेड की हैंडलिंग की इस हफ्ते 81.50 मीटर की लंबाई वाले पवन चक्की ब्लेड की हैंडलिंग कर वी.ओ. चिदंबरनार पत्तन ने एक और उपलब्धि हासिल की है। वीओसी पत्तन ने अब तक इस तरह के जितने भी विंड ब्लेड की हैंडलिंग की है, उनमें यह सबसे लंबा है। कार्गो और इसकी जिम्मेदारी संभालने वाले श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए अत्यधिक सावधानी के साथ पोत के हाइड्रोलिक क्रेन का उपयोग करके 81.50 मीटर लंबे विंड ब्लेड (हर एक का वजन 25 टन) का लदान किया गया। वाहक (शिपर्स) कंपनी मेसर्स नॉर्डेक्स मैन्युफैक्चरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने इस तरह के काफी बड़े आकार के कार्गो की हैंडलिंग में वीओसी पत्तन की क्षमता और दक्षता की सराहना की है। वेंगल (लाल पहाड़ी के पास, चेन्नई) से तूतीकोरिन तक पवन चक्की ब्लेड और टावरों को विशेष रिट्रैक्टेबल (खींचने योग्य) विंड ब्लेड और टावर...
डॉ. मनसुख मांडविया ने पुनर्निर्मित सीजीएचएस वेबसाइट और मोबाइल एप “माईसीजीएचएस” को लॉन्च किया

डॉ. मनसुख मांडविया ने पुनर्निर्मित सीजीएचएस वेबसाइट और मोबाइल एप “माईसीजीएचएस” को लॉन्च किया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय, समाचार
डॉ. मनसुख मांडविया ने पुनर्निर्मित सीजीएचएस वेबसाइट और मोबाइल एप "माईसीजीएचएस" को लॉन्च किया केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज डिजिटल माध्यम से पुनर्निर्मित सीजीएचएस (केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना) वेबसाइट (www.cghs.gov.in) और मोबाइल एप, "माइसीजीएचएस" को लॉन्च किया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार भी उपस्थित थीं। डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, “एक मोबाइल एप से जुड़ी सीजीएचएस वेबसाइट को शुरू करना, भारत की बढ़ती डिजिटल पैंठ को और आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सामयिक कदम है। इस वेबसाइट में कई अद्यतन विशेषताएं हैं, जो 40 लाख से अधिक लाभार्थियों (सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मी, दोनों) को उनके घरों से ही रियल टाइम की जानकारी के साथ अत्यधिक लाभान्वित करेंगी।” उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की सुविधा लोगों तक...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा के होलोग्राम का अनावरण किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा के होलोग्राम का अनावरण किया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, राष्ट्रीय, सामाजिक
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दिल्ली के इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा के अनावरण के लिए पूरे देश की तरफ से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऐतिहासिक इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा के अनावरण के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में श्री अमित शाह ने कहा कि आज नेताजी का 125वां जन्मदिन है और कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नेताजी के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की है। आज इस पराक्रम दिवस के अवसर पर एक ऐतिहासिक फ़ैसला लेते हुए मोदी जी ने ये भी निर्णय लिया है कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में गणतंत्र दिवस की शुरूआत भी 23 जनवरी से की जाएगी। श्री अमित शाह ने कहा कि नेताजी के 125वें जन्मदिन को मनाने के हिस्से के रूप में इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री प्रविंद जगन्नाथ ने संयुक्त रूप से मॉरीशस में सामाजिक आवास इकाई परियोजना का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री प्रविंद जगन्नाथ ने संयुक्त रूप से मॉरीशस में सामाजिक आवास इकाई परियोजना का उद्घाटन किया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री प्रविंद जगन्नाथ ने संयुक्त रूप से मॉरीशस में सामाजिक आवास इकाई परियोजना का उद्घाटन किया और वर्चुअल माध्यम से मॉरीशस में सिविल सर्विस कॉलेज एवं 8 मेगावाट की सौर पीवी फार्म परियोजना की आधारशिला रखी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने आज संयुक्त रूप से मॉरीशस में सामाजिक आवास इकाई परियोजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना को भारत और मॉरीशस के बीच जीवंत विकास साझेदारी के तहत कार्यान्वित किया गया है। इस अवसर पर दोनों देशों के प्रधानमंत्रि‍यों ने दो अन्‍य परियोजनाओं के वर्चुअल शिलान्‍यास समारोह में भी भाग लिया जिनमें एक अत्‍याधुनिक सिविल सर्विस कॉलेज और 8 मेगावाट के एक सौर पीवी फार्म का निर्माण शामिल है। इनका निर्माण भी भारत के विकास सहयोग के तहत किया जाना है। यह आयोजन वीडियो-कॉन्‍...