दिल्ली हाट में चल रहे ट्राइब्स इंडिया आदि महोत्सव में ले सकते हैं विशुद्ध आदिवासी व्यंजन का अनोखा स्वाद
दिल्ली हाट में चल रहे ट्राइब्स इंडिया आदि महोत्सव में ले सकते हैं विशुद्ध आदिवासी व्यंजन का अनोखा स्वाद
जनजातीय शिल्प, संस्कृति और वाणिज्य का उत्सव ‘‘आदि महोत्सव’’ दिल्ली हाट, आईएनए, नई दिल्ली में 30 नवंबर, 2021 तक सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक जारी है। जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित समारोहों के अंतर्गत ‘आदि महोत्सव’ का आयोजन किया है, जिसका शुभारंभ 15 नवंबर को प्रधानमंत्री ने किया, जिसे जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भी घोषित किया गया है।
आदिवासी जीवन के सबसे दिलचस्प पहलुओं में कई प्रकार के विशुद्ध आदिवासी व्यंजन शामिल हैं, जो विभिन्न जनजातियों के लिए अति महत्त्वपूर्ण चीज है। विशुद्ध आदिवासी व्यंजन नई दिल्ली में चल रहे ट्राइब्स इंडिया आदि महोत्सव दिल्ली हाट के आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र है। राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव एक वार्षिक आयोजन है, जो देश भर के दिलच...









