देश भर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया
BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राज्य, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कल 15 नवम्बर को देश भर में अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थान झारखंड के खूंटी के उलिहातु में अनेक कार्यक्रम आयोजित करके जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। सरकार ने 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है, जो बहादुर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को समर्पित है ताकि आने वाली पीढ़ियां देश के लिए उनके बलिदानों के बारे में जान सकें। यह तारीख बिरसा मुंडा की जयंती है, जिन्हें देश भर के आदिवासी समुदायों द्वारा भगवान के रूप में सम्मानित किया जाता है।
प्रधानमंत्री ने सोमवार, 15 नवम्बर, 2021 को रांची में ‘‘भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय’’ का उद्घाटन किया। प्रतिष्ठित आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बि...









