Shadow

राष्ट्रीय

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत का पहला और अनूठा मानव युक्त समुद्र मिशन ‘समुद्रयान’ चेन्नई से लॉन्च किया

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत का पहला और अनूठा मानव युक्त समुद्र मिशन ‘समुद्रयान’ चेन्नई से लॉन्च किया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री; लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज चेन्नई से भारत के पहले मानव युक्त समुद्र मिशन ‘समुद्रयान’ का शुभारंभ किया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अमेरिका, रूस, जापान, फ्रांस और चीन के बाद भारत भी उस विशिष्ट समूह में शामिल हो गया है जिनके पास समुद्र के अंदर की गतिविधियों के लिए मानव युक्त मिशन चलाने की क्षमता है। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह विशिष्ट प्रौद्योगिकी पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय को समुद्र में 1000 से 5500 मीटर की गहराई में पाए जाने वाले पॉलिमेटेलिक मैंगनीज नोड्यूलस, गैस हाइड्रेट्स, हाइड्रो-थर्मल सल्फाइड्स और कोबाल्ट क्रस्ट जैसे निर्जीव संसाधनों के अन्वेषण की दिशा में सुविधा प्रदान क...
कोविड-19 अपडेट

कोविड-19 अपडेट

EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय, समाचार
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 107.29 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं पिछले 24 घंटे में 11,903 नए मामले सामने आये स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.22% है; जो मार्च 2020 के बाद सबसे उच्च स्तर पर है पिछले 24 घंटों में 14,159 कोविड रोगी ठीक हुए; स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 3,36,97,740 हो चुकी है सक्रिय मामलों की संख्या कुल मरीजों का 1% से भी कम हिस्सा है, वर्तमान में यह 0.44% है; जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है फिलहाल देश में कोविड रोगियों की संख्या 1,51,209 है; जो पिछले 252 दिनों में सबसे न्यूनतम है दैनिक पॉजिटिविटी दर पिछले 30 दिनों से (1.11%) 2% से नीचे बनी हुई है साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पिछले 40 दिनों से (1.18%) 2% से कम बनी हुई है अब तक 61.12 करोड़ कोविड नमूनों की जांच हो चुकी है...
ग्लासगो, यूके में सीओपी 26 की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री और बिल गेट्स की मुलाकात

ग्लासगो, यूके में सीओपी 26 की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री और बिल गेट्स की मुलाकात

addtop, BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, आर्थिक, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, समाचार
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की पृष्ठभूमि में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री को मिशन इनोवेशन की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मिशन इनोवेशन के तहत भारत में गतिविधियों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। हरित हाइड्रोजन, विमानन ईंधन, बैटरी भंडारण और वैक्सीन अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।...
प्रकाशन विभाग ने 40वें शारजाह अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में भाग लिया

प्रकाशन विभाग ने 40वें शारजाह अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में भाग लिया

EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय, समाचार, संस्कृति और अध्यात्म, सामाजिक
भारत सरकार के प्रमुख प्रकाशन गृह प्रकाशन विभाग ने संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह स्थित एक्सपो सेंटर में 3 नवंबर से लेकर 13 नवंबर, 2021 के दौरान आयोजित होने वाले मेगा बुक फेयर में अपने प्रकाशनों को प्रस्तुत किया है। दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. अमन पुरी एसआईबीएफ 2021 में प्रकाशन विभाग (डीपीडी) स्टाल के उद्घाटन के अवसर पर प्रकाशन विभाग (डीपीडी) के लिए प्रशंसा के शब्द लिखते हुए दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. अमन पुरी ने वाणिज्य दूत (प्रेस, सूचना, संस्कृति एवं श्रम) श्रीमती ताडू मामू के साथ आज 40वें शारजाह अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले (एसआईबीएफ 2021) में प्रकाशन विभाग के स्टॉल का उद्घाटन किया। डॉ. पुरी ने प्रकाशन के क्षेत्र में प्रकाशन विभाग के योगदान की सराहना करते हुए कहा, “प्रकाशन विभाग विभिन्न विषयों पर उच्च गुणवत्ता वाली पुस्तकों के प्रकाशन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा ह...
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 की घोषणा

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 की घोषणा

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, समाचार
प्रमुख बातें: 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 दिया जाएगा खेल और स्पर्धाओं 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 की घोषणा की। 13 नवंबर 2021 (शनिवार) को शाम 4.30 बजे राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति इन विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदान किए जाते हैं। 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' पिछले चार वर्षों की अवधि में खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। 'खेल और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार' पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन, नेतृत्व, खेल और अनुशासन की भावना दिखान...
जी20 शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक

जी20 शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, आर्थिक, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 30 अक्टूबर,2021 को इटली के रोम में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों राजनेताओं ने व्यापक भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की वर्त्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने सितंबर,2021 में जारी हुई यूरोपीय संघ की भारत-प्रशांत रणनीति का भी स्वागत किया और इसमें फ्रांस के नेतृत्व की भूमिका के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। दोनों राजनेताओं ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग करने और क्षेत्र में एक स्वतंत्र, खुले व नियम-आधारित व्यवस्था की दिशा में योगदान करने के क्रम में अभिनव तरीके ढूँढने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की। दोनों राजनेताओं ने आगामी कॉप26 और जलवायु के सन्दर्भ में वित्तीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर चर्चा की। प्...
राष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति और राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति नई दिल्ली स्थित सरदार पटेल चौक भी गए और वहाँ सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।...
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित किया

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित किया

BREAKING NEWS, CURRENT ISSUE, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के आदर्श के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सरदार पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल सिर्फ इतिहास में ही नहीं हैं, बल्कि हर देशवासी के हृदय में हैं और जो लोग उनके एकता के संदेश को आगे ले जा रहे हैं, वे एकता की अटूट भावना के सच्चे प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में राष्ट्रीय एकता परेड और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर होने वाले कार्यक्रम उसी भावना को प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ भौगोलिक रूप से ही एक नहीं है, बल्कि यह आदर्शों, विचारों, सभ्यता एवं संस्कृति के उदार मानकों से परिपूर्ण एक राष्ट्र है। उन्होंने कहा, “धरती का भू-भाग, जहां 130 करोड़ भारतीय रहते हैं, वो हमारी आत्मा, हमारे सपनों और हमारी आ...
प्रधानमंत्री का रोम आगमन

प्रधानमंत्री का रोम आगमन

BREAKING NEWS, CURRENT ISSUE, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रोम पहुंचे। प्रधानमंत्री का इटली में इटली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और इटली में भारत के राजदूत ने स्वागत किया। पोप से मुलाकात, राष्ट्राध्यक्षों से मीटिंग, रोम में आज PM मोदी का व्यस्त शेड्यूल भारतीय समय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दोपहर 12 बजे वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस के साथ मुलाकात करेंगे. पीएम रोम में जी-20 सम्मेलन के तीन सेशन में भाग लेगें. पहला सेशन दोपहर 3.15 बजे से शुरू होगा, जहां कोरोना महामारी से वैश्विक अर्शव्यवस्था और स्वास्थ्य सुधार पर चर्चा करेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात फ्रांस और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से होगी. साथ ही प्रधानमंत्री सिंगापुर के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे. इन द्विपक्षीय मुलाकातों के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी-20 शिखर सम्मे...
एडीबी और भारत ने महाराष्ट्र में कृषि कारोबार के विकास के लिए 10 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

एडीबी और भारत ने महाराष्ट्र में कृषि कारोबार के विकास के लिए 10 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

EXCLUSIVE NEWS, आर्थिक, राष्ट्रीय, समाचार
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने आज महाराष्ट्र राज्य में कृषि आय बढ़ाने के लिए कृषि कारोबार नेटवर्क को बढ़ावा देने और खाद्यान्‍न के नुकसान को कम करने के लिए 10 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री रजत कुमार मिश्रा ने भारत सरकार की ओर से महाराष्ट्र एग्रीबिजनेस नेटवर्क (मैग्नेट) परियोजना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। एडीबी की ओर से एडीबी के इंडिया रेजिडेंट मिशन के कंट्री डायरेक्टर ताकेओ कोनिशी ने ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। . श्री मिश्रा ने ऋण समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा कि यह परियोजना महाराष्ट्र में कृषि कारोबार के विकास का समर्थन करती है जिसमें कृषि उत्पादकता में सुधार, कटाई के बाद की सुविधाओं का उन्नयन और बागवानी उत्पादकों के फायदे के लिए कुशल विपणन ढांचे की स्थापना शामिल है। श्री कोनिशी ने क...