
भारत फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास का छठा संस्करण
भारत और फ्रांस तीन द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास करते हैं, भारतीय वायु सेना के साथ अभ्यास गरुड़, भारतीय नौसेना के साथ अभ्यास वरुण और भारतीय सेना के साथ अभ्यास शक्ति। द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास "युद्धाभ्यास शक्ति 2021" का छठा संस्करण 15 से 26 नवंबर 2021 तक फ्रेज़स, फ़्रांस में आयोजित किया जा रहा है। गोरखा राइफल्स इन्फैंट्री बटालियन की एक प्लाटून इस द्विपक्षीय अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व कर रही है और छठी लाइट आर्मर्ड ब्रिगेड की 21वीं मरीन इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा फ्रांसीसी पक्ष का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है।
गोरखा राइफल्स दल की भारतीय टुकड़ी के पास 68 वर्षों के गौरवशाली इतिहास के साथ अपनी सैन्य वीरता और सर्वोच्च बलिदान द्वारा प्रगट एक समृद्ध विरासत है। वर्ष 1971 के युद्ध में उनका योगदान बैटल ऑनर शिंगो रिवर वैली और जम्मू-कश्मीर के थिएटर ऑनर द्वारा मान्य है। फ्रांस...