
भारत-ब्रिटेन के बीच का पहले ट्राई सर्विस युद्धाभ्यास ‘कोंकण शक्ति 2021’ का समुद्री चरण जोरों पर
भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के सशस्त्र बलों के बीच पहली त्रि-सेवा अभ्यास 'कोंकण शक्ति 2021' का समुद्री चरण अरब सागर में कोंकण तट पर आयोजित किया जा रहा है। बंदरगाह संबंधी योजना का चरण पूरा होने पर, अभ्यास का समुद्री चरण दिनांक 24 अक्टूबर, 2021 को शुरू हुआ। यह चरण दिनांक 27 अक्टूबर, 2021 तक जारी रहेगा।
सभी भाग लेने वाली इकाइयों को दो विरोधी ताकतों में विभाजित किया गया, जिसका उद्देश्य पूर्व-निर्धारित स्थान पर थल सैनिकों को समुद्र पर अधिकार प्राप्त कराना था। एक बल का नेतृत्व फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट ने किया और इसमें फ्लैग शिप आईएनएस चेन्नई, भारतीय नौसेना के अन्य युद्धपोत और रॉयल नेवी के टाइप 23 फ्रिगेट एचएमएस रिचमंड शामिल थे। यूके कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के तहत संचालित अन्य बल में विमानवाहक पोत, एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ, अन्य यूके और नीदरलैंड के नौसैनिक जहाज और भारतीय युद्धपोत श...