प्रधानमंत्री ने अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सीनेटर जॉन कॉर्निन के नेतृत्व में अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसमें सीनेटर माइकल क्रेपो, सीनेटर थॉमस ट्यूबरविले, सीनेटर माइकल ली, कांग्रेस के सदस्य टोनी गोंजालेस तथा जॉन केविन एलिजे सीनियर शामिल थे। सीनेटर जॉन कॉर्निन भारत तथा भारतीय अमेरिकियों पर सीनेट कॉकस के सह-संस्थापक तथा सह-अध्यक्ष हैं।
कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बड़ी और विविध जनसंख्या की चुनौतियों के बावजूद भारत में कोविड स्थिति के उत्कृष्ट प्रबंधन पर गौर किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक प्रकृति पर आधारित लोगों की भागीदारी ने पिछले एक सदी की सबसे बुरी महामारी के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने में अमेरीकी कांग्रेस के निरंतर समर्थन और रचनात्मक भूमिका, जो साझे लोकतांत्रिक मू...









