श्री पीयूष गोयल ने पहलगाम का दौरा कर पंचायती राज संस्थानों और उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की
केंद्रीय वस्त्र, वाणिज्य और उद्योग एवं उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज पहलगाम का दौरा किया।
केंद्रीय मंत्री ने पशुपालन, जिला उद्योग, आईसीडीएस, समाज कल्याण, बागवानी, भेड़ पालन, हथकरघा और हस्तशिल्प विभाग आदि द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर केंद्रीय विकास आयुक्त-हस्तशिल्प शांतमनु, प्रमुख सचिव-उद्योग एवं वाणिज्य रंजन पी ठाकुर, आयुक्त/सचिव एफसीएस एंड सीए जुबैर अहमद, डीडीसी अध्यक्ष अनंतनाग, डीसी अनंतनाग और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
स्टालों पर कई अधिकारियों से बातचीत करते हुए श्री पीयूष गोयल ने विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने इन उत्पादों के उत्पादन के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने विशेष रूप से उन उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जो केंद्रशासित प्रदेश की निर्यात क्षमता में इजाफा कर सकते हैं।...








