सेवा के नाम पर चंदा, धर्मान्तरण धंधा
द्वारा आशीष कुमार 'अंशुÓ
भारत में सबसे बड़ी विदेश से चंदा देने वाली संस्था कम्पेशन इंटरनेशनल ने दस महीने की उठा पटक के बाद तय कर लिया है कि वे भारत में अपना बोरिया बिस्तर समेट लेगी। संस्था पर अपने पैसों का इस्तेमाल भारत में धर्मान्तरण पर करने की बात साबित हुई है। साथ ही संस्था ने भारतीय एफसीआरए (फॉरन कन्ट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट) कानून को धत्ता बताकर अपनी मर्जी से कई जगह पैसों का दुरुपयोग किया है। जो भारतीय अधिकारियों की जांच में पकड़ा गया। ऐसा सिर्फ कम्पेशन इंटरनेशनल के साथ नहीं हुआ है। विदेशी दान लेने और खर्च करने में संस्थाओं द्वारा ईमानदारी बरती जा रही है या नहीं, इस विषय को लेकर जब से गृह मंत्रालय सतर्क हुआ है, उसके बाद से भारत में विदेश से पैसा देने वाली संस्थाओं और भारत में दान लेने वाली गैर सरकारी संस्थाओं के लिए मुश्किल की घड़ी शुरू हो गई है।
क्रिश्चियन संस्थाओं द्वारा भार...









