Shadow

TOP STORIES

क़ानून, व्यवस्था व व्यवहार को आइना दिखाती एक जंगल बुक वाइल्डलाइफ इण्डिया@50

क़ानून, व्यवस्था व व्यवहार को आइना दिखाती एक जंगल बुक वाइल्डलाइफ इण्डिया@50

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
समीक्षक: अरुण तिवारी जब दिमाग और दुनिया...दोनो का पारा चढ़ रहा हो, खुशियों की हरियाली घट रही हो और मन का रेगिस्तान बढ़ रहा हो तो किसी को आइना भी झूठ लग सकता है। किन्तु सच यह है कि आइना झूठ नहीं बोलता। कहते हैं कि किताबें वक्त का आइना होती हैं। किन्तु दूसरी ओर अनुभव कहता है कि ज़मीनी हक़ीक़त जानने के लिए राइटर्स से ज्यादा प्रेक्टिशनर्स पर यकीन किया जाना चाहिए। इस वर्ष - 2022 के ऐसे वैश्विक माहौल में एक ऐसी भारतीय किताब का आना बेहद अहम् है, जिसे लिखने वाले वे हैं, जिन्होने जंगली जीवों की संवेदनाओं व उनसे इंसानी रिश्तों को खुद जिया है; जिसके एडीटर व राइटर्स पर उनका अनुभवी प्रेक्टिशनर हावी है। किताब के संपादक - मनोज कुमार मिश्र, खुद एक वरिष्ठ वन अधिकारी रहे हैं। अनुभव ने उन्हे अब वाया 'यमुना जिये अभियान' और 'इंडिया रिवर वीक', भारत की नदियां संजोने के काम में लगा दिया है...
बढ़ती जनसंख्याः क्या-क्या करें ?

बढ़ती जनसंख्याः क्या-क्या करें ?

TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
*डॉ. वेदप्रताप वैदिक* संयुक्तराष्ट्र संघ की ताजा रपट के मुताबिक दुनिया की आबादी 8 अरब से भी ज्यादा हो गई है। पिछले 50 साल में दुनिया की जनसंख्या जितनी तेजी से बढ़ी है, पहले कभी नहीं बढ़ी। अभी तक यही समझा जा रहा था कि चीन दुनिया का सबसे बड़ी आबादीवाला देश है लेकिन भारत उसको भी मात करनेवाला है। भारत में इधर बढ़े 17 करोड़ लोग उसे दुनिया का सबसे बड़ा देश बना देंगे। ऐसा नहीं है कि भारत जनसंख्या के हिसाब से ही बहुत आगे बढ़ गया है। इस देश ने कई मामलों में सारी दुनिया से बेहतर उपलब्धियां भी हासिल की हैं। इस समय डिजिटल व्यवहार में वह दुनिया में सबसे आगे हैं। जहां तक प्रवासी भारतीयों का सवाल है, दुनिया के जितने अन्य देशों में भारतीय मूल के लेाग शीर्ष स्थानों पर पहुंचे हैं, दुनिया के किसी मुल्क के लोग नहीं पहुंच सके हैं। भारतीय मूल के लोग जिस देश में भी जाकर बसते हैं, वे हर क्षेत्र में आगे निकल ज...
आर्थिक विकास की दृष्टि से एक दशक ही नहीं बल्कि अगली पूरी सदी ही भारत की होगी

आर्थिक विकास की दृष्टि से एक दशक ही नहीं बल्कि अगली पूरी सदी ही भारत की होगी

Current Affaires, TOP STORIES, आर्थिक
अभी हाल ही में अमेरिका के निवेश के सम्बंध में सलाह देने वाले एक प्रतिष्ठित संस्थान मोर्गन स्टैनली ने अपने एक अनुसंधान प्रतिवेदन में यह बताया है कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक विकास की दृष्टि से अगला दशक भारत का होने जा रहा है। इस सम्बंध में उक्त प्रतिवेदन में कई कारण गिनाए गए हैं। भारत में केंद्र सरकार ने विनिर्माण के क्षेत्र में बड़े आकार की कई नई इकाईयों को स्थापित करने के उद्देश्य से हाल ही के समय में कई निर्णय लिए हैं, जिनका उचित परिणाम अब दिखाई देने लगा है। इनमे शामिल हैं, उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना, कम्पनियों द्वारा अदा की जाने वाली कर की राशि को 25 प्रतिशत तक कम करना और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना, ईज आफ डूइंग बिजिनेस के क्षेत्र में कई निर्णय लेना, आदि, शामिल हैं। इसके चलते चीन से विनिर्माण के क्षेत्र में कई इकाईयां भारत में अपना कार्य प्रारम्भ करने जा रही हैं। ...
जबरन धर्मांतरण की आजादी कदापि नहीं

जबरन धर्मांतरण की आजादी कदापि नहीं

BREAKING NEWS, Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
अब तो समझिये,देश की शीर्ष अदालत भी जबरन धर्मांतरण को चुनौतीपूर्ण मुद्दा मानती है , उसका स्पष्ट मत है कि इस तरह की कोशिशें जहां राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये चुनौती हैं, वहीं नागरिकों की धर्म और अंत:करण की स्वतंत्रता को भी बाधित करती हैं। जब शीर्ष अदालत केंद्र सरकार से कदम उठाने को कहती है तो विषय की गंभीरता का अहसास होता है। अदालत का मानना है कि देश में धार्मिक आजादी है, लेकिन इसका मतलब जबरन धर्मांतरण की आजादी होना कदापि नहीं है। शीर्ष अदालत ने इस बाबत केंद्र सरकार को तुरंत कदम उठाने को कहा है और बाईस नवंबर तक जवाब दाखिल करने को कहा है ताकि मामले में माह के अंतिम सप्ताह में सुनवाई हो सके। देश में लंबे समय से आरोप लगते रहे हैं कि देशी-विदेशी एजेंसियां धर्मांतरण के जरिये देश का सांस्कृतिक चरित्र बदलने की कोशिशों में लगी हैं। खासकर आदिवासी व पिछड़े इलाकों में छलबल व धनबल के जरिये ऐसी कोशिशों ...
Mission ‘LiFE’ for combating climate change

Mission ‘LiFE’ for combating climate change

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
Currently, the world is amidst intense dialogue with one another on the defining global challenge humanity faces- climate change. This year, the ongoing 27th session of the Conference of the Parties (COP 27) of the United Nations Framework Convention on Climate Change (UNFCCC) is hosted by the Government of Egypt at Sharm-el-Sheikh from 06th-18th November 2022. On this global platform, countries Party to the Convention have gathered to make concrete decisions and discuss further courses of action toward achieving the world's collective climate goals as agreed under the Paris Agreement and the Convention. Aligning with the Theme of COP27- 'Delivering for people and the planet' the conference brings together the countries and reinstates and delivers on the commitments made under the Par...
आज दुनिया को सहनशीलता की ज्यादा जरूरत है

आज दुनिया को सहनशीलता की ज्यादा जरूरत है

TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
विश्व सहनशीलता दिवस - 16 नवम्बर 2022आज दुनिया को सहनशीलता की ज्यादा जरूरत है-ललित गर्ग- शांति, लोकतंत्र-व्यवस्था और सतत विकास प्राप्त करने के लिए सहनशीलता एक आवश्यक शर्त है। इंसान विशेषतः युवा पीढ़ी में जल्द उत्तेजित हो जाने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ‘गर्म खून’ और ‘लड़कपन’ कह कर युवाओं में बढ़ रही इस दुष्प्रवृत्ति को हम नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जल्द उत्तेजित होने वाले ये लोग खुद के साथ-साथ दूसरे को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। न केवल युवापीढ़ी बल्कि आज की नेतृत्व शक्तियां भी असहनशील होती जा रही है। लम्बे समय से चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध इसी असहनशीलता का परिणाम है। दरअसल राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं, बदलते लाइफस्टाइल और सामाजिक माहौल की वजह से लोगों के अंदर सहनशीलता लगातार घटती जा रही है। सामाजिक माहौल ना बिगड़े और दुनिया के लोग एक दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहें, इसी संकल्प के साथ...
पंजाब में हिंसा की उग्रता फिर नियति न बन जाये

पंजाब में हिंसा की उग्रता फिर नियति न बन जाये

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राज्य
-ललित गर्ग- देश की कृषि एवं महापुरुषों की शांति भूमि राजनीतिक कारणों से हिंसा, आतंकवाद एवं नशे की भूमि बन गयी है। जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, हिंसा, हथियारों एवं नशे की उर्वरा भूमि बनकर जीवन की शांति पर कहर ढहा रही  है। राज्य में तेजी से पनप रही बंदूक एवं नशे की संस्कृति चिन्ता का सबब बन रही है। निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं और अधिकांश लोग नशे में डूब रहे हैं। हथियारों का खुला प्रदर्शन, खूनखराबा आम बात हो गयी है। इस प्रकार यह हथियारों की शृंखला, नशे का नंगा नाच, अमानवीय कृत्य अनेक सवाल पैदा कर रहे हैं। कुछ सवाल लाशों के साथ सो गये। कुछ समय को मालूम है, जो भविष्य में उद्घाटित होंगे। इसके पीछे किसका दिमाग और किसका हाथ है? आज करोड़ों देशवासियों के दिल और दिमाग में यह सवाल है। क्या हो गया है हमारे पंजाब को? पिछले लम्बे दौर से हिंसा रूप बदल-बदल कर अपना करतब दिखाती है- विनाश और न...
जी-20: अब भारत देगा दुनिया को दिशा

जी-20: अब भारत देगा दुनिया को दिशा

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
जी-20: अब भारत करेगा दुनिया का नेतृत्व आर.के. सिन्हा भारत को जी-20 देशों के समूह की सांकेतिक रूप से अध्यक्षता आगामी 16 नवंबर को ही मिल जाएगी जब  इंडोनेशिया के शहर बाली में चल रहा जी-20 शिखर सम्मेलन समाप्त होगा। हां, भारत विधिवत रूप से जी-20 की अध्यक्षता अगले माह 1 दिसंबर से संभालेगा। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है दुनिया को नेतृत्व प्रदान करने का और अपनी नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का । जी-20 ऐसे देशों का समूह है, जिनका आर्थिक सामर्थ्य, विश्व की 85% जीडीपी का प्रतिनिधित्व करता है। जी-20 उन 20 देशों का समूह है, जो विश्व के 75% व्यापार का भी प्रतिनिधित्व करता है और भारत अब इसी जी-20 समूह का नेतृत्व करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में जी-20 ...
Is Pakistan Heading Towards A Civil War?

Is Pakistan Heading Towards A Civil War?

TOP STORIES, राष्ट्रीय
Is Pakistan Heading Towards A Civil War?*By Balbir Punj What will happen in Pakistan? Is it heading towards a civil - war? Will it suffer another breakup the way it had during 1971? Certain unprecedented events that have shaken the Islamic state in the preceding few months have given rise to all sorts of speculations. After long, Pakistan has seen rise of a popular leader of stature of Imran Khan who has stood up-to the all-powerful army - the only stable institution in an otherwise volatile country. The possibility of a civil war was mentioned by Prime Minister Shehbaz during a recent press conference in Lahore. Imran Khan, on a warpath against the establishment, too has repeatedly warned about such an ominous possibility. Following a failed assassination attempt on his life, viole...
समुद्र के बढ़ते जलस्तर और बारिश से संकट में मैंग्रोव आवास’

समुद्र के बढ़ते जलस्तर और बारिश से संकट में मैंग्रोव आवास’

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़ी प्रक्रियाओं में मैंग्रोव सहायक होते हैं और तटीय पारिस्थितिक खतरों को कम करने में मदद करते हैं। लेकिन, जलवायु परिवर्तन, समुद्री जलस्तर में उतार-चढ़ाव और मानवीय गतिविधियों के कारण मैंग्रोव कवर दुनियाभर में तेजी से सिकुड़ रहा है। यही नहीं, मैंग्रोव आवास गंभीर रूप से संकटग्रस्त पारिस्थितिक तंत्रों में शामिल हो गए हैं। एक नये अध्ययन में पता चला है कि वर्ष 2070 तक भारत के पूर्वी और पश्चिमी तट पर कई मैंग्रोव आवास क्षेत्र सिकुड़कर भूमि की ओर स्थानांतरित हो सकते हैं। मैंग्रोव आवास क्षेत्रों के सिकुड़ने के लिए शोधकर्ताओं ने बरसात और समुद्री जलस्तर में बदलाव को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्वी तट पर चिलिका एवं सुंदरबन और पश्चिमी घाट पर द्वारका तथा पोरबंदर क्षेत्रों में किये गए एक अध्ययन में यह बात उभरकर आयी है। पूर्वानुमान मॉडल पर आधारित यह अध्ययन भारत सरकार के विज्ञान ...