Shadow

TOP STORIES

Study unveils protein synthesis in red blood cells

Study unveils protein synthesis in red blood cells

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
New Delhi, Nov. 7 th (India Science Wire): The process by which the mRNA codes for a particularprotein is known as translation. It is the final step in which an mRNA carrying information fromDNA synthesises proteins. It is a necessary process performed by almost all living cells, leavingerythrocytes (Reb Blood Cells or RBCs), which are believed to be the only exception. A researchteam led by Sandeep M Eswarappa, Associate Professor, Department of Biochemistry, IndianInstitute of Science, Bengaluru, has identified that mature human RBCs can also make theirproteins.Unlike other cells of the human body, RBCs do not have a nucleus. They have a long lifespan ofnearly 115-120 days. Though initially thought to be mere bags of proteins, these cells are nowmetabolically active and have a comprehen...
प्रकृति और वायु प्रदूषण

प्रकृति और वायु प्रदूषण

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राज्य
प्रकृति और वायु प्रदूषण वायु की गुणवत्ता एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन गई है क्योंकि प्रदूषक फेफड़ों के अंदर गहराई तक प्रवेश कर जाते हैं और फेफड़ों की रक्त शुद्ध करने की क्षमता कम हो जाती है जो व्यक्ति की वृद्धि, मानसिक क्षमता और विशेष रूप से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए काम करने की क्षमता को प्रभावित करती है। गरीब लोग वायु प्रदूषण के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं क्योंकि वे ही सड़कों पर अधिक समय व्यतीत करते हैं। अधिकांश वनस्पतियों को नष्ट कर दिया गया है, वनों की कटाई हो रही है और मिट्टी का कटाव पार्टिकुलेट मैटर प्रदूषण का एक स्रोत है। खराब वायु गुणवत्ता आपको बताती है कि प्रशासन सही नहीं है। यह एक बहुत बड़ी समस्या है और हर साल भौगोलिक रूप से बढ़ती जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा संकलित वायु गुणवत्ता के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित...
सरकार ! क्या यही ज्ञान की सदी है ?

सरकार ! क्या यही ज्ञान की सदी है ?

TOP STORIES
सरकार ! क्या यही ज्ञान की सदी है ?* भारत के भविष्य की स्याह तस्वीर देखकर क्षुब्ध हूँ | देश में मन्दिर- मस्जिद का जोड़ घटाव चल रहा है और स्कूल बंद हो रहे हैं | इण्डिया समृद्ध हो रहा है और भारत को पीछे धकेला जा रहा है | देश में एक साल के भीतर कोई २०००० सरकारी बंद कर दिए गये हैं | ये वे ही स्कूल हैं, जिनमें ज्यादातर निम्न आय वर्ग व वंचित समाज के बच्चे उम्मीदों से पहुंचते हैं। इशारा साफ है कि देश का शैक्षिक ढांचा लगातार इंडिया और भारत में विभाजित होता जाता रहा है। एक तरफ संपन्न तबके, पूंजीपतियों, नेताओं व नौकरशाहों के बच्चे महंगे स्कूलों में शिक्षित व प्रशिक्षित हो रहे हैं, वहीं सरकारी स्कूलों की बदहाली का विस्तार जारी है। राजनीतिक भ्रष्टाचार की तपिश भी शिक्षा की कोंपलें जला रही है | शिक्षा मंत्रालय की स्कूल शिक्षा पर ताज़ा रिपोर्ट तो कम से कम यही बताती है। पिछले दिनों शिक्षा मंत्रालय क...
हर साल जहरीली धुंध से क्यों घिर जाता है एनसीआर?

हर साल जहरीली धुंध से क्यों घिर जाता है एनसीआर?

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
हर साल जहरीली धुंध से क्यों घिर जाता है एनसीआर?*विनीत नारायणहर साल दिवाली के आसपास पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों द्वारा पराली जलाने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रजहरीली धुंध से घिर जाता है। हमेशा की तरह इस साल भी इस धुंध ने यहाँ के रहने वालों के होश उड़ा दिए हैं। दिल्ली औरउसके नजदीकी दूसरे शहरों में हाहाकार मचा हुआ है। आंखों को उंगली से रगड़ते और खांसते लोगों की तदाद बढ़ती जा रहीहै। सबसे ज़्यादा ख़तरा तों छोटे बच्चों के लिये हो गया है। केंद्र और दिल्ली सरकार किमकर्तव्य विमूढ़ हो गई है। वैसे यह कोईपहली बार नहीं है। कई साल पहले 1999 में ऐसी ही हालत दिखी थी। तब क्या सोचा गया था और अब क्या सोचनाचाहिए? इसकी जरूरत एक बार फिर से आन पड़ी है।पर्यावरण विशेषज्ञ, नेता और संबंधित सरकारी विभागों के अफसर हर साल की तरह इस साल भी इस समस्या को लेकरसिर खपा रहे हैं।उन्होंने अब तक के अपने सोच विचार ...
घर पर मिली भावनात्मक और नैतिक शिक्षा बच्चों के जीवन का आधार है।

घर पर मिली भावनात्मक और नैतिक शिक्षा बच्चों के जीवन का आधार है।

TOP STORIES, विश्लेषण, सामाजिक
-सत्यवान 'सौरभ' बचपन एक बच्चे के विकास में एक महत्वपूर्ण समय होता है क्योंकि यह अवधि बच्चे के जीवन भर सीखने और कल्याण की नींव रखती है। इसलिए इसे जीवन में विकास का सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है, जो वयस्कों और फलस्वरूप कल के समाज को आकार देता है। इसलिए इस अवधि में बच्चों के विकास की रक्षा करना माता-पिता, राज्यों और उन सभी व्यक्तियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जो एक बेहतर दुनिया के निर्माण में योगदान देना चाहते हैं।जैसे, बच्चों के शुरुआती अनुभव उनके पूरे जीवन को आकार देते हैं। ये शुरुआती अनुभव बच्चे के मस्तिष्क की वास्तुकला की नींव रखते हैं, और बच्चे की सीखने की क्षमता, उनके स्वास्थ्य और जीवन भर उनके व्यवहार की ताकत या कमजोरी को दृढ़ता से प्रभावित करते हैं। प्रत्येक बच्चा अपने पर्यावरण से प्रभावित होता है और बच्चे का सबसे पहला वातावरण घर होता है। माता-पिता बच्चे के जीवन में सबसे प्रभा...
गरीबों के लिए आरक्षण की अस्पष्टता

गरीबों के लिए आरक्षण की अस्पष्टता

TOP STORIES, विश्लेषण, सामाजिक
गरीबों के लिए आरक्षण की अस्पष्टता भारत का संविधान ऐतिहासिक अन्याय का निवारण करता है और “समानता” की भावना के साथ उच्च शिक्षा और सार्वजनिक रोजगार के मामलों में उत्पन्न असंतुलन को संतुलित करता है। अनुच्छेद 14 कानून के समक्ष समानता और सभी के लिए कानून के समान संरक्षण की गारंटी देता है। समानता का सिद्धांत मूल संरचना की एक अनिवार्य विशेषता है। इस ‘समानता संहिता’ में हुए किसी भी परिवर्तन के विभिन्न पहलुओं को एम.नागराज मामले में निर्धारित ‘पहचान’ और ‘आयाम’ के व्यापक रूप से स्वीकृत परीक्षणों से गुजरना चाहिए। यह सुनिश्चित करने के लिए विकसित किया गया था कि जब भी आरक्षण के संबंध में कोई संशोधन किया जाता है तो कानून में समता और समानता के बीच संतुलन बना रहे। -प्रियंका सौरभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए विशेष उपायों और आरक्षण की शुरुआत करने वाले 103 वें संविधान संशोधन अधिनियम क...
अब पाकिस्तान में क्या-क्या हो सकता है?

अब पाकिस्तान में क्या-क्या हो सकता है?

BREAKING NEWS, TOP STORIES
अब पाकिस्तान में क्या-क्या हो सकता है?* *डॉ. वेदप्रताप वैदिक* पाकिस्तान की राजनीति अब एक तूफानी दौर में प्रवेश कर रही है। इमरान खान पर हुए जानलेवा हमले ने शाहबाज शरीफ की सरकार के खिलाफ उसी तरह का गुस्सा पैदा कर दिया है, जैसा कि 2007 में बेनजीर भुट्टो की हत्या के समय हुआ था। मुझे लगता है कि इस वक़्त का गुस्सा उस गुस्से से भी अधिक भयंकर है, क्योंकि उस समय पाकिस्तान में जनरल मुशर्रफ की फौजी सरकार थी लेकिन इस वक्त सरकार मुस्लिम लीग (नवाज़) के नेता शाहबाज शरीफ की है। इमरान ने शाहबाज शरीफ, उनके गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह और आईएसआई के उच्चाधिकारी फैजल नसीर पर इस षड़यंत्र का इल्जाम लगाया है। शाहबाज के गृहमंत्री और उनके कई पार्टी नेताओं ने इमरान को बलूचिस्तान की मिर्ची जेल में डालने का इरादा जताया था और इमरान तथा उनकी पार्टी के नेताओं ने यह आशंका भी व्यक्त की थी कि इस रैली के दौरान इमरान की हत...
त्रिकोणीय गुजरात चुनाव में मतपेटियां ही राज खोलेंगी

त्रिकोणीय गुजरात चुनाव में मतपेटियां ही राज खोलेंगी

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राज्य, समाचार
त्रिकोणीय गुजरात चुनाव में मतपेटियां ही राज खोलेंगी- ललित गर्ग - चुनाव आयोग द्वारा गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मिया उग्र हो गयी है। किसी भी राष्ट्र एवं प्रांत के जीवन में चुनाव सबसे महत्त्वपूर्ण घटना होती है। यह एक यज्ञ होता है। लोकतंत्र प्रणाली का सबसे मजबूत पैर होता है। राष्ट्र के प्रत्येक वयस्क के संविधान प्रदत्त पवित्र मताधिकार प्रयोग का एक दिन। सत्ता के सिंहासन पर अब कोई राजपुरोहित या राजगुरु नहीं अपितु जनता अपने हाथों से तिलक लगाती है। गुजरात की जनता इन चुनावों में किसकों तिलक करेंगी, यह भविष्य के गर्भ में है। भले ही 1995 से ही भाजपा लगातार मजबूती से चुनाव जीतती रही है, क्या इस बार भी वह यह इतिहास दोहरायेगी? कांग्रेस यहां सफल एवं सक्षम प्रतिद्वंद्वी रही है, पिछली बार सत्ता के करीब पहुंचने में वह एक बार फिर चुकी थी, क्या इस बार वह ऐ...
इमरान पर हमला,पाक अराजकता की तरफ

इमरान पर हमला,पाक अराजकता की तरफ

BREAKING NEWS, TOP STORIES
इमरान पर हमला,पाक अराजकता की तरफ आर.के. सिन्हा इमरान खान पर जानलेवा हमले के बाद पाकिस्तान  में अराजकता और अव्यवस्था के और व्यापक स्तर पर फैलने की आशंका है। इमरान पर हुये हमले से पहले ही जनता सड़कों पर आ गई थी। अवाम का अपने मौजूदा कर्णधारों पर कोई यकीन नहीं हो पा रहा है। यह सबको पता है कि इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार को सेना के जनरलों द्वारा जोड़-तोड़ करके हटवाया गया था। इसके बावजूद इमरान खान की तहरीके इंसाफ पार्टी (पीटीआई)  की पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रदेश में सरकारें हैं। यानी  इमरान खान की हैसियत कोई छोटी नहीं है। उनकी राजनीति ईमानदारी पर भी कोई शक नहीं कर सकता। इस मोर्चे पर उनका अभी तक का जीवन बेदाग सा ही रहा है। पाकिस्तान में इमरान खान के सामने  नवाज शरीफ, उनके छोटे भाई शाहबाज शरीफ तथा आसिफ अली जरदारी हैं। इन सब पर अरबों रुपये...
भ्रष्टाचार मुक्ति का माध्यम बने सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा पत्र

भ्रष्टाचार मुक्ति का माध्यम बने सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा पत्र

BREAKING NEWS, Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, घोटाला
भ्रष्टाचार मुक्ति का माध्यम बने सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा पत्र- ललित गर्ग - नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री बनते ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प लिया। उन्होंने न खाऊंगा और न खाने दूंगा का शंखनाद किया, उनके दो बार के प्रधानमंत्री के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाने के लिये अनेक कठोर कदम उठाये गये है और उसके परिणाम भी देखने को मिले हैं, लेकिन भ्रष्टाचार फिर भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। भ्रष्टाचार की जटिल से जटिल होती स्थितियों को देखते हुए ही केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सरकारी संस्थानों, मंत्रालयों और नागरिकों के लिए छह बिंदुओं का सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा पत्र जारी किया है, जिसमें उनसे भ्रष्टाचार मुक्त भारत की संकल्पना के साथ जुड़ने का आह्वान किया गया है। प्रतिज्ञा पत्र को आयोग ने भ्रष्टाचार मुक्त देश के लिए विशेष अभियान के तौर पर पेश किया है। राष्ट्र में भ्रष्टाचार ...