Shadow

TOP STORIES

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 2022

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 2022

addtop, BREAKING NEWS, Current Affaires, TOP STORIES, राष्ट्रीय, विश्लेषण
राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 2022 छोटी काशी के नाम से विख्यात भिवानी जिले की  सम्पूर्ण भारत वर्ष में एक अद्वितीय पहचान है । भिवानी जिले के कण-कण  में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलती है । अपनी माटी की इसी  गौरवशाली परम्परा को संजोते हुए “हमारी माटी, हमारी विरासत” के ध्येय के साथ 22 फरवरी,सन 2010 को दिल्ली में भिवानी परिवार  मैत्री संघ की स्थापना हुई । भिवानी परिवार मैत्री संघ , हरियाणा प्रान्त के भिवानी जिले के उन परिवारों का समूह है जो अब दिल्ली एन॰ सी॰ आर॰ के निवासी हैं।  आज भिवानी परिवार  मैत्री संघ की गणना दिल्ली की सर्वाधिक लोकप्रिय और प्रगतिशील सामाजिक एवं पारिवारिक संस्थाओं में की जाती है । भिवानी परिवार मैत्री संघ ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम श्रृंखला के समापन एवं आपातकाल की वर्षगांठ के अवसर पर दिल्ली के महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मे 26 जून को एक भव्य ...
सख्ती से कुचलो कन्हैया लाल के हत्यारों की सोच वालों को

सख्ती से कुचलो कन्हैया लाल के हत्यारों की सोच वालों को

addtop, BREAKING NEWS, Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
 सख्ती से कुचलो कन्हैया लाल के हत्यारों की सोच वालों को आर.के. सिन्हा उदयपुर में एक नवयुवक दर्जी कन्हैया लाल की बर्बरतापूर्ण ढॅंग से गर्दन काटने की घटना पर देश का गुस्सा या हैरानी जायज है। आखिर ये भारत को सीरिया या इराक बनाने की एक असफल किन्तु दुस्साहसपूर्ण कोशिश है। इन दोनों देशों के वीडिया हमने देखे हैं जिनमें किसी भी मासूम की गर्दन कैसे बर्बरता पूर्वक कलम की जा रही होती थी। पर यह हमारे ही हिन्दू बहुल मुल्क में ही होगा यह तो किसी ने सोचा भी नहीं था।  यह मत भूलिए कि नुपुर शर्मा की सर तन से जुदा की मांग तो लगातार हो ही रही थी। खुल्लम-खुल्ला एलान भी हो रहा था कि नुपुर शर्मा के धड़ को गर्दन से अलग कर दिया जाएगा। पर हैरानी की बात यह है कि नुपुर शर्मा के प्रति सहानुभूति रखने वाले किसी निर्दोष शख्स की भी गर्दन को धड़ से अलग कर दिया गया। अब बचा ही क्या है। निर्दोष की जान लेना शौर्य नहीं एक घृण...
India, Norway to enhance ocean and maritime cooperation

India, Norway to enhance ocean and maritime cooperation

addtop, BREAKING NEWS, Current Affaires, TOP STORIES
India, Norway to enhance ocean and maritime cooperation New Delhi, June 29 (India Science Wire): India’s Minister for Science and Technology and Earth Sciences Dr. Jitendra Singh held a bilateral meeting with the Minister for Climate and Environment of Norway Mr. Espen Barth Eide, on the side-lines of the UN Ocean Conference at Lisbon, Portugal and discussed several issues of mutual interest. The meeting comes close on the heels of the 5th India-Norway Task Force meeting held here in New Delhi last week on the blue economy between the Norwegian Ambassador to India, Hans Jacob Frydenlund, and the Secretary, Ministry of Earth Sciences, Dr. M Ravichandran. The Task Force meeting had agreed on a set of new projects and a roadmap for connecting ocean industries from both sides. Both th...
आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा की जीत के संदेश

आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा की जीत के संदेश

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राज्य, समाचार
आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा की जीत के संदेश आजमगढ़ अब आर्यमगढ़ बनकर ही रहेगा ! मृत्युंजय दीक्षित अंततः भाजपा ने समाजवादियों के अजेय दुर्ग आजमगढ़ और रामपुर ढहा देने में सफलता प्राप्त कर ली । आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा की जीत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और सुशासन पर जनता के अगाध विश्वास के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। आजमगढ़ लोकसभा में भाजपा की विजय इसलिए ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि 2014 और 2019 की मोदी लहर में भी सपा यह सीट निकालने में कामयाब रही थी लेकिन अब 2022 में भाजपा प्रत्याशी दिनेशलाल यादव “निरहुआ” ने सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को 8679 वोटों से हराकर यह सीट जीत ली । उल्लेखनीय है कि ये सीट स्वयं सपा मुखिया अखिलेशयादव के पास थी जिन्होंने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद यहां से त्यागपत्र दे दिया था, आजमगढ़ की यह सीट अखिलेशयादव की पारिवारिक सीट और समाजवादियों का गढ़ मानी जा...
अन्तत: बेनकाब हुई तीस्ता सीतलवाड़

अन्तत: बेनकाब हुई तीस्ता सीतलवाड़

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, सामाजिक
अन्तत: बेनकाब हुई तीस्ता सीतलवाड़  आर.के. सिन्हा  तीस्ता सीतलवाड़ अब पूरी तरह  बेनकाब हो चुकी हैं। गुजरात दंगों पर एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी  की याचिका सुप्रीम कोर्ट  में खारिज होने के अगले ही दिन गुजरात एटीएस की टीम मुंबई में तीस्ता सीतलवाड़ के घर पहुंची और गिरफ्तार कर अहमदाबाद ले आई। तीस्ता सीतलवाड़ पर जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र रचने  और अन्य कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने 2002 गुजरात दंगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को एसआईटी की क्लीन चिट के खिलाफ जाकिया जाफरी की याचिका को पूरी जांच पड़ताल के बाद चार सौ पृष्ठों से ज्यादा के अपने निर्णय में खारिज किया था। सुप्रीम कोर्ट की ओर से यह गंभीर टिप्पणी भी की गई थी कुछ लोग कड़ाही लगातार खौलाते रहना चाहते हैं। इस टिप्पणी को तीस्ता सीतलवाड़ के एनजीओ के संदर्भ में देखा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जकिया...
जम्मू के छात्र ने विकसित किया ओपन सोर्स सैटेलाइट

जम्मू के छात्र ने विकसित किया ओपन सोर्स सैटेलाइट

addtop, BREAKING NEWS, Current Affaires, TOP STORIES, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राज्य, राष्ट्रीय
जम्मू के छात्र ने विकसित किया ओपन सोर्स सैटेलाइट नई दिल्ली, 28 जून (इंडिया साइंस वायर): प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त करने वाले जम्मू के 16 वर्षीय छात्र ओंकार सिंह बत्रा ने भारत का पहले ओपन-सोर्स सैटेलाइट इनक्यूब (InQube) विकसित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनकी रुचि ने उन्हें बेहद कम उम्र में सैटेलाइट विकसित करने की अनूठी परियोजना शुरू करने के लिए प्रेरित किया। यह 10x10x10 वर्ग सेंटीमीटर आकार का एक बेहद छोटा सैटेलाइट है, जिसका वज़न मात्र एक किलोग्राम है। ओंकार सिंह बताते हैं कि इस उपग्रह का आकार इतना छोटा है कि इसे हथेली में आसानी से रखा जा सकता है। इनक्यूब एक 1U CubeSat है, जिसे ओंकार द्वारा स्थापित एक गैर-लाभकारी अनुसंधान संगठन, पैराडॉक्स सोनिक स्पेस रिसर्च एजेंसी के बैनर तले विकसित किया गया है। ओंकार को उनकी असाधारण प्रतिभा के लिए जाना जाता है, और विज्ञा...
*इस्लाम की लम्बी सोच*

*इस्लाम की लम्बी सोच*

addtop, BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
*इस्लाम की लम्बी सोच* *कोई भी विचार जो 1400 वर्ष पुराना है, उसे हमें लम्बी सभ्यतागत दृष्टी में ही समझना होगा। जिस प्रकार भारत एक सभ्यतागत राष्ट्र है, उसी प्रकार इस्लाम एक सभ्यतागत शक्ति है और इसे उसी प्रकार से समझा जाना चाहिए। मुसलमान यह कहते हैं कि ‘इस्लाम कभी नहीं हारा’। दुखद बात यह है कि एक देश को छोड़कर यह सच है। लेकिन इसका क्या अर्थ है? कि इस्लामी सेनाएँ कभी नहीं हारी? कि युद्ध के मैदान में शत्रु उनसे कभी नहीं जीते? कि उनके इतिहास में कभी बुरे साल या दशक नहीं आये? नहीं, ऐसा नहीं है।* *पैगंबर मोहम्मद की मृत्यु के पश्चात अरब से बाहर निकलते ही इस्लामी सेनाएं पूर्व में भारत के द्वार पर पहुंच गईं और पश्चिम में स्पेन में यूरोप के दरवाजे खटखटाने लगीं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उस समय के दो महान साम्राज्यों ने लगभग तुरंत ही इस्लाम के सामने घुटने टेक दिए। उस समय के सबसे महान साम्राज्यों में ...
सामाजिक समरसता व नारी सशक्तीकरण का अदभुत संदेश

सामाजिक समरसता व नारी सशक्तीकरण का अदभुत संदेश

addtop, BREAKING NEWS, CURRENT ISSUE, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
सामाजिक समरसता व नारी सशक्तीकरण का अदभुत संदेश भारत की भावी राष्ट्रपति आदिवासी महिला - द्रौपदी मुर्मू मृत्युंजय दीक्षित केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राजग गठबंधन की सरकार ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाकर सामाजिक समरसता व नारी सशक्तीकरण का अदभुत संदेश दिया है जिससे आदिवासी समाज व महिलाओं के बीच प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। संसद व विधानसभाओं की अंकगणित के अनुसार राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत महज औपचारिकता भर रह गयी है क्योंकि उन्हें ओड़िशा की बीजू जनता, आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस और बहन मायावती का समर्थन भी मिल चुका है। द्रौपदी मुर्मू छह साल तक झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं इसलिए झारखंड की झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित एनडीए में शामिल रहे सभी वर्तमान तथा पूर्व घटकों का सहयोग भी उन्हें मिलने जा रहा ह...
मस्तिष्क की कनेक्टिविटी बताने के लिए नया एल्गोरिदम

मस्तिष्क की कनेक्टिविटी बताने के लिए नया एल्गोरिदम

addtop, BREAKING NEWS, Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
मस्तिष्क की कनेक्टिविटी बताने के लिए नया एल्गोरिदम भारतीय शोधकर्ताओं ने एक नया एल्गोरिदम विकसित किया है, जो मस्तिष्क के विभिन्न क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर ढंग से समझने और पूर्वानुमान लगाने में वैज्ञानिकों की मदद कर सकता है। ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू)- आधारित यह मशीन लर्निंग एल्गोरिदम बेंगलूरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किया गया है। रेगुलराइज्ड, एक्सेलेरेटेड, लीनियर फासिकल इवैल्यूएशन (ReAl-LiFE ) नामक यह एल्गोरिदम मानव मस्तिष्क के डिफ्यूजन मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (डीएमआरआई) स्कैन से भारी मात्रा में उत्पन्न डेटा का तेजी से विश्लेषण कर सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि रियल-लाइफ के उपयोग से मौजूदा अत्याधुनिक एल्गोरिदम की तुलना में 150 गुना तेजी से डीएमआरआई डेटा का मूल्यांकन किया जा सकता है। सेंटर फॉर न्यूरोसाइंस (सीएनएस), आईआ...
कितने परोपकारी हैं भारत के पूंजीपति

कितने परोपकारी हैं भारत के पूंजीपति

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, सामाजिक
 कितने परोपकारी हैं भारत के पूंजीपति आर.के. सिन्हा गौतम अडाणी ने सेहत, शिक्षा और कौशल विकास के लिए 60 हजार करोड़ रुपए देने का संकल्प लिया है। जाहिर है कि यह कोई-छोटी मोटी राशि तो नहीं है न? देखिए , इससे सुखद कोई बात नहीं हो सकती कि देश में आप जो भी अपनी बुद्धि और मेहनत से दिन - रात एक करके पैसा कमाते हैं, उसे यदि वे उसी देश-समाज को वापस कर दें जिससे आपने कमाया है। बेशक, यह भारतीय कॉरपोरेट इतिहास के सबसे बड़े दानों  में से एक है। पर इतना कहना ही  होगा कि हमारे देश में अब भी गिनती के ही कारोबारी या पैसे वाले लोग हैं जो परोपकार के लिए अपना कमाया धन समाज के परोपकार में देते हैं। इस लिहाज से मोटा-मोटी अजीम प्रेमजी, शिव नाडार, मुकेश अंबानी, नंदन नीलकेणी, टाटा ग्रुप वगैरह का ही नाम मुख्य रूप से सबसे पहले जेहन में आता है। अजीम प्रेमजी के लिए कहा जाता है कि वे औसत रोज 22 करोड़ रुपए दान में...