Shadow

TOP STORIES

 भारत में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध की जरूरत।

 भारत में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध की जरूरत।

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, समाचार
भारत में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध की जरूरत। (यद्यपि विभिन्न सामग्रियों जैसे खोई (गन्ने से रस निकालने के बाद अवशेष), मकई स्टार्च, और अनाज के आटे से बने खाद, बायोडिग्रेडेबल या यहां तक कि खाद्य प्लास्टिक को विकल्प के रूप में बढ़ावा दिया जाता है, लेकिन वर्तमान में इनके पैमाने और लागत की सीमाएं हैं।)-प्रियंका 'सौरभ' सिंगल यूज प्लास्टिक से तात्पर्य उन प्लास्टिक वस्तुओं से है जो एक बार उपयोग की जाती हैं और त्याग दी जाती हैं। एकल-उपयोग प्लास्टिक में निर्मित और उपयोग किए गए प्लास्टिक के उच्चतम प्रयोग में वस्तुओं की पैकेजिंग से लेकर बोतलों, पॉलिथीन बैग, खाद्य पैकेजिंग आदि शामिल है। यह विश्व स्तर पर उत्पादित सभी प्लास्टिक का एक तिहाई हिस्सा है, जिसमें 98% जीवाश्म से निर्मित है। भारत कूड़े वाले सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए कार्र...
तेलंगाना ने बनाया तिरुपति जैसा भव्य मंदिर

तेलंगाना ने बनाया तिरुपति जैसा भव्य मंदिर

addtop, BREAKING NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण
तेलंगाना ने बनाया तिरुपति जैसा भव्य मंदिर विनीत नारायण क्या आपको पता है कि हैदराबाद से 60 किलोमीटर दूर यदाद्रीगिरीगुट्टा क्षेत्र में भगवान लक्ष्मी-नृसिंह देव का एक अत्यंत भव्य मंदिर पिछले वर्षों में बना है। पिछले हफ़्ते जब मैं इसके दर्शन करने गया तो इसकी भव्यता और पवित्रता देख कर दंग रह गया। दरअसल 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग होने के बाद तेलंगाना में ये एक कमी थी। प्रसिद्ध तिरुमाला तिरुपति मंदिर आंध्र प्रदेश के हिस्से में चला गया था। तेलंगाना सरकार ने इस कमी को पूरा करने के लिए पौराणिक महत्व के यदाद्री लक्ष्मी-नृसिंह मंदिर का 1800 करोड़ रुपए की लागत से तिरुपति की तर्ज पर भव्य निर्माण करवाया है। आज यहाँ लाखों दर्शनार्थियों का मेला लगा रहता है। यदाद्री लक्ष्मी-नृसिंह गुफा का उल्लेख 18 पुराणों में से एक स्कंद पुराण में मिलता है। शास्त्रों के अनुसार त्रेता युग में महर्षि ऋष्यश्रृंग क...
खफा अरब, क्यों भारत के लिए खास आसियान

खफा अरब, क्यों भारत के लिए खास आसियान

BREAKING NEWS, Current Affaires, TOP STORIES, विश्लेषण
खफा अरब, क्यों भारत के लिए खास आसियान आर.के. सिन्हा राजधानी के दिल लुटियन दिल्ली के तुगलक क्रिसेंट में बना सुंदर भारत-आसियान मैत्री पार्क गवाही है कि भारत आसियान देशों से अपने संबंधों को खास अहमियत देता है। इसका उदघाटन तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सन 2018 में किया था। राजधानी में बीते दिनों आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की भारत ने मेजबानी की। इसमें भारत-आसियान देशों के आपसी संबंधों पर चर्चा हुई। महत्वपूर्ण ये भी है कि ये सम्मेलन तब हुआ जब दुनिया के कई इस्लामिक देशों ने नुपुर शर्मा की हजरत मोहम्मद पर की गई ओछी टिप्पणी पर अपना विरोध जताया था। इनमें इंडोनेशिया और मलेशिया भी हैं। ये आसियान के सदस्य होने के साथ-साथ इस्लामिक देश भी हैं। आगे बढ़ने से पहले बता दें किआसियान दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन है। इसका मकसद है आपस में आर्थिक विकास और स...
5G इंटरनेट सेवा…. विस्तृत रिपोर्ट….9 महीने बाद 10 गुना बढ़ जाएगी इंटरनेट स्पीड : भारत में 4G से भी सस्ता पड़ेगा 5G का 1GB डेटा, लेकिन मंथली पैक 40% तक महंगे होंगे

5G इंटरनेट सेवा…. विस्तृत रिपोर्ट….9 महीने बाद 10 गुना बढ़ जाएगी इंटरनेट स्पीड : भारत में 4G से भी सस्ता पड़ेगा 5G का 1GB डेटा, लेकिन मंथली पैक 40% तक महंगे होंगे

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES
भारत में मार्च 2023 से इंटरनेट की स्पीड 10 गुना तक बढ़ जाएगी। केंद्र सरकार ने अगले 20 साल के लिए 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि मार्च 2023 से देश को 5G सर्विस मिल जाएगी। इस बीच सबसे बड़ा सवाल है कि लोगों को 5G सर्विस के लिए कितने पैसे देने पड़ेंगे? फर्स्ट फेज में देश के 13 शहरों में होगी 5G इंटरनेट की शुरुआत 5G शुरू करने वाली 3 टेलीकॉम कंपनियां भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया काम कर रही हैं। इन कंपनियों ने टेस्ट और ट्रायल कर लिया है। 5G इंटरनेट किस तारीख से शुरू किया जाएगा इसका आखिरी फैसला टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI को लेना है। स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं होने की वजह से यह यह प्रोजेक्ट रुका हुआ था, लेकिन अब नीलामी की मंजूरी मिलने के बाद 5G इंटरनेट शुरू करने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। रिपोर्ट ...
स्त्री स्वच्छता हर महीने समान सम्मान और अधिकारों का आनंद लें।

स्त्री स्वच्छता हर महीने समान सम्मान और अधिकारों का आनंद लें।

TOP STORIES, विश्लेषण, सामाजिक
स्त्री स्वच्छता हर महीने समान सम्मान और अधिकारों का आनंद लें। (सभी उम्र के महिलाओं और पुरुषों को इस अक्सर अनकहे मुद्दे के साथ जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए घर और स्कूल में खुले संवाद और शिक्षा के माध्यम से मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। ) -प्रियंका 'सौरभ' मासिक धर्म के बारे में जागरूकता पैदा करना, लड़कियों को सुरक्षित और स्वास्थ्यकर अभ्यास प्रदान करना और वर्जनाओं का बुलबुला फोड़ना, विश्व मासिक धर्म स्वच्छता धर्म चक्र का प्रतीक है। दुनिया के कई हिस्सों में मासिक धर्म अभी भी वर्जित है। जबकि यह एक प्राकृतिक घटना है जो यौवन के बाद हर लड़की के साथ होती है, इसे अभी तक 'सामान्य' के रूप में संबोधित नहीं किया गया है। एक महिला के जीवन में मासिक धर्म अतिमहत्वपूर्ण है, क्योंकि यह स्त्री को जननी बनने के लिए तैयार करता है। इस दौरान नारी में बड़े नाजुक परिवर्तन ह...
अग्निपथ योजना – दूरदर्शी एवं क्रांतिकारी योजना

अग्निपथ योजना – दूरदर्शी एवं क्रांतिकारी योजना

Current Affaires, TOP STORIES, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, विश्लेषण
अग्निपथ योजना – दूरदर्शी एवं क्रांतिकारी योजना युवाओं को मिलेंगे बेहतर अवसर व अनेक लाभ मृत्युंजय दीक्षित रक्षा मंत्रालय द्वारा अग्निपथ योजना की घोषणा के साथ ही बिहार सहित देश के कई राज्यों में इस योजना का हिंसक विरोध प्रारम्भ हो गया जो प्रथम दृष्टया सुनियोजित और एक बड़े षड़यंत्र का हिस्सा प्रतीत हो रहा है, विगत दो तीन सप्ताह से नूपुर शर्मा के बयान को लेकर जिस प्रकार हिंसा की गयी, फिर राहुल गाँधी की प्रवर्तन निदेशालय में पेशी को लेकर कांग्रेस ने हिंसक प्रदर्शन किए वर्तमान अग्निपथ विरोधी हिंसा भी उसी पुस्तक का एक अन्य अध्याय लग रही है। भाजपा और विशेषकर मोदी विरोधी राजनैतिक दल जिस प्रकार चिड़िया उड़ का खेल खेल रहे हैं तथा छात्रों को भड़का रहे हैं वह किसी देशद्रोह से कम नहीं है। वास्तविकता यह है कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत जिन अग्निवीरों की भर्ती होगी उनमें से 25 प्रतिशत तो सेना में ही आगे बढ़ ज...
योग से संभव है संतुलित एवं स्वस्थ जीवन

योग से संभव है संतुलित एवं स्वस्थ जीवन

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राज्य
योग से संभव है संतुलित एवं स्वस्थ जीवन  - ललित गर्ग - भारतीय योग एवं ध्यान के माध्यम से भारत दुनिया में गुरु का दर्जा एवं एक अनूठी पहचान हासिल करने में सफल हो रहा है। इसीलिये समूची दुनिया के लिये अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वीकार्य हुआ है। आज हर व्यक्ति एवं परिवार अपने दैनिक जीवन में अत्यधिक तनाव/दबाव महसूस कर रहा है। हर आदमी संदेह, अंतर्द्वंद्व और मानसिक उथल-पुथल की जिंदगी जी रहा है। मनुष्य के सम्मुख जीवन का संकट खड़ा है। मानसिक संतुलन अस्त-व्यस्त हो रहा है। मानसिक संतुलन का अर्थ है विभिन्न परिस्थितियों में तालमेल स्थापित करना, जिसका सशक्त एवं प्रभावी माध्यम योग ही है। योग एक ऐसी तकनीक है, एक विज्ञान है जो हमारे शरीर, मन, विचार एवं आत्मा को स्वस्थ करती है। यह हमारे तनाव एवं कुंठा को दूर करती है। जब हम योग करते हैं, श्वासों पर ध्यान केन्द्रित करते हैं, प्राणायाम और कसरत क...
वैधव्य के त्रासदीपूर्ण जीवन का कलंक मिटें

वैधव्य के त्रासदीपूर्ण जीवन का कलंक मिटें

BREAKING NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण, सामाजिक
वैधव्य के त्रासदीपूर्ण जीवन का कलंक मिटें - ललित गर्ग - किसी भी समाज में वैवाहिक जीवन साथी विशेषतः पति की मृत्यु हो जाने के बाद पत्नी की हालात काफी चिंताजनक हो जाती हैं। एक शादीशुदा महिला ने जो सपने शादी से पहले अपनी आने वाली जिंदगी के लिए देखे होते हैं, वो सब टूट जाते हैं। यही नहीं, आज भी हमारा समाज विधावाओं को उस नजर से नहीं देखता है, जिसकी वो असल में हकदार हैं। इससे उत्पन्न पारिवारिक, सामाजिक, वित्तीय और आर्थिक समस्याएं तो कई बार इतनी बड़ी हो जाती हैं कि उनका समाधान बहुत मुश्किल नजर आता है। ऐसे में इस समाज की जिम्मेदारी बनती है कि विधवाओं को भी बाकी सामान्य लोगों की तरह सम्मानजनक जीवन जीने का दर्जा मिले। इस दृष्टि से विश्वस्तर पर हर साल 23 जून को अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाता है। दरअसल, सभी उम्र, क्षेत्र और संस्कृति की विधावाओं की स्थिति को विशेष पहचान दिलाने के लिए 23 जून 201...
हिंसा से क्या हासिल होगा?

हिंसा से क्या हासिल होगा?

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
हिंसा से क्या हासिल होगा? *रजनीश कपूर पिछले कुछ दिनों से केंद्र सरकार की सैन्य बलों में भर्ती की नयी योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ देश भर से विरोध-प्रदर्शन की खबरें आ रहीं हैं। युवाओं में इस योजना को लेकर काफ़ी आक्रोश है। पक्ष हो या विपक्ष सभी दलों के नेता युवाओं से शांतिपूर्ण ढंग से अपने विरोध को ज़ाहिर करने की अपील कर रहे हैं। परंतु हिंसा और सरकारी संपत्ति का नुक़सान रुक नहीं रहा। तमाम टीवी चैनलों पर भी इसी मुद्दे को लेकर तीखी बहस जारी है। सरकारी पक्ष के लोग इस योजना के फ़ायदे गिनाते हुए नहीं थक रहे। वहीं इस योजना के विरोधी इस योजना को घातक बता कर सरकार की आलोचना करने मेन जुटे हैं। इन विरोधों के बीच रक्षा मंत्रालय द्वारा यह घोषणा भी की गई कि अग्निपथ योजना वापिस नहीं ली जाएगी। इस घोषणा ने जहां आग में घी डालने का काम किया है, वहीं इससे मोदी सरकार के इस फ़ैसले पर अड़े रहने का भी संकेत ...
डीआरडीओ द्वारा प्रौद्योगिकी विकास के लिए दिये जाने वाले अनुदान में पाँच गुनी वृद्धि

डीआरडीओ द्वारा प्रौद्योगिकी विकास के लिए दिये जाने वाले अनुदान में पाँच गुनी वृद्धि

addtop, BREAKING NEWS, Current Affaires, TOP STORIES, राष्ट्रीय
डीआरडीओ द्वारा प्रौद्योगिकी विकास के लिए दिये जाने वाले अनुदान में पाँच गुनी वृद्धि नई दिल्ली, 08 जून (इंडिया साइंस वायर): रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना (टीडीएफ) के अंतर्गत प्रदान किया जाने वाला अनुदान बढ़ाकर पाँच गुना कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाले 10 करोड़ रुपये की अनुदान राशि बढ़कर अब 50 करोड़ रुपये प्रति परियोजना कर दी गई है। प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना का उद्देश्य रक्षा अनुप्रयोगों के लिए अत्याधुनिक स्वदेशी प्रणालियों का निर्माण और रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है। यह कार्यक्रम डीआरडीओ द्वारा कार्यान्वयित किया जा रहा है, जो थलसेना, नौसेना, वायुसेना और डीआरडीओ की आवश्यकताओं को पूरा करता है। रक्षा मंत्रालय का यह कार्यक्र...