Shadow

TOP STORIES

रियर एडमिरल अतुल आनंद ने कर्नाटक नौसेना क्षेत्र (एफओके) के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग का कार्यभार संभाला

रियर एडमिरल अतुल आनंद ने कर्नाटक नौसेना क्षेत्र (एफओके) के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग का कार्यभार संभाला

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
रियर एडमिरल अतुल आनंद, वीएसएम ने 20 दिसम्‍बर, 2021 को कर्नाटक नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग का कार्यभार संभाला। कर्नाटक नौसना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग सभी प्रतिष्‍ठानों तथा करवार नेवल बेस स्थित जहाजों और पन्डुबियों सहित कारवार की यूनिटों के ऑपरेशन और प्रशासन के लिए फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के प्रति उत्‍तरदायी होते हैं। रियर एडमिरल आंनद 1 जनवरी, 1988 को भारतीय नौसेना की एग्जीक्यूटिव शाखा में कमिशन किए गए। वह राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला, डिफेंस सर्विसेज़ कमांड तथा स्‍टॉफ कॉलेज, मीरपुर (बांग्लादेश) और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्‍ली के विद्यार्थी रहे हैं। उन्‍होंने अमरीका के हवाई स्थित एशिया पैसिफिक सेंटर फॉर सिक्योरिटी स्‍टडीज में प्रतिष्ठित एडवांस सिक्‍योरिटी को-ऑपरेशन कोर्स भी किया है। उनकी शैक्षिणक योग्‍यताओं में एमफिल, डिफेंस और स्‍ट्रेटेजिक में एमएससी, डिफे...
प्रधानमंत्री ने अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन का उद्घाटन किया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, धर्म, राज्य, संस्कृति और अध्यात्म, सामाजिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने प्राचीन शहर वाराणसी में हाल के घटनाक्रमों के बारे में चर्चा की। उन्होंने अपने वक्तव्य को दोहराया कि काशी का विकास पूरे देश का रोडमैप हो सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में ज़्यादातर शहर पारंपरिक शहर ही हैं, पारंपरिक तरीके से ही विकसित हुए हैं। आधुनिकीकरण के इस दौर में हमारे इन शहरों की प्राचीनता की भी उतनी ही अहमियत है। उन्होंने कहा कि ये शहर हमें विरासत और स्थानीय कौशल को संरक्षित करना सिखा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि मौजूदा संरचनाओं को नष्ट करना कोई समाधान नहीं है, बल्कि कायाकल्प और संरक्षण पर जोर ...
ढाका का ऐतिहासिक रमना काली मंदिर भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच आध्यात्मिक व सांस्कृतिक बंधन का एक प्रतीक है: राष्ट्रपति कोविन्द

ढाका का ऐतिहासिक रमना काली मंदिर भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच आध्यात्मिक व सांस्कृतिक बंधन का एक प्रतीक है: राष्ट्रपति कोविन्द

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, संस्कृति और अध्यात्म, सामाजिक
भारत के राष्ट्रपतिश्री रामनाथ कोविन्द अपनी बांग्लादेश यात्रा के अंतिम दिन (17 दिसंबर, 2021) कोढाका में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों के स्वागत समारोह में शामिल हुए।बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त श्री विक्रम कुमार दुरईस्वामी ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की। इस कार्यक्रम के अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने बताया कि इससे ठीक पहले उन्हें ढाका में नवीनीकृत ऐतिहासिक रमना काली मंदिर का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि बांग्लादेश और भारत की सरकार व लोगों ने उस मंदिर के फिर से निर्माण करने में सहायता की, जिसे मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तानी सेना ने ध्वस्त कर दिया था। हमलावर बलों ने बड़ी संख्या में लोगों की हत्या की थी। उन्होंने आगे कहा कि यह मंदिर भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच आध्यात्मिक व सांस्कृतिक बंधन का एक प्रतीक है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीयो...
उपराष्ट्रपति ने 2025 तक टीबी को खत्म करने के लिए जन आंदोलन का आह्वान किया

उपराष्ट्रपति ने 2025 तक टीबी को खत्म करने के लिए जन आंदोलन का आह्वान किया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
उपराष्ट्रपति, श्री एम. वेंकैया नायडु  ने 2025 तक 'टीबी मुक्त भारत' अभियान में लोगों को 'प्रमुख भागीदार' बनाने का आज आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा, "टीबी को पूरी तरह खत्म करने के लिए समाज का जुड़ाव किसी भी अन्य बीमारी के मुकाबले कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है", उन्होंने जोर देकर कहा। यह देखते हुए कि समाज के कमजोर वर्गों पर तपेदिक का प्रभाव कहीं ज्यादा पड़ता है, उन्होंने टीबी उन्मूलन के लिये बड़े पैमाने पर संसाधनों का इस्तेमाल करने और अलग अलग क्षेत्रों से आगे आने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि टीबी को पूरी तरह खत्म करने के लक्ष्य को तभी हासिल किया जा सकता है जब इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाये और सभी स्तरों पर जन प्रतिनिधियों से 'जन आंदोलन' में लोगों को शामिल करने के लिये आगे आने का आह्वान किया जाये। उन्होंने कहा कि 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए 'टीम इंडिया' की भावना को अपना...
प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन में किसानों को संबोधित किया

प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन में किसानों को संबोधित किया

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, आर्थिक, राष्ट्रीय, समाचार
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्राकृतिक खेती विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन में किसानों को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह, श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, गुजरात के राज्यपाल, गुजरात और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री उपस्थित थे। किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब आज़ादी के 100वें वर्ष तक का जो हमारा सफर है, वो नई आवश्यकताओं, नई चुनौतियों के अनुसार अपनी खेती को ढालने का है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 6-7 साल में बीज से लेकर बाज़ार तक, किसान की आय को बढ़ाने के लिए एक के बाद एक अनेक कदम उठाए गए हैं। मिट्टी की जांच से लेकर सैकड़ों नए बीज तक, पीएम किसान सम्मान निधि से लेकर लागत का डेढ़ गुणा एमएसपी तक, सिंचाई के सशक्त नेटवर्क से लेकर किसान रेल तक, अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने इस आयोजन से जुड़े सभी किसानों को बधाई दी। हरित क्...
भारत और वियतनाम ने डिजिटल मीडिया में साझेदारी के लिये प्रतिबद्धता-पत्र पर हस्ताक्षर किये

भारत और वियतनाम ने डिजिटल मीडिया में साझेदारी के लिये प्रतिबद्धता-पत्र पर हस्ताक्षर किये

BREAKING NEWS, TOP STORIES, आर्थिक, राष्ट्रीय
सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आज वियतनाम के सूचना एवं संचार मंत्री श्री गुयेन मान हंग के साथ एक प्रतिबद्धता-पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किये। इसके तहत दोनों देशों के बीच डिजिटल मीडिया के क्षेत्रों में सहयोग किया जायेगा तथा भारत और वियतनाम के बीच साझेदारी को मजबूत बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। एलओआई में प्रावधान किया गया है कि डिजिटल मीडिया तथा सोशल नेटवर्क के सम्बंध में नियामक ढांचा तथा नीतियां तैयार करने में सूचना और अनुभवों को साझा किया जायेगा। इसके अलावा दोनों देशों के मीडिया प्रोफेशनलों के क्षमता निर्माण तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जायेंगे। भारत और वियतनाम के प्रगाढ़ सम्बंधों की झलक श्री ठाकुर के आवास पर दोनों मंत्रियों के बीच होने वाली चर्चा में नजर आई। श्री अनुराग ठाकुर ने जोर देकर कहा कि माननीय राष्ट्रपति और भारत के माननीय प्रधानमंत्री की वियतनाम की हाल की यात्रा...
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति पर अत्याचार के खिलाफ राष्ट्रीय हेल्पलाइन – 14566 की शुरूआत

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति पर अत्याचार के खिलाफ राष्ट्रीय हेल्पलाइन – 14566 की शुरूआत

BREAKING NEWS, TOP STORIES, समाचार, सामाजिक
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने अत्याचार के खिलाफ एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन (एनएचएए) की शुरूआत की है। यह हेल्पलाइन हिंदी, अंग्रेजी और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की क्षेत्रीय भाषाओं में पूरे देश में टोल-फ्री नंबर "14566" पर 24 घंटे उपलब्ध है। पहुंचने का तरीका इस हेल्पलाइन तक पूरे देश में किसी भी दूरसंचार ऑपरेटर के मोबाइल या लैंड लाइन नंबर के माध्यम से वॉयस कॉल/ वीओआइपी द्वारा पहुंचा जा सकता है। यह वेब आधारित सेल्फ सर्विस पोर्टल के रूप में भी उपलब्ध है। मुख्य उद्देश्य यह अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 और नागरिक अधिकार संरक्षण (पीसीआर) अधिनियम, 1955 के विभिन्न प्रावधानों के बारे में सूचित करता है, जागरूकता उत्पन्न करना है,जिनका उद्देश्य भेदभाव को समाप्त करना और सभी लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है।हेल्पलाइन यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकी के रूप में पंजीक...
प्रधानमंत्री ने वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार, संस्कृति और अध्यात्म, सामाजिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया। उन्होंने काशी के काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना की।  प्रधानमंत्री ने पावन गंगा नदी में पवित्र स्नान भी किया। 'नगर कोतवाल' (भगवान काल भैरव) के चरणों में प्रणाम के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके आशीर्वाद के बिना कुछ विशेष नहीं होता है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिए भगवान का आशीर्वाद मांगा। प्रधानमंत्री ने पुराणों का हवाला दिया, जो कहते हैं कि जैसे ही कोई काशी में प्रवेश करता है, वह सभी बंधनों से मुक्त हो जाता है। "भगवान विश्वेश्वर का आशीर्वाद, एक अलौकिक ऊर्जा हमारे यहां आते ही हमारी अंतर-आत्मा को जागृत कर देता है"। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ धाम का यह पूरा नया परिसर एक भव्य भवन भर नहीं है। यह हमारे भारत की सनातन संस्कृति का प्रतीक है। यह हमारी ...
जनरल रावत एक असाधारण सेनानायक थे और उनके निधन से रिक्त हुए स्थान को भरा नहीं जा सकता: राष्ट्रपति कोविन्द

जनरल रावत एक असाधारण सेनानायक थे और उनके निधन से रिक्त हुए स्थान को भरा नहीं जा सकता: राष्ट्रपति कोविन्द

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने कहा है कि जनरल बिपिन रावत एक असाधारण सेनानायक थे, और उनकी मृत्यु एक ऐसा शून्य पैदा करती है जिसे भरा नहीं जा सकता।  राष्ट्रपति महोदय वे आज (11 दिसम्बर, 2021 को) देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड की समीक्षा के अवसर पर बोल रहे थे। राष्ट्रपति ने कहा कि हम आज यहां एकत्र हुए हैं जब देश को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के असामयिक निधन के सदमे से बाहर आना बाकी है। उत्तराखंड उनका घर था और उन्हें भारतीय सैन्य अकादमी में प्रशिक्षित किया गया था। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में उन्हें उनके असाधारण कौशल के लिए स्वॉर्ड ऑफ़ ऑनर से सम्मानित किया गया था। यदि यह दारुण त्रासदी न हुई होती तो वे कैडेटों के लिए खुशी और गर्व के साथ पासिंग आउट परेड को देखते हुए आज यहां हमारे बीच होते। राष्ट्रपति ने कहा कि जनरल रावत ने उस भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए...
भारतीय गणितज्ञ को मिला विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों का डीएसटी-आईसीटीपी-आईएमयू रामानुजन पुरस्कार

भारतीय गणितज्ञ को मिला विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों का डीएसटी-आईसीटीपी-आईएमयू रामानुजन पुरस्कार

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
कोलकाता स्थित भारतीय सांख्यिकी संस्थान में गणितज्ञ की प्रोफेसर नीना गुप्ता को एफाइन संयुक्त बीजगणितीय ज्यामिति और क्रमविनिमेय बीजगणित में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों का 2021 डीएसटी-आईसीटीपी-आईएमयू रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रोफेसर गुप्ता रामानुजन पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीसरी महिला हैं। पहली बार 2005 में यह पुरस्कार प्रदान किया गया था। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) और गणितीय संघ (आईएमयू) के साथ अब्दुस सलाम इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स (आईसीटीपी) द्वारा यह पुरस्कार संयुक्त रूप से प्रदान किया जाता है। रामानुजन पुरस्कार हर साल एक प्रख्यात गणितज्ञ को दिया जाता है, जिनकी उम्र पुरस्कार दिए जाने वाले वर्ष के 31 दिसंबर को 45 वर्ष से कम हो और जिन्होंने विकासशील देशों में उत्कृष्ट शोध कार्य किया है। पुरस्कार ...