Shadow

TOP STORIES

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ग्राहक आधार ने 5 करोड़ के आंकड़े को पार किया

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ग्राहक आधार ने 5 करोड़ के आंकड़े को पार किया

BREAKING NEWS, TOP STORIES, आर्थिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) को इसके शुभारंभ के समय देश में वित्तीय समावेशन की सबसे बड़ी पहल कहा था। यह एक ‘डिजिटल-फर्स्ट बैंक’ है, जिसे भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय के तहत भारतीय डाक के व्यापक भौतिक वितरण नेटवर्क की पटरियों पर स्‍थापित किया गया है। इसने अपनी स्थापना से ही डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से अपने वित्तीय समावेशन लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में प्रमुख उपलब्धि की घोषणा की है। आज आईपीपीबी ने यह घोषणा की है कि उसने अपने तीन वर्ष के संचालन में पांच करोड़ ग्राहक आधार के स्‍तर को पार कर लिया है और वह देश में तेजी से बढ़ते हुए डिजिटल भुगतान बैंकों में शामिल हो गया है। आईपीपीबी ने लगभग 1.47 लाख डोरस्टेप बैंकिंग सेवा प्रदाताओं की मदद से 1.36 लाख डाकघरों में (इनमें से 1.20 लाख ग्रामीण डाकघरों में) डिजिटल और पेपरलेस मोड में ये पांच करोड...
सूर्य नमस्कार के लिए दुनिया में जुटे एक करोड़ से अधिक लोग

सूर्य नमस्कार के लिए दुनिया में जुटे एक करोड़ से अधिक लोग

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित पहला वैश्विक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम शुक्रवार को देश-दुनिया में खूब उत्साह के साथ मनाया गया। तन-मन को स्वस्थ रखने और कोविड काल में खुद को सुरक्षित रखने के लिए देश-विदेश के एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोविड नियमों का पालन करते हुए अपने अपने स्थानों पर सूर्य नमस्कार किया। भारत में कार्यक्रम की शुरूआत केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल और केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई ने वर्चुअल तरीके से की। इस मौके पर बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, श्री श्री रविशंकर, सद्गुरु जग्गी वासुदेव और देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियां जुड़ीं। सुबह 7 से 8 बजे तक दूरदर्शन पर इसका सीधा प्रसारण हुआ। भारत, इटली, अमेरिका, सिंगापुर, श्रीलंका और जापान जैसे अनेकों देशों में शुक्रवार को सूर्य नमस्कार के साथ दिन की शुरूआत हुई। इस दौरान केंद्रीय आयुष मं...
प्रधानमंत्री ने टीकाकरण अभियान के 1 वर्ष पूरे होने पर टीकाकरण अभियान से जुड़े लोगों को नमन किया

प्रधानमंत्री ने टीकाकरण अभियान के 1 वर्ष पूरे होने पर टीकाकरण अभियान से जुड़े लोगों को नमन किया

BREAKING NEWS, TOP STORIES, सामाजिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने टीकाकरण अभियान के 1 वर्ष पूरे होने पर टीकाकरण अभियान से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को नमन किया है। प्रधानमंत्री ने टीकाकरण अभियान में डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका की सराहना की है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के टीकाकरण कार्यक्रम ने कोविड-19 की स्थिति से निपटने में काफी ताकत बढ़ाई है। MyGovIndia के एक ट्वीट के उत्तर में, प्रधानमंत्री ने ट्वीट की एक श्रृंखला में कहा; "आज हम टीकाकरण अभियान का #1 वर्ष पूरा कर रहे हैं। मैं टीकाकरण अभियान से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को नमन करता हूं। हमारे टीकाकरण कार्यक्रम ने कोविड-19 से निपटने में काफी ताकत बढ़ा दी है। इसने जीवन को बचाने के साथ-साथ आजीविका की रक्षा की है। साथ ही, हमारे डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका असाधारण है। जब हम दूर-दराज के इलाकों में लोगों का टीकाकरण करते हुए...
डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारत के राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ पर कोविड-19 वैक्सीन पर स्मारक डाक टिकट जारी किया

डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारत के राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ पर कोविड-19 वैक्सीन पर स्मारक डाक टिकट जारी किया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज भारत के राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार और केंद्रीय संचार राज्य मंत्री श्री देवुसिंह चौहान के साथ कोविड-19 वैक्सीन पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। स्मारक डाक टिकट के डिज़ाइन में एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता को कोविड-19 वैक्सीन के साथ एक वरिष्ठ नागरिक को टीका लगाते हुए दिखाया गया है, इसमें 'कोवैक्सीन' शीशी की छवि भी है। यह डाक टिकट देश भर में हमारे अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्यकर्मियों और वैज्ञानिक समुदाय द्वारा लोगों को कोविड महामारी से बचाने के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य को दर्शाता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने इस अवसर पर कहा कि यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि दुनिया के सबसे ...
डीआरडीओ ने मानव संचालित एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का अंतिम सफल परीक्षण किया

डीआरडीओ ने मानव संचालित एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का अंतिम सफल परीक्षण किया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 11 जनवरी 2022 को मानव संचालित एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) का अंतिम सफल परीक्षण किया। स्वदेश में विकसित यह टैंक रोधी मिसाइल कम भार वाली, दागो और भूल जाओ मिसाइल है, क्‍योंकि इसे दागे जाने के बाद पुनः निर्देशित करने की आवश्यकता नहीं पड़ती और फिर धुआं भी नहीं निकलता। इस मिसाइल को थर्मल साइट के साथ एकीकृत मानव संचालित लॉन्चर से दागा गया। मिसाइल ने निर्धारित लक्ष्य पर हमला किया तथा उसे नष्ट कर दिया। परीक्षण के दौरान अंतिम वृत्तांत को कैमरे में कैद किया गया और मिसाइल ने अपनी क्षमताओं को पुष्ट करते हुए सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।   वर्तमान परीक्षण में इसको न्यूनतम सीमा तक सिलसिलेवार कार्य-प्रदर्शन में सिद्धस्त प्रदर्शित करना था। इस मिशन के दौरान सभी उद्देश्यों को पूरा किया गया। मिसाइल ने ऑन-बोर्ड नियंत्रण और मार्ग...
दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तरों को बंद करने का आदेश

दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तरों को बंद करने का आदेश

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संकट को ध्यान में रखते हुए सख्ती बढ़ाई गई है. अब दिल्ली के सभी प्राइवेट दफ्तर पूरी तरह बंद करने का आदेश आया है. सभी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम (WFH) करेंगे. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने यह आदेश दिया है. अभी प्राइवेट दफ़्तर 50% क्षमता पर चल रहे थे और 50 फीसदी स्टाफ ऑफिस जाता था. DDMA ने और सख्त पाबंदियां भी लागू की हैं. आदेश के तहत दिल्ली में सभी रेस्टोरेंट और बार भी बंद किए गए हैं. अब रेस्टोरेंट से फूड आइटम की होम डिलीवरी और टेकअवे की सुविधा रहेगी. अबतक रेस्टोरेंट और बार भी 50% क्षमता के साथ खुले हुए थे. दफ्तरों की बात करें तो सिर्फ Exempted Category/Essential Services के प्राइवेट दफ्तरों को इस नियम से छूट होगी. दिल्ली में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए पहले ही काफी सख्ती की गई है. इसमें नाइट कर्फ्यू के बाद वीकेंड कर्फ्यू भी लगाया गया था. लेकिन इ...
वर्ष 2021 भारतीय रेलवे के लिए ‘प्रमुख परिवर्तन का वर्ष’ रहा है

वर्ष 2021 भारतीय रेलवे के लिए ‘प्रमुख परिवर्तन का वर्ष’ रहा है

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, सामाजिक
1. सुरक्षा में वृद्धि अप्रैल 2019 से किसी यात्री की मृत्यु नहीं 2020-21 के दौरान 14 और 2019-20 के दौरान 48 की तुलना में इसी अवधि में (30.12.2021 तक) कुल 22 आनुषंगिक दुर्घटनाएं हुईं। 2. माल लदान 2020-21 में 870.41 मीट्रिक टन की तुलना में 2021-22 के दौरान 31.12.2021 तक 1029.94 मीट्रिक टन माल का लदान किया गया जो इसी अवधि के दौरान किए गए लदान के मामले में (+159.53 मीट्रिक टन) +18% अधिक है। वर्ष के पहले 8 महीनों में (सितंबर 20 से दिसंबर 21 तक संबंधित महीने में लगातार 16 महीने) में अब तक का सबसे अधिक लदान 1768 (93%) में से 1646 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें, 5626 (98%) में से सब-अर्बन-5528 और 3634 (44%) में से पैसेंजर-1599 ट्रेनें संचालित हो रही हैं। वर्तमान में, आरक्षित यात्रियों की बुकिंग 2019-20 से अधिक है 2021-22 (31.12.2021 तक) के दौरान मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों ...
भारत में शुरू हुआ 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन

भारत में शुरू हुआ 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय
आज से 15 से 18 साल के किशोरों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी. वैक्सीन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है. कैसे होगा रजिस्ट्रेशन? Cowin ऐप पर. इस ऐप के जरिए वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, स्कूल का आई कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी. कौन करवा सकता है रजिस्ट्रेशन? ऐसे सभी किशोर जो 2007 के पहले पैदा हुए हों. इसके लिए 1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के अध्यक्ष डॉ. आरएस शर्मा ने बताया था कि बच्चे अपने माता-पिता के मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. एक नंबर पर एक ही परिवार के 4 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो सकता है.ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ तो क्या? अगर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है तो ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं. डॉ. आरएस शर्मा के मुताबिक, बच्चे अपने माता-पिता के साथ जाकर वैक्सीनेशन सेंट...
भारत की अखंडता सुरक्षित है, तो इसके पीछे सिख गुरुओं की महान तपस्या: PM मोदी

भारत की अखंडता सुरक्षित है, तो इसके पीछे सिख गुरुओं की महान तपस्या: PM मोदी

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
गुजरात के कच्छ में स्थित गुरुद्वारा लखपत साहिब में आज गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर का दशकों पुराना इंतजार हमने खत्म किया. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस समारोह को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में अफगानिस्तान से सम्मान के साथ गुरुग्रंथ साहिब के स्वरूप भारत लाने में हम सफल रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका ने कुछ महीने पहले भारत को 150 से ज्यादा ऐतिहासिक अमानत लौटाईं. इसमें एक छोटी तलवार भी थी. जिस पर फारसी में गुरुगोबिंद सिंह जी का नाम लिखा है. इन चीजों को वापस लाने का सौभाग्य भी हमारी सरकार को मिला. पीएम ने कहा कि हमारे सिख गुरुओं ने भारतीय समाज का मनोबल बढ़ाया है. गुरुनानदेव जी और हमारे गुरुओं ने भारत की चेतना के साथ भारत को भी सुरिक्षत रखा. जब देश जात पात के नाम पर कमजोर पड़ रहा था, त...
प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत के विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ वार्तालाप किया

प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत के विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ वार्तालाप किया

BREAKING NEWS, TOP STORIES, आर्थिक, राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर उद्योग जगत के विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ वार्तालाप किया। आगामी केन्द्रीय बजट से पूर्व प्रधानमंत्री का उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ इस तरह का यह दूसरा वार्तालाप है। प्रधानमंत्री ने कोविड के खिलाफ लड़ाई के दौरान प्रदर्शित देश की अंतर्निहित शक्ति के संबंध में बातचीत करते हुए उद्योग जगत प्रमुखों को उनके सहयोगों और सुझावों के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें पीएलआई प्रोत्साहन जैसी नीतियों का पूर्ण उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश ओलंपिक में प्रमुख वरीयता प्राप्त करने की इच्छा रखता है, उसी तरह देश हमारे उद्योगों को हर क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष पांच में देखना चाहता है, और इसके लिए हमें सामूहिक रूप से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट सेक्टर को...