भाजपा का विजयी अभियान : सामान्य कार्यकर्ताओं को नेतृत्व की कमान
~कृष्णमुरारी त्रिपाठी अटलमध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की विजय पताका फहर चुकी है। जहां राजस्थान और छत्तीसगढ़ इन दोनों राज्यों में भाजपा ने कांग्रेस को पराजित कर सत्ता में अपनी वापसी की है। वहीं मध्यप्रदेश में 163 विधानसभा सीट के साथ ऐतिहासिक एवं प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार में पुनः वापसी हुई है। इन तीनों राज्यों में भाजपा द्वारा संगठनात्मक स्तर पर नेतृत्व को लेकर किए गए आमूलचूल परिवर्तनों ने एक बार फिर से सबको सोचने के लिए विवश कर दिया है। मीडिया और चर्चाओं में आगे चलने वाले चेहरों के स्थान पर ऐसे तीन चेहरे चुनकर आए जो सम्भावित दौड़ में नहीं माने जा रहे थे।मध्यप्रदेश में जहाँ डॉ.मोहन यादव को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया वहीं छ.ग. एवं राजस्थान में विष्णुदेव साय और भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री की कमान दी गई। नेतृत्व को लेकर हुए इन निर्णयों ने र...









