लगता है हम जल्द परास्त करेंगे कोरोना को
addtop, BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, राज्य, राष्ट्रीय, विश्लेषण, समाचार, सामाजिक
वैश्विक महामारी कोरोना से पराजित होती दुनिया के सामने अचानक से एक उम्मीद की किरण दिखाई देने लगी है। ब्रिटेन की विश्व विख्यात ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी और रूप से वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस की वैक्सीन विकसित करने का लगभग एक ही साथ दावा किया है। इन दावों के बाद मानो पूरी दुनिया की जान में जान आ गई है। लगने लगा है कि पृथ्वी और मानवता पर आया संकट अब खत्म होने ही जा रहा है। आज संसार का हर मनुष्य बच्चा-बूढ़ा सभी कोरोना वायरस से भयभीत हैं ।
आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जिस वैक्सीन को ईजाद किया है उसे मनुष्यों के लिए सुरक्षित पाया गया है। ऐसा दावा किया गया है I यह सच में बेहद अहम खबर है। दरअसल इस वैक्सीन के किए गए परीक्षणों से इंसान में वायरस से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बहुत बढ़ जाती है। नामुराद कोरोना वायरस तो कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वालों पर सीधा ही प्रहार करता है। इस वायरस के फैलने के बाद से ही तम...









