हिन्दुत्व की स्थापना और शुक्रिया मोदी भाईजान !
असंभव हो रहा संभव !!मृत्युंजय दीक्षित500 वर्षों के अथक संघर्ष के पश्चात अयोध्या में प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर दिव्य एवं भव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ ही उसके गर्भगृह में प्रभु श्रीरामललाकी प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अवसर भी अब आ पहुँचा है। संपूर्ण विश्व में सनातनी आनंद सागर में गोते लगा रहे हैं और 22 जनवरी को भव्य दीपावली मनाने के लिए एकरस हो रहे हैं। प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के प्रति उत्साह चरम पर है और बाजारों में उसी प्रकार खरीदारी हो रही है जिस प्रकार पंच दिवसीय पर्व दीपावली पर होती है।जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व अपना 11 दिन का कठिन व्रत, अनुष्ठान प्रारंभ किया है और गीत- संगीत में रुचि रखने वाले कलाकारों को राम भजन गाने के लिए प्रेरित करने के साथ साथ उनके भजन भी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किए हैं पूरा वातावरण राममय हो गया है। धर्म जाति भाषा...








