Shadow

राष्ट्रीय

टीकाकरण कार्यक्रम अच्छे सार्वजनिक स्वास्थ्य की आधारशिला है

टीकाकरण कार्यक्रम अच्छे सार्वजनिक स्वास्थ्य की आधारशिला है

Current Affaires, राष्ट्रीय, सामाजिक
टीकाकरण कार्यक्रम अच्छे सार्वजनिक स्वास्थ्य की आधारशिला है -सत्यवान 'सौरभ' टीका एक ऐसी जैविक तैयारी है जो किसी विशेष बीमारी के प्रति प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करती है। एक टीके में आमतौर पर एक एजेंट होता है जो रोग पैदा करने वाले सूक्ष्मजीव जैसा दिखता है, और अक्सर सूक्ष्म जीव के कमजोर या मारे गए रूपों, इसके विषाक्त पदार्थों या इसकी सतह प्रोटीन में से एक से बना होता है। टीके प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए एक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की तरह हैं। वे रोग के लक्षणों को उजागर किए बिना शरीर को रोग से लड़ने के लिए तैयार करते हैं। टीकाकरण हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को नई बीमारियों को पहचानने का तरीका सिखाने का काम करता है। हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं से बनी होती है। ये कोशिकाएं आक्रमणकारियों से हमारी रक्षा करती हैं और हानिकारक रोगजनकों को हटाती हैं। टिके एंटीबॉडी का उत्पादन करत...
Winter pollution levels and trends point to a national air quality crisis

Winter pollution levels and trends point to a national air quality crisis

Current Affaires, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
Winter pollution levels and trends point to a national air quality crisis, says CSE’s latest analysis Analysis contains detailed assessment of all regions – north, south, east, west, central and northeast Bihar and Delhi-NCR top the pollution charts. The eastern region, dominated by the newly monitored towns of Bihar, records particulate pollution higher than the corresponding average of north India during winter. Smaller towns and cities of Bihar more polluted than most cities of north India Among NCR cities, Ghaziabad was the worst hit. Aizawl and Shillong the least polluted cities in the country Cities of north-eastern region have the lowest particulate level among all regions. But its key cities have experienced sharp spike during winter. This national crisis requires urgent and tim...
भारत के कृषि प्रधान राज्यों में भूजल प्रदूषण की समस्या

भारत के कृषि प्रधान राज्यों में भूजल प्रदूषण की समस्या

Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, राज्य, राष्ट्रीय, विश्लेषण
भारत के कृषि प्रधान राज्यों में भूजल प्रदूषण की समस्या --सत्यवान 'सौरभ' भूजल प्रदूषित तब होता है जब मानव निर्मित उत्पाद जैसे गैसोलीन, तेल, सड़क लवण और रसायन भूजल में मिल जाते हैं और इसे मानव उपयोग के लिए असुरक्षित और अनुपयुक्त बना देते हैं। भूमि की सतह से प्रदूषित सामग्री मिट्टी के माध्यम से आगे बढ़ सकती है और भूजल में घुल सकती है। . उदाहरण के लिए, कीटनाशक और उर्वरक समय के साथ भूजल आपूर्ति में अपना रास्ता बना लेते हैं जैसा कि भारत के कई कृषि प्रधान राज्यों में देखा गया है। डीडीटी, बीएचसी, कार्बामेट, एंडोसल्फान आदि भारत में उपयोग किए जाने वाले सबसे आम कीटनाशक हैं। लेकिन, कीटनाशक और उर्वरक प्रदूषण के लिए भूजल की भेद्यता मिट्टी की बनावट, उर्वरक और कीटनाशक के उपयोग के पैटर्न, उनके क्षरण उत्पादों और मिट्टी में कुल कार्बनिक पदार्थों द्वारा नियंत्रित होती है। जल संसाधन मंत्रालय द्वारा कि...
भारत के हित और पड़ोसियों के साथ संपर्क

भारत के हित और पड़ोसियों के साथ संपर्क

Current Affaires, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय, सामाजिक
भारत के हित और पड़ोसियों के साथ संपर्क-प्रियंका 'सौरभ' शीत युद्ध के दौरान रणनीतिक अलगाव, उपेक्षा की नीति और किसी भी गुट में न शामिल होने की घोषणा के बाद भारत की क्षेत्रीय नीति सीमा पार संबंधों को मजबूत करने की दिशा में स्थानांतरित हो गई। भारत ने अपनी प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए नई पाइपलाइन बिछाने, बिजली नेटवर्क का निर्माण, बंदरगाह, रेल और हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे का उन्नयन, और लोगों से लोगों के आदान-प्रदान को मजबूत करना अपनी नीतियों में शामिल किया। भारत के सामरिक और आर्थिक हितों के लिए पड़ोसियों के साथ क्षेत्रीय संपर्क का महत्व भारत ने अच्छी तरह समझा। मगर कनेक्टिविटी की इस नीति के साथ दशकों के भू-रणनीतिक विचलन, राजनीतिक राष्ट्रवाद और आर्थिक संरक्षणवाद को भी हमने अपने सामने पाया। नई कनेक्टिविटी नीति से चीन ने भारत को चुनौती मानाऔर अपनी  भू-रणनीतिक प्रतिक्रिया से उपमहाद्वीप म...
सशक्त लोकतंत्र के लिये सशक्त विपक्ष जरूरी

सशक्त लोकतंत्र के लिये सशक्त विपक्ष जरूरी

BREAKING NEWS, Current Affaires, TOP STORIES, राज्य, राष्ट्रीय
सशक्त लोकतंत्र के लिये सशक्त विपक्ष जरूरी ललित गर्ग उत्तरप्रदेश सहित पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों परिणामों के बाद एक बात विशेष रूप से उभर कर सामने आयी है कि सशक्त लोकतंत्र के लिये सशक्त विपक्ष बहुत जरूरी है। पंजाब में दिल्ली की ही भांति आम आदमी पार्टी की जो आंधी चली और नगण्य विपक्ष के रूप में आप की सरकार बनने जा रही है, उस तरह की सरकारें बनना एवं प्रचंड बहुमत मिलना लोकतंत्र के लिये गंभीर खतरा है। देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाये रखना है तो जितना आवश्यक सत्ता धारी दल का स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाना है, उतना ही आवश्यक है सशक्त विपक्ष का होना ताकि सरकार के कामों पर निगरानी रखी जा सके एवं उसकी गलत नीतियों का विरोध किया जा सके। मजबूत विपक्ष होने से ही सत्तारूढ़ दल भी अपने कार्यों को मर्यादा में रहते हुए जनता के हित में कार्य करता रहेगा अन्यथा सत्ताधारी पार्टी क...
जीत के नये मानक गढ़ती भाजपा

जीत के नये मानक गढ़ती भाजपा

BREAKING NEWS, Current Affaires, Today News, राज्य, राष्ट्रीय, सामाजिक
जीत के नये मानक गढ़ती भाजपा -ललित गर्ग - पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में स्पष्ट हो चुका है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में अपनी सरकारें बचाने में कामयाब रही है, बल्कि उसने अपने प्रभावी एवं चमत्कारी प्रदर्शन से जनता का दिल जीता है। लेकिन कांग्रेस पार्टी तो पांचों राज्यों में ही जर्जर एवं निस्तेज हुई है, बल्कि पंजाब में अपनी सरकार को बचाने में नाकाम रही है, आम आदमी पार्टी जैसे प्रांतीय दल ने उसे करारी मात दी है। वहां आप की आंधी चली है लेकिन कांग्रेस की उम्मीद का एकमात्र यह सहारा भी टूट गया। आप दिल्ली से निकलकर पहली बार पंजाब प्रांत में सरकार बनाएगी। इस लिहाज से पांच राज्यों में हुआ चुनाव आप के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुआ। भाजपा ने भी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की दशकों से चली आ रही परंपरा तोड़ दी है। इन दोनों राज्यों में पिछले कई दशकों से किसी भी ...
आपरेशन गंगा के उजालों पर कालिख न पोते

आपरेशन गंगा के उजालों पर कालिख न पोते

BREAKING NEWS, Current Affaires, Today News, राष्ट्रीय, सामाजिक
आपरेशन गंगा के उजालों पर कालिख न पोते -ललित गर्ग -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी भाजपा सरकार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उसके लिये सत्ता से ज्यादा महत्वपूर्ण जनता का हित एवं उसकी रक्षा है। उसने रूस एवं यूक्रेन बीच चल रहे घमासान युद्ध एवं आपदा में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सबसे बड़ी राहत की खबर है कि यूक्रेन के घमासान वाले शहर सूमी में फंसे करीब सात सौ भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने में उसे सफलता मिली है, इससे पूर्व सतरह हजार भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाया जा चुका है। आपरेशन गंगा के तहत चले इस अभियान में उसे यह अभूतपूर्व सफलता मिली है और वह भी तब, जब कई देशों ने अपने लोगों को वहां से निकालने के मामले में हाथ खड़े कर दिए थे। यह भारत की विदेश नीति, मोदी की अन्तर्राष्ट्रीय छवि एवं भारत की लगातार बढ़ती साख एवं शक्ति का परिणाम है। इसलिये आपरेशन...
तो क्या आधी दुनिया को मिला पाया बोर्ड रूम में वाजिब हक

तो क्या आधी दुनिया को मिला पाया बोर्ड रूम में वाजिब हक

BREAKING NEWS, Current Affaires, राष्ट्रीय, सामाजिक
तो क्या आधी दुनिया को मिला पाया बोर्ड रूम में वाजिब हक पिछली 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के मौके पर आधी दुनिया के अपने हिस्से के आसमान को छूने को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आईं। इन्हें देख-पढ़कर सुखद अनुभूति हुई। पर यह पक्ष शायद ठीक से सामने नहीं आया कि आधी दुनिया कॉरपोरेट संसार में भी शिखर के पदों पर पहुंच रही है। सरकारी क्षेत्र के उपक्रम हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड(एचपीसीएल) में निशि वासुदेवा की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक तथा ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) में अलका मित्तल का अंतरिम चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया जाना इस तरफ इशारा कर रहा है कि अब महिलाओं को विशाल सरकारी नवरत्न कहे जाने वाले प्रतिष्ठित उपक्रमों के सबसे ऊंचे पायदान पर काम करने का मौका मिल रहा है। यह पहली बार हुआ है कि किसी महिला को देश की सबसे बड़ी तेल और गैस उत्पादक कंपनी का प्रमुख बनाया गय...
क्रांतिकारी व आमूलचूल बदलाव लाने वाले हैं विधानसभा चुनावों के परिणाम – अनुज अग्रवाल

क्रांतिकारी व आमूलचूल बदलाव लाने वाले हैं विधानसभा चुनावों के परिणाम – अनुज अग्रवाल

BREAKING NEWS, Current Affaires, राष्ट्रीय, सामाजिक
छद्म हिंदुत्ववादियों, पत्तलकारों, कुबुद्धिजीवियों और अल्पसंख्यकवाद व जाति की राजनीति करने वाले दलों के प्रपंच और षड्यंत्रों को धता बताकर अंतत पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों में सनातन संस्कृति, राष्ट्रवाद, हिंदुत्व , डबल इंजन की सरकार, लाभार्थी जाति के समर्थन और विकास के एजेंडे पर काम कर रही भाजपा चार राज्यों में फिर से अपनी सरकार बनाने में सफल हो गयी है तो दूसरी ओर सत्तारूढ़ कांग्रेस की अंतर्कलह , कुशासन , अकाली दल के सिरमौर बादल परिवार के भ्रष्टाचार से तंग, भाजपा के देर से सक्रिय होने के कारण व किसान आंदोलन और खालिस्तान आंदोलन व मुफ्त योजनाओं के लालच में पंजाब की जनता नए चेहरों वाली आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से सरकार की डोर थमा बैठी। सन 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए लिटमस टेस्ट माने जाने वाले इन चुनावों के परिणामों ने कोरोना संकट के कारण अतिशय दबाव व चुनौती झेल रही केंद्र में...
रूस.यूक्रेन युद्ध के भारत पर परिणाम

रूस.यूक्रेन युद्ध के भारत पर परिणाम

BREAKING NEWS, Current Affaires, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, विश्लेषण, सामाजिक
रूस.यूक्रेन युद्ध के भारत पर परिणाम विनीत नारायण पूरी दुनिया यूक्रेन रूस के युद्ध को लेकर बेचैन है। भारत की बड़ी चिंता उन विद्यार्थियों को लेकर है जो यूक्रेन में अभी फँसे हुए हैं। जो विद्यार्थी जोखिम उठा करए तकलीफ़ सहकरए भूखे प्यासे रह कर यूक्रेन की सीमाओं को पार कर पा रहे हैंए उन्हें ही भारत लाने का काम भारत सरकार कर रही है। पर जो युद्धग्रस्त यूक्रेन के शहरों में फँसे हैंए ख़ासकर वो जो सीमा से कई सौ किलोमीटर दूर हैंए उनकी हालात बहुत नाज़ुक है। वे बार.बार सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें जल्दी से जल्दी वहाँ से सुरक्षित निकाला जाए अन्यथा वे ज़िंदा नहीं बचेंगे। चूँकि इस युद्ध में भारत रूस के साथ खड़ा हैए इसलिए यूक्रेन की सेना और नागरिक भारतीयों से नाराज़ है और मदद करना तो दूर छात्रों को यातनाएँ दे रहे हैं। ऐसा उन विद्यार्थियों के वायरल होते विडीयो में देखा जा रहा है। इसके साथ ही इस युद...