औषधीय पौधों पर अनुसंधान और विकास के लिए नई साझेदारी
औषधीय पौधों पर अनुसंधान और विकास के लिए नई साझेदारी
औषधीय पौधों से संबंधित कृषि-प्रौद्योगिकियों एवं मूल्यवर्द्धित उत्पादों पर केंद्रित अनुसंधान एवं विकास और इस मुद्दे पर अंतर-मंत्रालयी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के बीच एक नया त्रिपक्षीय करार किया गया है। आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा; डॉ. त्रिलोचन महापात्र, महानिदेशक, आईसीएआर और सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग; और डॉ शेखर सी. मांडे, महानिदेशक, सीएसआईआर एवं सचिव, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर); ने इससे संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
अपनी समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के साथ भारत स्वास्थ्य, कृषि, और कई अन्य क्षेत्रों में मूल्यवान वैज्ञानिक विरासत के लिए जाना जाता है। यह समृद्ध विरा...









