Shadow

TOP STORIES

भारत-जर्मनी साझेदारी के तहत नीति आयोग ने एसडीजी शहरी सूचकांक और डैशबोर्ड 2021-22 जारी किया

भारत-जर्मनी साझेदारी के तहत नीति आयोग ने एसडीजी शहरी सूचकांक और डैशबोर्ड 2021-22 जारी किया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के स्थानीयकरण और राष्ट्रीय, राज्य/केंद्रशासित प्रदेश और स्थानीय स्तर पर मजबूत एसडीजी प्रगति निगरानी प्रणाली स्थापित करने की अपनी यात्रा में, नीति आयोग ने आज पहला एसडीजी शहरी सूचकांक और डैशबोर्ड (2021-22) जारी करने के साथ एक और मील का पत्थर हासिल किया है। सूचकांक और डैशबोर्ड भारत-जर्मन विकास सहयोग साझेदारी की छत्रछाया में नीति आयोग-जीआईजेड और बीएमजेड के गठजोड़ का परिणाम है, जिसका उद्देशय हमारे शहरों में एसडीजी का स्थानीयकरण करना है। एसडीजी शहरी सूचकांक और डैशबोर्ड में एसडीजी ढांचे के सभी 46 लक्ष्यों में 77 एसडीजी सूचकों के आधार पर 56 शहरी क्षेत्रों का रैंक पेश किया गया है। इन सूचकों पर डेटा आधिकारिक डेटा स्रोतों जैसे एनएफएचएस, एनसीआरबी, यू-डीआईएसई, विभिन्न मंत्रालयों के डेटा पोर्टल और अन्य सरकारी डेटा स्रोतों से प्राप्त किया गया है। सूचकांक और डैशबोर्ड एसडी...
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संविधान दिवस का समारोह

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संविधान दिवस का समारोह

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संविधान दिवस का समारोह आज़ादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष और इसके लोगों के, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने और याद करने के लिए भारत सरकार की एक पहल है।  इस महोत्सव के भाग के रूप में, भारत 26 नवंबर को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में संविधान दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर की पूर्व-भूमिका के रूप में माननीय संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने माननीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री वी. मुरलीधरन और माननीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (डॉ. एल. मुरुगन) के साथ नेशनल मीडिया सेंटर में आज आजादी के अमृत महोत्सव के भाग के रूप में संविधान दिवस (26 नवंबर, 2021) की तैयारियों के बारे में मीडिया को जानकारी दी। माननीय संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि: 1.    भारत के माननीय र...
यूनेस्को-एबीयू पीस मीडिया अवार्ड्स 2021 – दूरदर्शन और आकाशवाणी को कई पुरस्कार मिले

यूनेस्को-एबीयू पीस मीडिया अवार्ड्स 2021 – दूरदर्शन और आकाशवाणी को कई पुरस्कार मिले

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने कहा है कि किसी लोकतंत्र की सबसे अच्छी कसौटी यह होती है कि एक नागरिक और एक राष्ट्र के रूप में हम अपने सभी बच्चों को न्याय दिला पाते हैं या नहीं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में आज यहां बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों के निवारक पहलुओं पर जोर देते हुए बाल अधिकारों पर आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्रीमती ईरानी ने कहा कि एक लोकतंत्र की असली पहचान यह है कि वह अपने बच्चों की सुरक्षा कैसे करता है। गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रम निर्माण में प्रसार भारती की उत्कृष्टता प्रदर्शित करने वाले एक और उल्लेखनीय उपलब्धि में, दूरदर्शन और आकाशवाणी द्वारा निर्मित क्रमशः टीवी और रेडियो शो को मलेशिया के कुआलालंपुर में हाल ही में आयोजित एबीयू- यूनेस्को पीस मीडिया अवार्ड्स...
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को 52वें आईएफएफआई में ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को 52वें आईएफएफआई में ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, सामाजिक
चाहे ‘बसंती’ हो, ‘सीता और गीता’ हो या ‘ड्रीम गर्ल’ हो, हेमा मालिनी ने बड़े पर्दे पर अपने द्वारा निभाए गए प्रत्‍येक किरदार को अमर कर दिया है। यही नहीं, हेमा मालिनी ने स्‍वयं के साथ-साथ अपने द्वारा निभाए गए विभिन्‍न किरदार को भी दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए उतार दिया है। सिनेमा की दुनिया में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के सर्वोत्कृष्ट योगदान को सराहते हुए आज 20 नवंबर, 2021 को गोवा में आयोजित 52वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में दो बार सांसद रह चुकीं और हिंदी सिनेमा की इस दिग्‍गज अभिनेत्री, नृत्यांगना, निर्माता एवं निर्देशक को ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। हिंदी सिनेमा में अपने असाधारण योगदान के लिए हेमा मालिनी को भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। यह अवार्ड ग्रहण करते हुए ड्रीम गर्ल ने ...
प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण के 5 साल पूरे

प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण के 5 साल पूरे

TOP STORIES, आर्थिक, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण के 5 वर्ष पूरे होने और 20 नवंबर, 2021 को आवास दिवस के उत्सव की पूर्व संध्या पर, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने आवास दिवस मनाने के लिए भूमि पूजन, गृह प्रवेश, लाभार्थियों के घरों को दिखाने के लिए उनके घर जाना, पीएमएवाई-जी आदि के बारे में लाभार्थियोंको संवेदनशील बनाने जैसी विभिन्न गतिविधियां की हैं। सभी के लिए आवास के महान उद्देश्य की पूर्ति सुनिश्चित करते हुएराज्य सरकार के साथ साझेदारी में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय समय सीमा के भीतर लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करताहै। भारत सरकार ने वर्ष 2022 तक "सभी को आवास" प्रदान करने के उद्देश्य को हासिल करने के लिए संशोधित ग्रामीण आवास योजना शुरू की। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) 20 नवंबर, 2016 को शुरू की गई जो पहली अप्रैल 2016 से प्रभावी है। इस योजना के तहत वर्ष 2022 तक सभी बुनियादी सुविधाओं ...
किसानों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, वापस लिए गए तीनों कृषि कानून

किसानों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, वापस लिए गए तीनों कृषि कानून

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, आर्थिक, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राज्य, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
किसानों के आगे झुकी सरकार, तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया. मोदी सरकार पिछले साल कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए तीन कानून लाई थी. लेकिन कई किसान संगठन इन कानूनों का लगातार विरोध कर रहे थे. पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया. मोदी सरकार पिछले साल कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए तीन कानून लाई थी. लेकिन कई किसान संगठन इन कानूनों का लगातार विरोध कर रहे थे. पीएम मोदी ने कहा, कृषि में सुधार के लिए तीन कानून लाए गए थे. ताकि छोटे किसानों को और ताकत मिले. सालों से ये मांग देश के किसान और विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री मांग कर रहे थे. जब...
प्रधानमंत्री ने पहले लेखा-परीक्षण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया

प्रधानमंत्री ने पहले लेखा-परीक्षण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पहले लेखा-परीक्षण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस कार्यक्रम में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक श्री गिरीश चंद्र मुर्मू भी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि सीएजी न केवल राष्ट्र के लेखा-खातों पर नज़र रखता है, बल्कि उत्पादकता और दक्षता में मूल्यवर्धन भी करता है, इसलिए लेखा-परीक्षण दिवस पर विचार-विमर्श और संबंधित कार्यक्रम हमारे सुधार व आवश्यक बदलाव का हिस्सा हैं। सीएजी एक ऐसी संस्था है, जिसका महत्व बढ़ गया है और इसने समय बीतने के साथ एक विरासत को विकसित किया है। प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल और बाबासाहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन महान नेताओं ने हमें बड़े लक्ष्य निर्धारित करना और उन्हें प्र...
देश भर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया

देश भर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राज्य, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में कल 15 नवम्‍बर  को देश भर में अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थान झारखंड के खूंटी के उलिहातु में अनेक कार्यक्रम आयोजित करके जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। सरकार ने 15 नवम्‍बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है, जो बहादुर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को समर्पित है ताकि आने वाली पीढ़ियां देश के लिए उनके बलिदानों के बारे में जान सकें। यह तारीख बिरसा मुंडा की जयंती है, जिन्हें देश भर के आदिवासी समुदायों द्वारा भगवान के रूप में सम्मानित किया जाता है। प्रधानमंत्री ने सोमवार, 15 नवम्‍बर, 2021 को रांची में ‘‘भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय’’ का उद्घाटन किया। प्रतिष्ठित आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बि...
अक्टूबर 2021 माह में थोक मूल्य सूचकांक (आधार वर्षः 2011-12)

अक्टूबर 2021 माह में थोक मूल्य सूचकांक (आधार वर्षः 2011-12)

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, आर्थिक, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, समाचार
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के आर्थिक सलाहकार के कार्यालय ने अक्टूबर 2021 (अनंतिम) और अगस्त 2021 (अंतिम) के लिए थोक मूल्य सूचकांक (आधार वर्षः 2011-12) जारी किया है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के अनंतिम आंकड़े प्रत्येक महीने की 14 तारीख (या उसके अगले कार्य दिवस) को संदर्भित महीने के दो सप्ताह के अंतराल के साथ जारी किए जाते हैं और इन्हें संस्थागत स्त्रोतों और देश भर की चयनित विनिर्माण इकाइयों से प्राप्त आंकड़ों को मिलाकर संकलित किया जाता है। 10 सप्ताह के बाद, इस सूचकांक को अंतिम रूप दिया जाता है और इसके अंतिम आंकड़े जारी किए जाते हैं और उसके बाद इन आंकड़ों को सुरक्षित कर लिया जाता है। अक्टूबर 2021 के महीने के लिए (अक्टूबर 2020 की तुलना में) मुद्रास्फीति की वार्षिक दर 12.54 प्रतिशत (अनंतिम) है जो कि अक्टूबर 2020 में 1.31 प्रतिशत थी। अक्टूबर 2021 में मुद्रास्फीत...
वाइस एडमिरल आर हरि कुमार अगले नौसेनाध्यक्ष होंगे

वाइस एडमिरल आर हरि कुमार अगले नौसेनाध्यक्ष होंगे

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
सरकार ने वाइस एडमिरल आर हरि कुमार पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी, जो कि फिलहाल फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ पश्चिमी नौसेना कमान के पद पर हैं, को अगला  नौसेनाध्यक्ष नियुक्त किया है, उनकी नियुक्ति 30 नवंबर 2021 की दोपहर से प्रभावी होगी।  वर्तमान  नौसेनाध्यक्ष, एडमिरल करमबीर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी, 30 नवंबर, 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। 12 अप्रैल, 1962 को जन्मे वाइस एडमिरल आर हरि कुमार पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी को 1 जनवरी, 1983 को भारतीय नौसेना की एग्जीक्यूटिव ब्रांच में कमीशन मिला था। लगभग 39 वर्षों की अपनी लंबी और विशिष्ट सेवा के दौरान, उन्होंने विभिन्न कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियों में काम किया है। वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार ने  आईएनएस निशंक, मिसाइल कार्वेट, आईएनएस कोरा और गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस रणवीर की कमान संभाली हैं। उन्होंने भारतीय नौसेना के विमा...