Shadow

TOP STORIES

भारत फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास का छठा संस्करण

भारत फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास का छठा संस्करण

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
भारत और फ्रांस तीन द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास करते हैं, भारतीय वायु सेना के साथ अभ्यास गरुड़, भारतीय नौसेना के साथ अभ्यास वरुण और भारतीय सेना के साथ अभ्यास शक्ति। द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास "युद्धाभ्यास शक्ति 2021" का छठा संस्करण 15 से 26 नवंबर 2021 तक फ्रेज़स, फ़्रांस में आयोजित किया जा रहा है। गोरखा राइफल्स इन्फैंट्री बटालियन की एक प्लाटून इस द्विपक्षीय अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व कर रही है और छठी लाइट आर्मर्ड ब्रिगेड की 21वीं मरीन इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा फ्रांसीसी पक्ष का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है। गोरखा राइफल्स दल की भारतीय टुकड़ी के पास 68 वर्षों के गौरवशाली इतिहास के साथ अपनी सैन्य वीरता और सर्वोच्च बलिदान द्वारा प्रगट एक समृद्ध विरासत है। वर्ष 1971 के युद्ध में उनका योगदान बैटल ऑनर शिंगो रिवर वैली और जम्मू-कश्मीर के थिएटर ऑनर द्वारा मान्य है। फ्रांस...
संयुक्त राज्य अमेरिका अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 101वां सदस्य देश बना

संयुक्त राज्य अमेरिका अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 101वां सदस्य देश बना

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, आर्थिक, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
दुनियाभर में सौर ऊर्जा को अपनाने की दिशा में तेजी लाने के क्रम में, अमेरिका भी एक सदस्य देश के रूप में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) में शामिल हो गया। यूएनएफसीसीसी सीओपी26 जलवायु सम्मेलन में आज अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी ने यह घोषणा की। सौर ऊर्जा वाले अप्रोच के जरिए वैश्विक ऊर्जा संक्रमण में तेजी लाने के लिए आईएसए की रूपरेखा वाले समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला अमेरिका 101वां देश बन गया है। आईएसए के 101वें सदस्य के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका का स्वागत करते हुए केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह कदम आईएसए को मजबूत करेगा और दुनिया को ऊर्जा का एक स्वच्छ स्रोत प्रदान करने को लेकर भविष्य की कार्रवाई को आगे बढ़ाएगा। आईएसए के महानिदेशक डॉ. अजय माथुर ने कहा, 'आईएसए के ढांचे और दृष्टिकोण को अमेरिका का समर्थन एक उत्साहजनक...
ग्लासगो, यूके में सीओपी 26 की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री और बिल गेट्स की मुलाकात

ग्लासगो, यूके में सीओपी 26 की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री और बिल गेट्स की मुलाकात

addtop, BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, आर्थिक, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, समाचार
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की पृष्ठभूमि में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री को मिशन इनोवेशन की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मिशन इनोवेशन के तहत भारत में गतिविधियों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। हरित हाइड्रोजन, विमानन ईंधन, बैटरी भंडारण और वैक्सीन अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।...
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 की घोषणा

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 की घोषणा

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, समाचार
प्रमुख बातें: 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 दिया जाएगा खेल और स्पर्धाओं 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 की घोषणा की। 13 नवंबर 2021 (शनिवार) को शाम 4.30 बजे राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति इन विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदान किए जाते हैं। 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' पिछले चार वर्षों की अवधि में खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। 'खेल और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार' पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन, नेतृत्व, खेल और अनुशासन की भावना दिखान...
जी20 शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक

जी20 शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, आर्थिक, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 30 अक्टूबर,2021 को इटली के रोम में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों राजनेताओं ने व्यापक भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की वर्त्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने सितंबर,2021 में जारी हुई यूरोपीय संघ की भारत-प्रशांत रणनीति का भी स्वागत किया और इसमें फ्रांस के नेतृत्व की भूमिका के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। दोनों राजनेताओं ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग करने और क्षेत्र में एक स्वतंत्र, खुले व नियम-आधारित व्यवस्था की दिशा में योगदान करने के क्रम में अभिनव तरीके ढूँढने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की। दोनों राजनेताओं ने आगामी कॉप26 और जलवायु के सन्दर्भ में वित्तीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर चर्चा की। प्...
राष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति और राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति नई दिल्ली स्थित सरदार पटेल चौक भी गए और वहाँ सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।...
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित किया

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित किया

BREAKING NEWS, CURRENT ISSUE, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के आदर्श के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सरदार पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल सिर्फ इतिहास में ही नहीं हैं, बल्कि हर देशवासी के हृदय में हैं और जो लोग उनके एकता के संदेश को आगे ले जा रहे हैं, वे एकता की अटूट भावना के सच्चे प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में राष्ट्रीय एकता परेड और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर होने वाले कार्यक्रम उसी भावना को प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ भौगोलिक रूप से ही एक नहीं है, बल्कि यह आदर्शों, विचारों, सभ्यता एवं संस्कृति के उदार मानकों से परिपूर्ण एक राष्ट्र है। उन्होंने कहा, “धरती का भू-भाग, जहां 130 करोड़ भारतीय रहते हैं, वो हमारी आत्मा, हमारे सपनों और हमारी आ...
प्रधानमंत्री का रोम आगमन

प्रधानमंत्री का रोम आगमन

BREAKING NEWS, CURRENT ISSUE, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय, समाचार
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रोम पहुंचे। प्रधानमंत्री का इटली में इटली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और इटली में भारत के राजदूत ने स्वागत किया। पोप से मुलाकात, राष्ट्राध्यक्षों से मीटिंग, रोम में आज PM मोदी का व्यस्त शेड्यूल भारतीय समय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दोपहर 12 बजे वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस के साथ मुलाकात करेंगे. पीएम रोम में जी-20 सम्मेलन के तीन सेशन में भाग लेगें. पहला सेशन दोपहर 3.15 बजे से शुरू होगा, जहां कोरोना महामारी से वैश्विक अर्शव्यवस्था और स्वास्थ्य सुधार पर चर्चा करेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात फ्रांस और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से होगी. साथ ही प्रधानमंत्री सिंगापुर के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे. इन द्विपक्षीय मुलाकातों के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी-20 शिखर सम्मे...
भारत-ब्रिटेन के बीच का पहले ट्राई सर्विस युद्धाभ्यास ‘कोंकण शक्ति 2021’ का समुद्री चरण जोरों पर

भारत-ब्रिटेन के बीच का पहले ट्राई सर्विस युद्धाभ्यास ‘कोंकण शक्ति 2021’ का समुद्री चरण जोरों पर

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, समाचार, सामाजिक
भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के सशस्त्र बलों के बीच पहली त्रि-सेवा अभ्यास 'कोंकण शक्ति 2021' का समुद्री चरण अरब सागर में कोंकण तट पर आयोजित किया जा रहा है।  बंदरगाह संबंधी योजना का चरण पूरा होने पर, अभ्यास का समुद्री चरण दिनांक 24 अक्टूबर, 2021 को शुरू हुआ। यह चरण दिनांक 27 अक्टूबर, 2021 तक जारी रहेगा। सभी भाग लेने वाली इकाइयों को दो विरोधी ताकतों में विभाजित किया गया, जिसका उद्देश्य पूर्व-निर्धारित स्थान पर थल सैनिकों को समुद्र पर अधिकार प्राप्त कराना था।  एक बल का नेतृत्व फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट ने किया और इसमें फ्लैग शिप आईएनएस चेन्नई, भारतीय नौसेना के अन्य युद्धपोत और रॉयल नेवी के टाइप 23 फ्रिगेट एचएमएस रिचमंड शामिल थे।  यूके कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के तहत संचालित अन्य बल में विमानवाहक पोत, एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ, अन्य यूके और नीदरलैंड के नौसैनिक जहाज और भारतीय युद्धपोत श...
डीआरडीओ द्वारा हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट अभ्यास का सफलतापूर्वक उड़ान-परीक्षण

डीआरडीओ द्वारा हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट अभ्यास का सफलतापूर्वक उड़ान-परीक्षण

BREAKING NEWS, CURRENT ISSUE, EXCLUSIVE NEWS, Today News, TOP STORIES, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राष्ट्रीय, विश्लेषण, समाचार
अभ्यास को डीआरडीओ के एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (एडीई), बेंगलुरु द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। वर्तमान उड़ान परीक्षण विकासात्मक उड़ान परीक्षणों के अंतर्गत किया गया है। अभ्यास - हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (एचइएटी) का आज ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर), चांदीपुर से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया। इस वाहन का उपयोग विभिन्न मिसाइल प्रणालियों के मूल्यांकन हेतु हवाई लक्ष्य के रूप में किया जा सकता है।  लक्षित विमान के प्रदर्शन की निगरानी टेलीमेट्री और रडार एवं इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (ईओटीएस) सहित विभिन्न ट्रैकिंग सेंसर के माध्यम से की गई। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अभ्यास के सफल उड़ान परीक्षण के लिए डीआरडीओ को बधाई दी।  वर्तमान उड़ान परीक्षण विकासात्मक उड़ान परीक्षण...