Shadow

सामाजिक

जापान विमान दुर्घटना से सबका

जापान विमान दुर्घटना से सबका

BREAKING NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण, सामाजिक
रजनीश कपूरदुनिया भर में विमान यात्राएँ हर दिन बढ़ती जा रहीं हैं। विमान में यात्रा करते समय आपको आपातकाल के नियमों से परिचित भी कराया जाता है। परंतु जो भी हवाई यात्री अधिक यात्राएँ करते हैं वो विमान में दिये जाने वाले सुरक्षा व आपात नियमों को न तो ध्यान से पढ़ते हैं और न ही ऐसी जानकारियों को ध्यान से सुनते हैं। इसलिए जब भी कभी कोई हादसा होता है तो उस समय अफ़रा-तफ़री का माहौल बन जाता है। परंतु कुछ दिन पहले हुए एक ख़तरनाक विमान हादसे में केवल 5 लोगों की मौत हुई जबकि 379 यात्रियों को आग के गोले में तब्दील हुए एक विमान से सुरक्षित निकाला गया। ऐसा केवल इसलिए संभव हो सका क्योंकि विमान के क्रू ने अपनी ट्रेनिंग में जो कुछ भी सीखा था, उस पर उस स्थिति में पूरी तरह से अमल किया। इसके साथ ही संयमित यात्रियों ने भी सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल्स के पालन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।गत 2 जनवरी को जापान एयरला...
भारत को भारत बनाएं – चलें गांव की ओर

भारत को भारत बनाएं – चलें गांव की ओर

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राज्य, सामाजिक
भारतकोभारतबनाएं - चलेंगांवकीओर प्राचीन काल में भारत का पूरे विश्व में साम्राज्य था। आज ऐसे कई प्रमाण मिल रहे हैं, जिससे सिद्ध हो रहा है कि सनातन संस्कृति का अनुपालन करने वाले लोग इंडोनेशिया तक फैले थे। यह तो हम सब जानते ही हैं कि अफगनिस्तान, ईरान, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, पाकिस्तान, बांग्लादेश अखंड भारत का ही हिस्सा रहे हैं। आज एक बार पुनः वैश्विक स्तर पर कई देशों का भारत की सनातन संस्कृति की ओर विश्वास बढ़ रहा है क्योंकि ये देश विभिन्न प्रकार की समस्याओं से ग्रस्त हैं और उनकी इन समस्याओं का हल ये देश निकाल नहीं पा रहे हैं। प्रत्येक भारतीय वसुद्धैव कुटुम्बकम की भावना पर भरोसा करता है अतः पूरे विश्व को ही अपने कुटुंब का हिस्सा मानते हुए चलता है। और, यह भावना हाल ही में पूरे विश्व ने देखी भी है। कोरोना महामारी के दौरान भारत में भारत सरकार एवं राज्य सरकारों के कर्मचारियों के अति...
<strong>घरेलू पर्यटन प्रोत्साहन से मालदीप क्यों बौखलाया?</strong>

घरेलू पर्यटन प्रोत्साहन से मालदीप क्यों बौखलाया?

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
-ललित गर्ग- नववर्ष पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लक्षद्वीप की यात्रा पर क्या गये, चीन की कटपुतली बने मालदीव को मिर्ची लग गयी। वहां की नई सरकार और वहां के तमाम लोग इसे अपने पर्यटन उद्योग के लिये गंभीर खतरा मानते हुए भारत एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आपत्तिजनक एवं गैर-जिम्मेदार टिप्पणियां कर दी, नासमझी में की गयी ये टिप्पणियां मालदीप के लिये इतनी भारी पड़ गयी कि भारतीय पर्यटकों ने जहां अपनी मालदीप की यात्रा को रद्द करना प्रारंभ कर दिया, वहीं भारत सरकार की तरफ से भी ऐतराज जताया गया। भारत की त्वरित कार्रवाई को देखकर मालदीप सरकार घबरा गयी और उसने अपने मंत्रियों  के बयान से किनारा कर लिया लेकिन साफ है कि भारत और मालदीव के बीच सदियों पुराने प्रेम एवं सौहार्द के रिश्ते एकाएक तल्ख होते दिखाई दे रहे है। मालदीव की तरफ से लगातार तनाव बढ़ाने वाले बयान आ रहे हैं लेकिन भारत की तरफ से फिर भी...
सरयू का भाग्य देखिए…

सरयू का भाग्य देखिए…

Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय, संस्कृति और अध्यात्म, सामाजिक
प्रभु श्रीराम के इक्ष्वाकु वंश के महाप्रतापी पूर्वजों का तर्पण यहीं हुआ। कौशल्या के महल में शिशु रूप में राम के प्रथम स्नान का जल यहीं से गया। राम सरयू की गोद में ही पले-बढ़े। सरयू साक्षी है कि राजतिलक होते-होते 14 वर्ष का वास्तविक वनवास क्या होता है और यह भी कि उस वनवास ने कैसे अयोध्या के एक राजकुमार को सच्चा जननायक बना दिया था। सीता के प्रथम अयोध्या प्रवेश पर सरयू का जल ही कलश में छलछला रहा था। चित्रकूट से खाली हाथ लौटे भरत की आँखों से झरे हरेक आंसू का हिसाब आज केवल सरयू के पास है। लंका से सीता सहित लौट रहे श्रीराम का पुष्पक विमान अयोध्या के आकाश में देखकर सरयू कैसे मचल उठी होगी? महर्षि वाल्मीकि से लेकर गोस्वामी तुलसीदास तक युगों का अंतराल है। इन दो महापुरुषों को श्रीराम की महिमा शब्दबद्ध कर संसार की स्मृतियों में गहरे तक उतारने का श्रेय है। सरयू के तट इनके चरणों से भी पवित्र हुए है...
<strong>राष्ट्रीय पक्षी दिवस- 5 जनवरी, 2024</strong>

राष्ट्रीय पक्षी दिवस- 5 जनवरी, 2024

TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
पक्षियों का कलरव एवं ऊर्जा का खत्म होना बड़ी चुनौती- ललित गर्ग-देश एवं विदेशों में विलुप्त हो रही विभिन्न पक्षियों की प्रजातियों को बचाने के लिये वर्तमान में राष्ट्रीय पक्षी दिवस की प्रासंगिकता बढ़ी है। हर साल 5 जनवरी को प्रकृति प्रेमी, पर्यावरणविद, पक्षी रक्षक और पक्षीप्रेमी इस दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। राष्ट्रीय पक्षी दिवस पक्षियों के प्रति प्यार जताने एवं उनके संरक्षण के लिये प्रतिबद्ध होने का एक खास दिन है। 2002 में पहली बार राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाने की शुरुआत हुई। सिर्फ अमेरिका में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में पक्षी प्रेमियों और अन्य लोग  समान रूप से इस दिवस को मनाते हैं। भारत में भी इस दिवस को मनाने की विशेष प्रासंगिकता है, क्योंकि यहां भी अधिकांश पक्षी प्रजातियों को गंभीर भविष्य का सामना करना पड़ रहा है या वे विलुप्तता की कगार पर है।संयुक्त राज्य अमेरिका में इस दिवस को...
<strong>नये वर्ष में खोजने होंगे अनुत्तरित सवालों के जवाब</strong>

नये वर्ष में खोजने होंगे अनुत्तरित सवालों के जवाब

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण, सामाजिक
- ललित गर्ग- नया साल प्रारंभ हो गया है तो हर बार की तरह इस बार भी नई उम्मीदें, नया विश्वास एवं नया धरातल लाया है। बीत गया एक और साल। नये की स्वीकृति के साथ पुराने को अलविदा कह देने की सामान्य सोच रही है। यह समझ देखी गयी है कि नयेपन के जादुई आकर्षण के जागते ही हम पुरानेपन को उतार फेंकना चाहते हैं। हमने बीते वर्ष में श्रेष्ठताओं की उपलब्धि पर सात्विक गर्व करने की अनेक स्थितियों को रचा है लेकिन हम सबके लिए और देश के लिए भी आने वाले वर्ष कुछ महत्वपूर्ण करणीय कार्य है। निश्चित ही नया साल हमेशा की तरह कुछ सवाल भी लेकर आया है। ऐसे सवाल जिनका हल निकाले बिना शायद हम संतुष्ट न हो पाएं और नये भारत-सशक्त भारत का सपना आधा-अधूरा ही कहा जायेगा। ऐसे नए-पुराने सवाल हर नए साल में सामने आते रहे हैं। कुछ सवालों को हल करने में हम सफल रहे, लेकिन कुछ सवाल हमेशा की तरह अनुत्तरित ही रह गए। सच तो यह है कि नई जि...

भारत के लिए वर्ष 2024 भी सुनहरा वर्ष साबित होने जा रहा है

Uncategorized, राष्ट्रीय, सामाजिक
भारत के लिए वर्ष 2024 भी सुनहरा वर्ष साबित होने जा रहा है विश्व के कुछ देश वर्ष 2024 में मंदी की मार झेल सकते हैं, यह कुछ अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों का आंकलन है। परंतु, वैश्विक स्तर पर अर्थव्यस्था के गिरने की सम्भावनाओं के बीच एक देश ऐसा भी है, जिस पर समस्त अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों, विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष एवं विश्व बैंक, की नजरें टिकी है, वह है भारत। भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति समस्त विदेशी वित्तीय संस्थान आशावान हैं कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को अब भारत ही सहारा देने की क्षमता रखता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अभी हाल ही में एक प्रतिवेदन जारी किया है। इसमें भारत के प्रति मुख्य रूप से तीन बातें कही गई हैं। प्रथम, भारत आज विश्व में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। दूसरे, भारत का सकल घरेलू उत्पाद 6.3 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करेगा। तीसरे, व...
कतर में भी बजा भारत का डंका !!

कतर में भी बजा भारत का डंका !!

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
मृत्युंजय दीक्षितप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की कूटनीति का डंका पूरे विश्व बज रहा है, इसी के परिणाम स्वरुप कतर से एक प्रसन्नतादायी समाचार आया है जिससे हर भारतवासी गर्व का अनुभव कर रहा है। कतर की जेल में बंद भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारियों को मौत की सजा से राहत मिल गयी है।दोहा स्थित अल दहरा ग्लोबल टेक्नोलाजी में कार्यरत भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारियों को कतर में इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था । इन नौसेनिक अधिकारियों में राष्ट्रपति स्वर्ण पदक विजेता कैप्टन नवतेज गिल के अलावा कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी,अमित नागवाल, एस के गुप्ता, कमांडर वी के वर्मा सुगुनकर पाकला और रागेश शामिल हैं। 26 अक्तूबर 2023 को कतर के एक न्यायालय ने इन अधिकारियों को फांसी की सजा सुनाई थी फिलहाल अब इन सभी अधिकारियों को फांसी की सजा से राहत मिल चुकी है हालांकि अ...
यूट्यूबर्स,राजनीति और चुनाव

यूट्यूबर्स,राजनीति और चुनाव

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, सामाजिक
पांचों राज्यों में चुनावी भविष्यवाणी करने में कितने यूट्यूबर्स लुढ़क गये थे। ‘हीरो से जोकर बन जाने की कहावत भी दोहराई गई । जिन्होंने प्रोफेशनल पत्रकारिता जैसे क्षेत्र में स्वयं को सदी का महानायक मान लिया था, अब मुंह चुराये फिर रहे हैं। फ़िर भी, कुछ ने देह झाड़कर स्क्रीन को फेस करना शुरू कर दिया है। नहीं करेंगे, तो डॉलर का मिलना बंद हो जाएगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि जो यूट्यूबर, स्तंभ लेखक और पत्रकार जिस एक दल के लिए ‘कसीदाकारी’ कर रहे थे, उनमें से बहुतों ने परिणाम के तुरंत बाद, उस दल की रणनीति को ही कोसना शुरू कर दिया था। बहस ख़ुद उनके द्वारा सतही सूचनाओं के खिलवाड़ पर नहीं हो रही है। जो गोदी में नहीं बैठे हैं, वो क्या कुछ परोसते रहे? इस सवाल पर बहस होना चाहिए। लोकसभा चुनाव तक यदि उसी ढर्रे पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सूचनाओं को परोसा गया,तो जो लोग सेटेलाइट टेलीविज़न को छोड़कर म...
नया साल मनायें लेकिन सावधानी से : बेटे बेटियों को समझाकर भेजें

नया साल मनायें लेकिन सावधानी से : बेटे बेटियों को समझाकर भेजें

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
पिछले साल हत्या और बलात्कार की दर्जनों घटनाएँ घटीं थीं : दिल्ली में एक बेटी को मीलों घसीटा था --रमेश शर्मा नया साल आने वाला है । पूरा देश उत्सव मनायेगा । महानगरों में सभी बार, होटल रेस्टोरेंट बुक हो चुके हैं । पहाड़ों पर जाने के लिये भी कतारें लग गईं हैं । उत्सव मनाएँ लेकिन सावधानी बरतें । पिछले साल अकेली दिल्ली में हत्या, बलात्कार आदि के 19 बड़े अपराध घटे थे । कांजीवली में तो एक बेटी को 14 किलोमीटर तक घसीटा था ।वर्ष 2023 का समापन की घड़ी आ गई और 2024 की झलक दिखने लगी । दुनियाँ के साथ भारत में भी नववर्ष के स्वागत की तैयारी हो रही है । चारों ओर ये नजारे दिख रहे हैं। मीडिया में नववर्ष तैयारी की खबरें आने लगीं। तैयारी होटल, बार रेस्टोरेंट आदि में बहुत अधिक है । अंग्रेज ठंडे देश के रहने वाले थे । वे क्रिसमस की इन छुट्टियों में मंसूरी नैनीताल आदि ठंडे पहाड़ों पर जाया करते थे । अंग्रे...