Shadow

राज्य

बिहार में फिर पलटमारी – आखिर क्यों और क्या होगा असर

बिहार में फिर पलटमारी – आखिर क्यों और क्या होगा असर

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राज्य
मृत्युंजय दीक्षितबिहार में एक बार फिर पलटमारी की राजनीति हो गयी है। जद यू के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो संपूर्ण भारत में विपक्षी दलों का महागठबंधन बनाकर प्रधानमंत्री मोदी व भारतीय जनता पार्टी को आगामी लोकसभा चुनावों में सत्ता से बाहर करके स्वयं प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे थे अचानक उस सपने को छोड़कर अपने पुराने सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर एक बार फिर एनडीए के मुख्यमंत्री बन गये हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इतनी बार पलटी मार चुके हैं और विगत 18 माह की उनकी सरकार ओर से लगातार हिंदू विरोधी गतिविधियाँ हो रही थीं इन दोनों ही बातों को नजरंदाज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उनके ऊपर एक बार फिर भरोसा जताया है तो उसके पीछे कुछ विशेष कारण अवश्य होंगे ।केवल बिहार ही नहीं अपितु झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अच्छा प्रभाव है, अगर वह म...
प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के बाद उत्तर प्रदेश में विकास का एक नया दौर शुरू होने जा रहा है

प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के बाद उत्तर प्रदेश में विकास का एक नया दौर शुरू होने जा रहा है

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राज्य, सामाजिक
अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हो गई है और अब अयोध्या विश्व के अति महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के पटल पर आ गया है। इसका अब भारत की आर्थिक प्रगति पर भी बहुत बड़ा असर होने जा रहा है। स्थानीय स्तर पर तो अब भारत के नए भविष्य की एक नई शुरुआत होने जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी अपने उदबोधन में कहा है कि  प्रभु श्रीराम सभी के है अतः यह भारत के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। प्रत्येक भारतीय रामायण पढ़ता है एवं अयोध्या के महत्व को भी समझता है। यह प्रभु श्रीराम का जन्म स्थल है और यह प्रभु श्रीराम की 500 वर्षों के बाद एक तरह से घर वापसी ही मानी जानी चाहिए। प्रभु श्रीराम भारत के कण कण में बसते हैं अतः अब ऐसी आशा की जानी चाहिए कि भारत में निवासरत विभिन्न मत पंथ मानने वाले नागरिक एक होकर भारत के व...
<strong>आनन्दरामायण में स्पष्ट बताया गया हैं कि</strong> <strong>समस्त दस अवतारों में श्रीरामावतार ही श्रेष्ठ क्यों?</strong>

आनन्दरामायण में स्पष्ट बताया गया हैं कि समस्त दस अवतारों में श्रीरामावतार ही श्रेष्ठ क्यों?

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राज्य, विश्लेषण, साहित्य संवाद
एक दिन भाईयों, पुत्रों, सीताजी तथा गुरु के साथ श्रीरामचन्द्रजी बैठे थे। प्रसंगवश हर्षित होकर श्रीराम कहने लगे, समस्त ऋषिगण, मेरे सब भाई, दोनों पुत्र, सीता, समस्त मन्त्री और माताएँ सब मेरी बात सुनें।यथा यथाऽवतारेऽस्मिन सुखं भुक्तं हि सीतया।न तथाऽन्येषु सर्वेषु ह्यवतारेषु वै कदा।।आनन्दरामायण राज्यकाण्डम् (उत्तरार्द्धम्) सर्ग २०-२१मैंने इस अवतार में सीता के साथ जितना सुख भोगा है, उतना किसी भी अवतार में नहीं भोगा। श्रीराम ने कहा कि उन्होंने अनेक कारणों से समय-समय पर अवतार लिए हैं, किन्तु उनकी कोई संख्या नहीं है। इतना होने के बाद भी उनके सात अवतार मुख्य हैं। श्रीराम ने अपने अवतारों को इस प्रकार बताया- आज से बहुत दिनों पूर्व महोदधि (समुद्र) में शंखासुर नामक दैत्य हुआ था जो सत्यलोक से चारों वेदों को चुरा ले गया था। उसके लिए उन्होंने मत्स्यरूप धारण किया और उसका वध करके विष्णु रूपधारी बन ग...
भारत को भारत बनाएं – चलें गांव की ओर

भारत को भारत बनाएं – चलें गांव की ओर

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, जीवन शैली / फिल्में / टीवी, राज्य, सामाजिक
भारतकोभारतबनाएं - चलेंगांवकीओर प्राचीन काल में भारत का पूरे विश्व में साम्राज्य था। आज ऐसे कई प्रमाण मिल रहे हैं, जिससे सिद्ध हो रहा है कि सनातन संस्कृति का अनुपालन करने वाले लोग इंडोनेशिया तक फैले थे। यह तो हम सब जानते ही हैं कि अफगनिस्तान, ईरान, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, पाकिस्तान, बांग्लादेश अखंड भारत का ही हिस्सा रहे हैं। आज एक बार पुनः वैश्विक स्तर पर कई देशों का भारत की सनातन संस्कृति की ओर विश्वास बढ़ रहा है क्योंकि ये देश विभिन्न प्रकार की समस्याओं से ग्रस्त हैं और उनकी इन समस्याओं का हल ये देश निकाल नहीं पा रहे हैं। प्रत्येक भारतीय वसुद्धैव कुटुम्बकम की भावना पर भरोसा करता है अतः पूरे विश्व को ही अपने कुटुंब का हिस्सा मानते हुए चलता है। और, यह भावना हाल ही में पूरे विश्व ने देखी भी है। कोरोना महामारी के दौरान भारत में भारत सरकार एवं राज्य सरकारों के कर्मचारियों के अति...
बिहार जाति जनगणना

बिहार जाति जनगणना

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राज्य, साहित्य संवाद
*************************ऐसा कोई सगा नहीं जिसको हमने ठगा नहीं**~ठग्गू के कद्दू - नीतीश पटना वाले*तो जनाब आइए बताता हूं पराभव की कहानी भारत में अधिकतम मेधावी दिमाग वाले राज्य बिहार की कहानी। भारत स्वतंत्र हुआ तबसे लेकर आज तक बिहार कमोबेश 1947 की स्थिति में ही है। संयुक्त बिहार के बारे में प्रसिद्ध था कि पूरे देश को Labour, Mineral व Officer सबसे ज्यादा बिहार से मिलता है। मिनरल गया झारखंड में,ऑफिसर बनने भी कम हो गए, और बच गए *Labour* और इसकी सप्लाई निर्बाध जारी है। मेधावी मस्तिष्क पलायन कर देश तो देश पूरे विश्व के कोने कोने में भाग कर बस गए। *आज बस बिहारी श्रेष्ठता बोध लिए भव्य अतीत के खंडहरों का थोथा गान करने के अलावा बिहारियों के पास कुछ नहीं है।* वर्तमान में बिहार के पास अगर कुछ है तो देश भर के शहरों,महानगरों में झुग्गियों में कीड़ों की तरह बिजबिजाते मजदूर,झुग्गियों से थोड़ा बेहतर कबू...
विकास बिना संस्कार, विनाश का आधार!

विकास बिना संस्कार, विनाश का आधार!

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राज्य, साहित्य संवाद
संघ और भाजपा की विकास नीति सफल हो रही है यह देख कर आनंद होता है। इस से गांधीवादी , रामराज्यवादी , कौटिल्यवादी, जेपीभक्त, और हिन्दुवादी ये सभी फूले नहीं समा रहे है। कांग्रेसी, कौम्युनिस्ट, और अत्याधुनिक वोकवादी लूटे पिटे से फिर रहे हैं। भविष्य में विश्व गुरु भारत का वसुधैव कुटुंब साकार होता लगता है। कोई शक?यस सर।भीषण विकास अमरीका में हुआ। सन् पचास से। आज अमरीका कहाँ है? ऋण के कूप में !!!हर प्रकार का ऋण , केवल आर्थिक ही नहीं !! उन मौलिक जातियों का , प्रवासी जातियों का, और बौद्धिक संस्कृतियों का, जिन्होंने अमरीकी राष्ट्र का निर्माण किया। ऋण चुकाने की बजाए अमरीकी सत्ता की नीति ऋण दाताओं को दमन या युद्ध से दुर्बल करने की है जिसका परिणाम आत्मघात है। चीन भी लगभग उसी प्रक्रिया का शिकार है।क्या यह सब देख कर भारत के कर्णधारों की आँखें नहीं खुल जानी चाहिए? अमरीका-यूरोप ने ग्रीक सिद्धांत, अ...
यूपी में नहीं बढ़ेंगी कीमतें, बढ़ेगा आबकारी का राजस्व

यूपी में नहीं बढ़ेंगी कीमतें, बढ़ेगा आबकारी का राजस्व

BREAKING NEWS, TOP STORIES, आर्थिक, राज्य
*- योगी सरकार की नई आबकारी नीति को एक्साइज कमिश्नर ने किया स्पष्ट* *- राजस्व बढ़ाने के लिए किये गये हैं कई उपाय, फिर भी नहीं बढ़ेंगी शराब की कीमतें* *- पांच रुपए सस्ती मिलेगी यूपीएमएल की 42.8 डिग्री की शराब* *- 36 डिग्री यूपीएमएल की नई श्रेणी को भी किया गया है इंट्रोड्यूस* *- 25 और 36 डिग्री शीरे वाली शराबों के रेट में भी नहीं हुआ है कोई परिवर्तन* *- पहले ग्रेन अल्कोहल को हरियाणा और पंजाब से किया जाता था इम्पोर्ट, अब यूपी में बन रही* *- देसी शराब की कैटगरी को भी नौ से घटाकार किया गया चार* *- नई नीति से 2024-25 में 50 हजार करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य* *लखनऊ, 20 दिसंबर।* योगी सरकार की नई आबकारी नीति लागू होने के बाद प्रदेश में ना सिर्फ कंट्री मेड शराब की कीमतों में कमी आएगी, बल्कि सरकार के खजाने को भी समृद्ध किया जा सकेगा। प्रदेश के आबकारी आयुक्...
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35- ए हटने की बहस पर पूर्ण विराम

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35- ए हटने की बहस पर पूर्ण विराम

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राज्य
अब जम्मू कश्मीर में विकास का नया सूर्योदयमृत्युंजय दीक्षितभारत की संप्रभुता और जम्मू कश्मीर प्रान्त के लिए 11 दिसंबर 2023 एक ऐतिहासिक दिन बनकर आया। इस दिन उच्चतम न्यायालय की पांच जजों की संविधान पीठ ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाने के निर्णय को वैध ठहराते हुए कहा कि यह एक अस्थाई धारा थी जिसे आज नहीं तो कल हटना ही था। मुख्य न्यायाधीश वाई वी चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अनुच्छेद 370 एक अस्थायी व्यवस्था थी। अदालत ने कहा कि भारत का संविधान जम्मू कश्मीर के संविधान से ऊंचा है और अनुच्छेद- 370 को बेअसर करने से जम्मू कश्मीर को भारत के साथ जोड़ने की प्रक्रिया मजबूत हुई है। न्यायाधीश चंद्रचूड़ जी ने कहा कि धारा 370 को हटाना संवैधानिक रूप से वैध है और केंद्र सरकार का निर्णय बिल्कुल सही है।उच्चतम न्यायालय ने अपने निर्णय में कई महत्वपूर्ण व ऐतिहासक टिप्पणियां की हैं जिनमे कहा...
अनुच्छेद 370 : सुप्रीम कोर्ट का निष्कर्ष

अनुच्छेद 370 : सुप्रीम कोर्ट का निष्कर्ष

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राज्य, विश्लेषण
1. विलय पत्र पर हस्ताक्षर होने के बाद जम्मू-कश्मीर के पास संप्रभुता का कोई तत्व नहीं है 2. जम्मू-कश्मीर के लिए कोई आंतरिक संप्रभुता नहीं 3. राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा को चुनौती मान्य नहीं है 4. राष्ट्रपति की शक्ति का प्रयोग राष्ट्रपति शासन के उद्देश्य के साथ उचित संबंध होना चाहिए 5. राज्य के लिए कानून बनाने की संसद की शक्ति कानून बनाने की शक्ति को बाहर नहीं कर सकती 6. अनुच्छेद 370 एक अस्थायी प्रावधान था 7. जब संविधान सभा भंग कर दी गई तो सभा की केवल अस्थायी शक्ति समाप्त हो गई और राष्ट्रपति के आदेश पर कोई प्रतिबंध नहीं रहा 8. सीओ 272 का पैरा 2 जिसके द्वारा अनुच्छेद 370 को अनुच्छेद 367 में संशोधन करके संशोधित किया गया था, गलत था क्योंकि व्याख्या खंड का उपयोग संशोधन के लिए नहीं किया जा सकता है 9. राष्ट्रपति द्वारा सत्ता का उपयोग दुर्भावनापूर्ण नहीं था और राज्य के ...
6 दिसंबर की रात – “चंद्रकांत जोशी”

6 दिसंबर की रात – “चंद्रकांत जोशी”

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राज्य, सामाजिक
ढाँचे के आसपास तूफान के पहले और तूफान के बाद की खामोशी का मंजर था। कार सेवक, पत्रकार, नेता और तमाशाई जा चुके थे। मगर कुछ शक्तियाँ ऐसी थी जो अपने काम में चुपचाप लगी थी और इन शक्तियों के पीछे मैं भी चुपचाप एक गँवार देहाती की तरह लगा हुआ था। अगर किसी को तनिक भी भान हो जाता कि मैं पत्रकार हूँ और यहाँ मौजूद हूँ तो फिर मेरे लिए जान बचाना मुश्किल हो जाता, क्योंकि ढाँचा टूटने के बाद सबसे रहस्यमयी, रोमांचक और एक नया इतिहास लिखने वाला घटनाक्रम यहाँ होने वाला था।जिस जगह पर मैं 6 दिसंबर, 1992 की शाम को घुप्प अंधेरे और कड़कड़ाती ठंड में कुछ टिमटिमाते दीयों, लालटेन और टॉर्च की रहस्यमयी रोशनी में कुछ हिलती-डुलती मानवीय आकृतियों के बीच किसी भुतहा हिंदी फिल्म के दृश्यों को डरते-सहमते देख रहा था। रामसे ब्रदर्स की भुतहा फिल्मों से लेकर हॉलीवुड की खतरनाक भुतहा फिल्मों को तीन घंटे देखना रोमांच का काम हो स...